logo

ट्रेंडिंग:

'7 महीने में CM बन जाएंगे हुड्डा लेकिन', बीरेंद्र सिंह क्या कह दिया?

हरियाणा के बड़े नेताओं में शुमार चौधरी बीरेंद्र सिंह ने कांग्रेस पार्टी के भीतर एकजुटता लाने की अपील की। उन्होंने जल्द से जल्द संगठन बनाने की मांग आवाज उठाई। उनका एक बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल है।

Birender Singh.

चौधरी बीरेंद्र सिंह। (Photo Credit: X/@ChBirenderSingh)

पूर्व सांसद और कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता बृजेंद्र सिंह ने हरियाणा के जींद जिले के दनौदा गांव से अपनी सद्भाव यात्रा शुरु की है। बृजेंद्र सिंह ने कहा कि सद्भाव यात्रा आने वाली पीढ़ियों के भविष्य की ही लड़ाई है। एक सुरक्षित और खुशनुमा माहौल देने की मुहिम है। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला भी यात्रा में शामिल हुए। इस बीच कांग्रेस नेता और बृजेंद्र सिंह के पिता चौधरी बीरेंद्र सिंह ने कहा कि मैं कांग्रेस तोड़ने वालों का विरोध करूंगा। उन्होंने प्रदेशभर में कांग्रेस को एकजुट करने का संदेश दिया। बीरेंद्र सिंह का दावा है कि अगर कांग्रेस एकजुट हो जाती है तो हरियाणा में उसकी सरकार होगी। उन्होंने हरियाणा प्रभारी बीके प्रसाद से तुरंत संगठन बनाने की अपील की।

 

पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा, 'बंटी हुई कांग्रेस है? कौन लोग हैं, जो कांग्रेस को बांटते हैं, क्यों नहीं खुलकर बोलते हैं? आप लोगों में किसी में हिम्मत नहीं है। मैं कहता हूं कि अगर.. अभी ये कह रहे थे कि भूपेंद्र सिंह चार साल में मुख्यमंत्री बनेंगे, अगर सब मिल जाए तो सात महीने में सीएम बन जाएंगे।'


यह भी पढ़ें: दुनिया को शिक्षित करता था बिहार, अब टॉप 100 में नहीं है एक भी कॉलेज

'एकजुट होने पर बीजेपी भागने की कोशिश करेगी'

बीरेंद्र सिंह ने आगे कहा, 'अगर हरियाणा की कांग्रेस लोगों में जाकर इकट्ठा होने का संदेश दे तो बीजेपी की राज करने की शक्ति ही खत्म हो जाएगी। ये भागने की कोशिश करेंगे कि छोड़ो हरियाणा गया। यह काम करने का समय है।' 

 

'तुरंत संगठन बनाने की उठी मांग' 

बीरेंद्र सिंह ने हरियाणा प्रभारी बीके हरिप्रसाद से कहा कि आपने राव नरेंद्र सिंह को प्रदेश अध्यक्ष बना दिया। भूपेंद्र हुड्डा को सीएलपी लीडर बना दिया है। अब इनसे यह कहिए कि संगठन जल्दी बनाए। आपके तो 37 एमएलए हैं। आप दो घंटे में बना लेंगे। बीरेंद्र सिंह ने संगठन बनाने में अपना-पराया की नीति नहीं अपनाने की अपील की। बता दें कि करीब 10 साल तक बीजेपी में रहने के बाद पिछले साल 9 अप्रैल को बीरेंद्र सिंह ने कांग्रेस में वापसी की थी। उनके बेटे पूर्व आईएएस बृजेंद्र सिंह ने भी कांग्रेस ज्वाइन की थी। बृजेंद्र सिंह बीजेपी की टिकट पर हिसार लोकसभा सीट से सांसद भी रहे हैं।  

 

यह भी पढ़ें: महागठबंधन में नहीं मिली जगह, अलग-थलग पड़े ओवैसी; कौन सी चाल चलेंगे?

जल्द होगा अनुशासन समिति का गठन: बीके हरिप्रसाद

कांग्रेस महासचिव और हरियाणा प्रभारी बीके हरिप्रसाद ने एलान किया कि हरियाणा कांग्रेस जल्द अनुशासन समिति का गठन करेगी। यह समिति संगठन में अनुशासन और जवाबदेही सुनिश्चित करेगी। उधर, विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा का कहना है कि जनता ने कांग्रेस को विपक्ष की भूमिका दी है। इसे पार्टी पूरी ताकत से निभाएगी। 

 

हुड्डा ने बताया कि पंचकूला में राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान, कुरुक्षेत्र में राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान, करनाल में कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज, सोनीपत में राजीव गांधी शिक्षा नगर, झज्जर में एम्स और राष्ट्रीय कैंसर संस्थान, रोहतक में आईआईएम, हिसार में लाला लाजपत राय विश्वविद्यालय, गुरुग्राम में भारतीय रक्षा विश्वविद्यालय और महेंद्रगढ़ में केंद्रीय विश्वविद्यालय कांग्रेस शासन की देन हैं।

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap