logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बुआ की सेहत पूछना आकाश आनंद को पड़ा भारी? मायावती ने फोन कॉल पर उठाए सवाल

BSP चीफ मायावती ने रिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि आकाश आनंद ने पार्टी प्रभारी आलोक कुमार से उनकी सेहत पूछी और बात उन्हें न बताने को कहा। मायावती ने इसे चिंता की बात बताया।

BSP Chief Mayawati attack Akash Anand phone call

बीएसपी चीफ मायावती, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

लखनऊ में रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती ने एक फोन कॉल का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आकाश आनंद ने उनके आवास पर पार्टी प्रभारी आलोक कुमार को फोन किया था। उन्होंने आलोक कुमार से मायावती की सेहत के बारे में पूछा। आलोक कुमार ने जवाब दिया कि मायावती बिल्कुल ठीक हैं और अपने काम में व्यस्त हैं। मायावती के मुताबिक, आकाश ने इसके बाद कहा कि उन्हें यह बात मायावती को नहीं बतानी चाहिए। उन्होंने आकाश के कॉल को चिंता की बात बताया।

 

मायावती ने इस प्रेस कॉन्फ्रेंस अपने भतीजे आकाश आनंद को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी से पूरी तरह अलग किए जाने के बाद भी आकाश आनंद अपने ससुर और पार्टी के पूर्व नेता अशोक सिद्धार्थ के प्रभाव में काम कर रहे हैं। मायावती ने यह भी आरोप लगाया कि पिछले एक-दो दिनों से पार्टी से निकाले गए कुछ लोग उनकी तबीयत को लेकर कार्यकर्ताओं के बीच भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: आकाश आनंद को निकालने से BSP में बढ़ी बेचैनी, इस्तीफों से पार्टी में मचा हड़कंप

आकाश आनंद पर मायावती का निशाना

मायावती ने कहा कि आकाश का फोन करना चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि आकाश की मंशा सही थी या गलत लेकिन ऐसा लगता है कि वह अपने फैसले खुद नहीं ले रहे हैं। मायावती के मुताबिक, आकाश अभी भी अशोक सिद्धार्थ के प्रभाव में काम कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी से निकाले गए लोग उनकी बीमारी को लेकर कार्यकर्ताओं में भ्रम पैदा कर रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: बिहार MLC चुनाव में RJD ने 8 में से 6 सीटों पर उतारे उम्मीदवार, सियासत तेज

 

मायावती ने कुछ दिन पहले आकाश आनंद को पार्टी से परी तरह अलग करने का एलान किया था। इससे पहले 3 सितंबर को उन्हें BSP के राष्ट्रीय संयोजक पद से हटा दिया गया था। मायावती ने कहा था कि आकाश का ध्यान बहुजन आंदोलन से ज्यादा निजी और पारिवारिक हितों पर है। आकाश को इससे पहले भी पार्टी से निकाला गया था लेकिन बाद में उनकी वापसी हुई थी।

अशोक के संन्यास पर भी मायावती ने साधा था निशाना

आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ ने राजनीति और सामाजिक जीवन से संन्यास लेने का ऐलान किया था। मायावती ने उनके फैसले को सही बताया लेकिन कहा था कि यह कदम उनके अल्टीमेटम के बाद काफी देर से उठाया गया। उन्होंने दावा किया था कि देरी से संकेत मिलता है कि अशोक सिद्धार्थ की राजनीतिक महत्वाकांक्षाएं अब भी बनी हुई हैं।

 

यह भी पढ़ें: भतीजों और उनकी अगली पीढ़ी को BSP में जगह नहीं, परिवारवाद के खिलाफ उतरीं मायावती

 

अशोक सिद्धार्थ को मार्च 2025 में गुटबाजी के आरोपों के चलते BSP से निष्कासित किया गया था। सितंबर 2025 में उनकी वापसी हुई, लेकिन 2026 में उन्हें फिर पार्टी से बाहर कर दिया गया। वहीं, आकाश आनंद को भी पहले निष्कासित किया गया था और बाद में पार्टी में उनकी वापसी हुई। अब मायावती ने उन्हें पूरी तरह पार्टी से अलग कर दिया है।


और पढ़ें