logo

मूड

ट्रेंडिंग:

सीढ़ियां, खुदकुशी, CPR, 3 लोग और CCTV..., उलझी ट्विशा शर्मा डेथ केस की गु्त्थी

ट्विशा शर्मा की मौत को उनके परिजन हत्या बता रहे हैं। नोएडा के इस परिवार का कहना है कि मध्य प्रदेश में पूर्व जज का परिवार, ऊंची रसूख के इस्तेमाल से बच जा रहा है।

Twisha Sharma PTI

ट्विशा शर्मा के घर का CCTV फुटेज अब वायरल है। Photo Credit: Social Media/PTI

मध्य प्रदेश के भोपाल में हुई ट्विशा शर्मा की मौत की गु्त्थी अब उलझती जा रही है। ट्विशा शर्मा की सांस और रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह का दावा है कि ट्विशा, सिजोफ्रेनिक थी, एक समय में दो पर्सनॉलिटी उसेक अंदर थी इसलिए उसने खुदकुशी की। कटरा हिल्स वाले घर से सामने आया एक CCTV फुटेज कुछ और इशारा कर रहा है। 

पुलिस शुरुआत में इसे आत्महत्या का मामला मान रही थी, लेकिन महिला के परिवार ने दहेज प्रताड़ना, मारपीट और हत्या के आरोप लगाए हैं। CCTV फुटेज सामने आने के बाद मामला उलझता जा रहा है। एक वीडियो में ट्विशा घर की सीढ़ियां चढ़ रही हैं। वह ऊपर जाते दिखती हैं।

यह भी पढ़ें: 'मेरी जिंदगी नरक हो गई है...', मौत से पहले ट्विशा शर्मा का चैट वायरल

मौत पर शक क्यों गहराया है?

ट्विशा शर्मा की मौत पर सवाल इसलिए भी उठ रहे हैं कि यह हत्या है या आत्महत्या, यह बहुत साफ नहीं है। एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें 3 लोग उन्हें बेसुध हालत में उतारते नजर आ रहे हैं। उनके पति उन्हें कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (CPR) दे रहे हैं। दो बार कोशिश करने के बाद भी ट्विशा शर्मा के शरीर में कोई हरकत नजर नहीं आई। 

पति फरार है, पुलिस ने 10 हजार के इनाम का एलान किया

एक वीडियो में ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह भी नजर आ रही हैं। वह कमरे में जाती नजर आ रहीं हैं। ट्विशा की मौत संदिग्ध इसलिए भी है कि मौत के बाद उनका पति फरार हो गया है, अभी तक नहीं आया है। भोपाल पुलिस ने एलान किया है कि जो भी शख्स, उनकी जानकारी देगा, उसे 10 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। 

शक गहरा, फिर भी सास को मिली जमानत

एक तरफ, ट्विशा की मौत की गुत्थी उलझती जा रही है, दूसरी तरफ भोपाल कोर्ट ने सोमवार को महिला की सास और रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह को अग्रिम जमानत दे दी। ट्विशा के पति की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी गई है। 

यह भी पढ़ें: डेटिंग ऐप पर दोस्ती, फिर शादी, 5 महीने बाद लड़की ने लगाई फांसी, दहेज हत्या का शक

Twisha Sharma family demanding justice Photo By PTI
ट्विशा शर्मा का परिवार। PhotO Credit: PTI

मौत से पहले ट्विशा ने जताया था डर 

ट्विशा शर्मा ने अपनी मौत से कुछ दिन पहले अपनी मां को बताया था कि वह ससुराल में बुरी तरह फंस गई हैं और वापस मायके आना चाहती हैं। उन्होंने कहा था कि यहां न उन्हें रोने दिया जाता है और न ही मुस्कुराने का मौका मिलता है। 

ट्विशा को सिजोफ्रेनिक बता रही हैं सास

परिवार का आरोप है कि शादी के बाद ट्विशा का वजन 15 किलो कम हो गया था। पति ने अपनी जमानत याचिका में दावा किया है कि उनकी पत्नी मानसिक रूप से बीमार थी और नशे की आदती थी। सास गिरिबाला सिंह ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में यही बात कही। गिरिबाला सिंह का कहना है कि वह सिजोफ्रेनिया से पीड़ित थीं और उनका इलाज चल रहा था। पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए छह सदस्यीय SIT गठित की है। 

क्या कह रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट?

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में फांसी लगाकर आत्महत्या बताई गई है, लेकिन परिवार महिला के शरीर पर चोट के निशान बताकर नई पोस्टमॉर्टम की मांग कर रहा है। मामले की जांच चल रही है और पुलिस दहेज और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपों पर काम कर रही है।

 


और पढ़ें