logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'उसका कोई आधार नहीं, BJP ने साजिश करके जितवाया', चंद्रशेखर पर बोलीं मायावती

बीएसपी प्रमुख मायावती ने आजाद समाज पार्टी के नेता और सांसद चंद्रशेखर आजाद पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि वह बीजेपी से साथ मिलकर बीएसपी को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं।

bsp chief mayawati

मायावती ने चंद्रशेखर आजाद पर बोला हमला, Photo Credit: AI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने आज आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद पर बड़ा हमला बोला है। मायावती ने मीडिया से बातचीत करते हुए चंद्रशेखर आजाद और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी ने ईवीएम में गड़बड़ी करके चंद्रशेखर आजाद को नगीना से लोकसभा का चुनाव जीतने में मदद की है। उन्होंने दावा किया कि चंद्रशेखर आजाद का नगीना में कोई भी जनाधार नहीं है। 

 

मायावती मीडिया से बात करते हुए ईवीएम की गड़बड़ी का आरोप लगा रही थी। इस दौरान उन्होंने कहा कि लोग बीएसपी को वोट देते हैं लेकिन वह वोट किसी और के खाते में चला जाता है, जिसके कारण अब लोगों का वोट देने से विश्वास उठ रहा है। उन्होंने कहा, 'इसका खास उदाहरण आजाद समाजवादी पार्टी का सांसद है, जिसका नगीना लोकसभा सीट पर कुछ भी जनाधार नहीं है लेकिन फिर भी बीएसपी को नुकसान पहुंचाने के लिए बीजेपी ने उसे ईवीएम में धांधली करके जीतवा दिया है। ऐसा वहां के लोगों का कहना है।'

 

यह भी पढ़ें: 'संदेश जाना चाहिए...', सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दी शिवसेना पार्षद की जमानत

 

 

View on Instagram

चंद्रशेखर आजाद पर बोला हमला

मायवती ने चंद्रशेखर आजाद पर बीजेपी के साथ मिलीभगत का ही आरोप नहीं लगया बल्कि उन पर दलित युवाओं को पुलिस केस में फंसाने का भी आरोप लगाया। मायावती ने कहा,'वह अब इस पार्टी के इशारों पर चलकर देशभर में जहां-जहां दलितों पर अत्याचार होता है, वहां यह पहुंच जाता है। वहां अधिकारियों से बात कर पीड़ितों को न्याय दिलवाने के बजाय यह युवाओं को आगे कर धरने लगवाता है। उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज करवा देता है।'

युवाओं से क्या कहा?

मायावती ने चंद्रशेखर आजाद पर हमला करते हुए युवाओं से अपील की कि वे उसके इशारों पर ना चलें और उसका साथ ना दें। उन्होंने कहा, 'युवाओं पर केस दर्ज होने के बाद वे जल्दी से किसी भी सरकारी नौकरी के लिए अप्लाई नहीं कर सकते और उन्हें कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाने पड़ते हैं। इससे ये युवा आए दिन पिछड़ते ही चले जाते हैं।' मायावती ने कहा कि अब दलित युवाओं को चंद्रशेखर की बातों में नहीं आना है। 

 

यह भी पढ़ें: RTI कानून में बदलाव और फिर वापसी, आखिर कहां फंस गई विजय सरकार?

ईवीएम पर किया हमला

मायावती ने 2027 चुनाव से पहले एक बार फिर ईवीएम पर हमला बोला है। मायावती ने ईवीएम में गड़ब़ड़ी कर बीजेपी पर आरोप लगाया कि उन्होंने चंद्रशेखर आजाद को जीत दिलवाई। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बीएसपी पहले से ही ईवीएम का विरोध कर रही है। मायावती ने बताया कि बीएसपी पहले भी इस मामले में कोर्ट का रुख कर चुकी है और कोर्ट ने ईवीएम के साथ वीवीपैट की व्यवस्था की थी। हालांकि, मायावती ने कहा कि सभी वीवीपैट का मिलान ईवीएम के वोटों से नहीं होता इसलिए यह व्यवस्था भी उचित नहीं है। 


और पढ़ें