logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कर्नाटक में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद बगावत, कांग्रेस विधायक ने दिया इस्तीफा

कर्नाटक में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। मंत्री पद नहीं मिलने से नाराज इंडी सीट के विधायक यशवंतरायगौड़ा वी पाटिल ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।

Congress MLA Yashavant Rayagoud resigns member of Karnataka Legislative Assembly

कर्नाटक कैबिनेट विस्तार समारोह की ग्रुप फोटो, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

कर्नाटक में मंत्रिमंडल विस्तार के तुरंत बाद कांग्रेस को बड़ा सियासी झटका लगा है। इंडी विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक यशवंतरायगौड़ा वी पाटिल ने मंत्री पद नहीं मिलने से नाराज होकर सोमवार को विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा विधानसभा के उपाध्यक्ष रुद्रप्पा लामानी को सौंप दिया। इस्तीफे की घोषणा के बाद उनके समर्थकों ने विधान सौधा के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

 

यशवंतरायगौड़ा वी पाटिल का कहना है कि उन्हें पहले मंत्री बनाए जाने का भरोसा दिया गया था लेकिन आखिरी समय में उनका नाम मंत्रियों की सूची से हटा दिया गया। उन्होंने इसे अपने साथ-साथ अपने विधानसभा क्षेत्र की जनता का भी अपमान बताया। हालांकि उन्होंने साफ किया कि फिलहाल वह कांग्रेस पार्टी नहीं छोड़ रहे हैं लेकिन आगे की रणनीति समर्थकों से चर्चा के बाद तय करेंगे।

 

यह भी पढ़ें: प्रशांत किशोर ने कैसे बीजेपी को हरा दिया, कहां हो गई चूक?

यशवंतरायगौड़ा वी पाटिल का पूरा बयान

यशवंतरायगौड़ा वी पाटिल ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'मैं पार्टी के भीतर हो रहे घटनाक्रम को देख रहा था। आज मंत्रिमंडल विस्तार के दौरान हमारे नेतृत्व ने किया हुआ वादा पूरा नहीं किया। ऐसे में मेरे पास इस्तीफा देने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा था। मैंने अपना इस्तीफा सौंप दिया है।' उन्होंने आगे कहा, 'यह मेरी अंतरात्मा को स्वीकार नहीं है। विजयपुरा जिले में स्थिति यह है कि कांग्रेस पार्टी में वफादारी और ईमानदारी का सम्मान नहीं किया जा रहा है। मेरे पास कोई दूसरा विकल्प नहीं है। मैं अपने समर्थकों और शुभचिंतकों से बात करूंगा और आगे की रणनीति तय करूंगा।'

 

यशवंतरायगौड़ा वी पाटिल ने कहा, '2023 के विधानसभा चुनाव से पहले ही मुझे मंत्री पद देने का वादा किया गया था लेकिन सरकार गठन के समय कहा गया कि ढाई साल बाद मौका दिया जाएगा। अब वे अपना वादा पूरा करने में विफल रहे हैं। मेरे पास कोई विकल्प नहीं है। मैं पार्टी नहीं छोड़ रहा हूं लेकिन उन्होंने ऐसी स्थिति पैदा कर दी है कि मुझे इस्तीफा देना पड़ा।'

 

यह भी पढ़ें: बांकीपुर में प्रशांत किशोर जीते, लालू यादव और नीतीश कुमार को कितने वोट मिले?

इंडी विधानसभा सीट 2023 रिजल्ट

2023 के विधानसभा चुनाव में इंडी सीट से कांग्रेस के यशवंतरायगौड़ा वी पाटिल ने 10,329 वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी। उन्हें 71,785 वोट मिले थे, जबकि JDS के उम्मीदवार बी डी पाटिल को 61,456 वोट मिले। इस सीट पर BJP और AAP ने भी अपने उम्मीदवार उतारे थे। BJP उम्मीदवार को 39,862 वोट मिले, जबकि AAP के उम्मीदवार को 3,353 वोट हासिल हुए।


और पढ़ें