logo

ट्रेंडिंग:

'भारत की हार तय है', कांग्रेस के पूर्व विधायक की पोस्ट; BJP ने घेरा

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के पूर्व विधायक यूडी मिंज ने 26 अप्रैल को कथित तौर पर फेसबुक पोस्ट में लिखा था कि भारत-पाकिस्तान जंग में भारत की हार तय है। इस पर बीजेपी ने उन्हें घेर लिया है।

UdMinj

कांग्रेस के पूर्व विधायक यूडी मिंज। (Photo Credit: X@UdMinj)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Budget2

पहलगाम अटैक को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव है। इस बीच कांग्रेस के एक पूर्व विधायक की फेसबुक पोस्ट पर विवाद खड़ा हो गया है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के पूर्व विधायक यूडी मिंज ने लिखा कि 'भारत-पाकिस्तान की जंग में भारत की हार निश्चित है'। इस पर अब विवाद बढ़ गया है।


इस पोस्ट को लेकर बीजेपी ने उन पर निशाना साधा है, जबकि पूर्व विधायक मिंज ने अपना फेसबुक अकाउंट हैक होने का दावा किया है।


यूडी मिंज ने कथित तौर पर यह पोस्ट 26 अप्रैल को किया था। हालांकि, अब यह पोस्ट उनकी फेसबुक प्रोफाइल पर दिख नहीं रहा है। मिंज पर हमला करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सलाहकार पंकज झा ने कहा, 'कांग्रेस का लगभग हर कार्यकर्ता संभावित देशद्रोही है।'

 

यह भी पढ़ें-- पाकिस्तान के साथ 4 जंग में क्या मिला? अभी युद्ध हुआ तो कितना खर्च होगा


पंकज झा ने मिंज की पोस्ट का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है। स्क्रीनशॉट के मुताबिक, मिंज ने फेसबुक पर पोस्ट किया था, 'जो लोग आज पाकिस्तान के साथ युद्ध की बात कर रहे हैं, उन्हें पता होना चाहिए कि इस बार भारत को पाकिस्तान के साथ-साथ चीन से भी लड़ना होगा और ऐसी स्थिति में भारत की हार निश्चित है।'

 


पोस्ट में आगे मिंज ने कथित तौर पर लिखा है, 'चीन ने पाकिस्तान में कई जगहों पर निवेश किया है। अब अगर भारत इन जगहों पर सीधे हमला करता है तो चीन इस युद्ध में अपने आप पाकिस्तान के साथ खड़ा हो जाएगा। नतीजों के बारे में सोचिए। इसलिए पुलवामा पार्ट 2 के बाद अब बालाकोट कौवा मार स्ट्राइक पार्ट 2 के लिए तैयार रहिए।'

 

यह भी पढ़ें-- भारत-पाकिस्तान के उन 11 समझौतों की कहानी, जिनसे हटे तो होगा बुरा असर


उन्होंने लिखा है, 'बेरोजगारी 45 साल में सबसे ज्यादा हो गई है। महंगाई बेकाबू हो गई है। ऐसी स्थिति में कोई भी युद्ध आत्मघाती होगा और दोनों देशों के मेहनतकश लोगों पर बोझ डालेगा।' मिंज ने कहा कि जो लोग युद्ध का समर्थन कर रहे हैं, उन्हें 'अग्निवीर' बनाकर सीमा पर भेज देना चाहिए।


मिंज की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए पंकज झा ने कहा, 'कांग्रेस नेता का एक और भारत-विरोधी, राष्ट्र-विरोधी बयान! आप निश्चिंत हो सकते हैं कि लगभग हर कांग्रेस कार्यकर्ता संभावित देशद्रोही है। अगर वे धर्मांतरित हो जाते हैं, तो इसे और भी बुरी बात समझिए। आप समझ नहीं सकते कि वे (कांग्रेस कार्यकर्ता) कब आपको बेवकूफ बना देंगे।' उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस को मिंज की पोस्ट का जवाब देना चाहिए। 

 

यह भी पढ़ें-- 1 नहीं 7 बार, भारत के हर भरोसे पर पाकिस्तान ने दिया जख्म


विवाद बढ़ने के बाद मिंज ने दावा किया कि उनका फेसबुक अकाउंट हैक हो गया था। उन्होंने नई पोस्ट में लिखा, 'हाल ही में मेरा फेसबुक अकाउंट हैक हो गया था। इस दौरान मेरे अकाउंट में कुछ ऐसी गतिविधियां हुई हैं, जो मेरे नियंत्रण में नहीं थीं और इससे कुछ गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं।'

 


मिंज ने कहा, 'मैं इस असुविधा के लिए ईमानदारी से माफी मांगता हूं। मैंने इसे ठीक करने के लिए फेसबुक सपोर्ट से संपर्क किया है और मैं अपने अकाउंट को सुरक्षित करने के लिए सभी जरूरी कदम उठा रहा हूं। मेरे अकाउंट से आने वाले किसी भी संदिग्ध मैसेज, लिंक या पोस्ट पर ध्यान न दें या उसका जवाब न दें।'


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap