logo

मूड

ट्रेंडिंग:

पासपोर्ट मामले में सौरव दास को क्यों भेजा गया कारण बताओ नोटिस? MEA ने बताया

ब्रिटेन जा रहे सौरव दास को एयरपोर्ट पर रोके जाने के बाद उनके पासपोर्ट विवाद पर विदेश मंत्रालय ने कहा कि जन्मस्थान की विसंगति के कारण बताओ नोटिस भेजा गया है।

saurav das

सौरव दास। फाइल फोटो (Photo Credit: PTI)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संयोजक सौरव दास ब्रिटेन जाना चाहते थे, लेकिन उन्हें इमिग्रेशन काउंटर पर ही रोक लिया गया। इसके बाद सौरव दास ने बुधवार को हाई कोर्ट का रुख किया। सौरव दास ने बताया कि उन्हें इंग्लैंड स्थित ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में कॉकरोच आंदोलन पर एक व्याख्यान देना था, लेकिन विमान में सवार होने से पहले ही इमिग्रेशन काउंटर पर ही उन्हें रोक लिया गया।

 

अब बुधवार को सौरव दास से जुड़े मामले पर विदेश मंत्रालय ने प्रतिक्रिया दी। जब विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल से सौरव दास को एयर पोर्ट पर रोके जाने और उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करने के बार में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि जन्मस्थान से जुड़ी विसंगतियों के कारण नोटिस जारी किया गया है। जायसवाल ने बताया कि सौरव दास से सात दिनों के भीतर जन्मस्थान से जुड़ा स्पष्टीकरण मांगा गया है। 

 

 

 

 

यह भी पढ़ें: चंडीगढ़ में BJP-अकाली गठबंधन की पहली परीक्षा, अब तक क्या रिकॉर्ड रहा है?

 

उन्होंने कहा, 'पासपोर्ट आवेदन प्रक्रिया के तहत आवेदक को सही जानकारी देनी होती है। अगर किसी भी स्तर पर कोई गड़बड़ी या विसंगति सामने आती है, जिससे यह लगे कि तथ्यों को छिपाया गया है तो हम आवेदक को 'शो-कॉज नोटिस' जारी करते हैं, ताकि वे अपना पक्ष रख सकें। संबंधित कानून प्रवर्तन एजेंसियों से मिली रिपोर्ट के आधार पर चेन्नई स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय ने 23 नवंबर को सौरव दास को एक 'शो-कॉज नोटिस' जारी किया।' 

 

जायसवाल ने आगे कहा, 'इसमें उनसे उनके जन्मस्थान के बारे में सात दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है। साथ ही, उन्हें सलाह दी गई है कि जब तक वे अपना जवाब नहीं दे देते, तब तक वे इस पासपोर्ट का इस्तेमाल न करें।'

 

यह भी पढ़ें: 'सपा को एक सीट भी नहीं मिलेगी', अब कांग्रेस ने यहां दिखाई आंख


प्रक्रिया के बारे में बात करते हुए रणधीर जयसवाल ने कहा, 'जब कोई व्यक्ति पासपोर्ट के लिए आवेदन करता है और फॉर्म भरता है तो यह मान लिया जाता है कि वह सही जानकारी देगा। अगर हमें कोई कमी या विसंगति मिलती है, जिसके बारे में अधिकारियों ने हमें बताया हो तो तय प्रक्रिया के अनुसार हम आवेदक (या पासपोर्ट धारक) को 'शो-कॉज नोटिस' जारी करते हैं। इस नोटिस के जरिए व्यक्ति से उन विसंगतियों या कमियों के बारे में स्पष्टीकरण मांगा जाता है।'

Related Topic:#Saurav Das

और पढ़ें