logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'हनुमानगढ़ी में नमाज पढ़ने की बात गलत है', CM योगी के दावे पर बोले बृजभूषण सिंह

बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने शुक्रवार को कहा कि अयोध्या के हनुमानगढ़ी मंदिर में कभी नमाज नहीं पढ़ी गई। ऐसा कहना गलत है।

Brijbhushan sharan Singh on Hanumangarhi temple

पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह।

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बीजेपी के कई बार के पूर्व सांसद और भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने अयोध्या के हनुमानगढ़ी मंदिर को लेकर मचे विवाद पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि हनुमानगढ़ी मंदिर में कभी नमाज नहीं पढ़ी गई। ऐसा कहना गलत है। यूपी बीजेपी के सबसे सीनियर नेताओं में से एक बृजभूषण ने कहा कि सभी को मालूम होना चाहिए कि इस हनुमानगढ़ी का निर्माण एक मुसलमान ने करवाया था। मंदिर में आज भी उनके नाम का पत्थर लगा हुआ है।

 

गोंडा में उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'हनुमानगढ़ी में कभी नमाज नहीं पढ़ी गई। ऐसा कहना गलत है। लोगों को पता होना चाहिए कि यह हनुमानगढ़ी एक मुस्लिम ने बनवाई थी। इसका जिक्र वहां एक पत्थर पर लिखा है।'

 

 

Brijbhushan sharan Singh, Hanumangarhi temple, Hanumangarhi namaz, yogi Adityanath, हनुमानगढ़ी में नमाज, बृजभूषण शरण सिंह, योगी आदित्यनाथ

 

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: चेहरे तो हैं, भरोसे की जरूरत, राहुल गांधी के दौरे से क्या बदलेगा?

मुख्यमंत्री योगी ने किया था दावा

दरअसल, पिछले दिनों पहले यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्ववर्ती समाजवादी पार्टी की सरकार में हनुमानगढ़ी में नमाज पढ़ने का आरोप लगाया था। सीएम के आरोप लगाने के साथ ही उत्तर प्रदेश में बीजेपी सपा के ऊपर हमले कर रही थी, लेकिन पूर्व बीजेपी सांसद के इस बयान के बाद भगवा पार्टी बैकफुट पर आ सकती है। 

 

यह भी पढ़ें: दलित, OBC और सिखों पर नजर, एक रैली से पंजाब की किन 23 सीटों को साधेंगे PM मोदी?

लोगों को सच्चाई पता होनी चाहिए

बृजभूषण ने दावा किया कि मंदिर का इतिहास अलग है और लोगों को सच्चाई पता होनी चाहिए। हालांकि, बीजेपी के नेताओं ने इसे बृजभूषण की व्यक्तिगत राय बताई है।

 

बता दें कि अयोध्या के राम मंदिर के पास स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर है। यहीं भक्त भगवान राम की पूजा करने के बाद भगवान हनुमान की पूजा करते हैं। हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक रैली के दौरान हनुमानगढ़ी में नमाज पढ़े जाने की बात कही थी, जिसे पूर्व सांसद बृजभूषण ने अपनी बात से नकार दिया है।


और पढ़ें