सुप्रीम कोर्ट ने 2025 में राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोमन रघुवंशी की जमानत खत्म करने और उसे दोबारा जेल में डालने से जुड़ी याचिका खारिज कर दी है। सोनम रघुवंशी पर हनीमून के दौरान पति राजा रघुवंशी की मेघालय में हत्या करने का आरोप है। सुप्रीम कोर्ट ने सोनम रघुवंशी को जमानत देने वाले मेघालय हाई कोर्ट के आदेश पर रोक लगाने से शुक्रवार को इनकार कर दिया।
राज्य सरकार की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि सोनम रघुवंशी के खिलाफ आरोप गंभीर हैं और उसे तकनीकी आधार पर रिहा नहीं किया जा सकता। तुषार मेहता ने हाई कोर्ट के आदेश पर रोक लगाने का अनुरोध किया, लेकिन पीठ ने यह राहत देने से इनकार कर दिया। सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने केस की सुनवाई आगे के लिए टाल दी है।
यह भी पढ़ें: 'सिया भी सोनम जैसी, मत दो जमानत', राजा रघुवंशी की मां ने ऐसा क्यों कहा?
क्यों रद्द नहीं हुई सोनम रघुवंशी की जमानत?
जस्टिस एम एम सुंदरेश और जस्टिस शील नागू की बेंच ने हाई कोर्ट के आदेश पर आपत्ति जताई, लेकिन यह कहते हुए उस पर रोक लगाने से इनकार कर दिया कि सोनम रघुवंशी जेल से रिहा हो चुकी है और अधीनस्थ अदालत की जमानत शर्तों के तहत शिलांग में रह रही है।
किस वजह से आजाद घूमेगी सोनम?
TOI की एक रिपोर्ट के मुताबिक को 27 अप्रैल को जमानत इसलिए मिली क्योंकि गिरफ्तारी के कागजों में एक गंभीर गलती थी। FIR में धारा 103 BNS, यानी हत्या का आरोप, दर्ज था, लेकिन गिरफ्तारी के समय पुलिस ने कई जगह गलत और मौजूद ही न होने वाली धारा 403(1) BNS लिख दी। यह गलती सिर्फ एक जगह नहीं, बल्कि अरेस्ट मेमो, चेक लिस्ट और केस डायरी जैसे कई दस्तावेजों में रही। कोर्ट ने माना कि सोनम को उसकी गिरफ्तारी की वजह ठीक से नहीं बताई गई, जो उसका कानूनी अधिकार है। इसी आधार पर उसे जमानत मिली है।
यह भी पढ़ें: कौन उठा रहा सोनम रघुवंशी का खर्च? जमानत मिलने के बाद खुद किए कई बड़े खुलासे
कैसे सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला?
मेघालय सरकार ने मामले की मुख्य आरोपी को दी गई जमानत के खिलाफ बृहस्पतिवार को सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। मध्यप्रदेश के इंदौर की निवासी सोनम रघुवंशी को उसके कारोबारी पति राजा रघुवंशी की हत्या के आरोप में पिछले साल जून में गिरफ्तार किया गया था।
क्या है राजा रघुवंशी मर्डर केस?
हनीमून के लिए मेघालय गए राजा और सोनम बीते साल 23 मई को सोहरा इलाके में लापता हो गए थे। इसके बाद राजा रघुवंशी का शव दो जून 2025 को एक गहरी खाई में मिला था। पुलिस ने आरोप लगाया है कि सोनम रघुवंशी ने भाड़े के हमलावरों के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की साजिश रची थी।