logo

मूड

ट्रेंडिंग:

भगवंत मान vs अमृतपाल, मुख्यमंत्री को अपने ही गढ़ में घेरने की है तैयारी?

पंजाब की राजनीति में धूरी विधानसभा सीट इन दिनों सुर्खियों में है। इस सीट से कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग और सांसद अमृतपाल के लड़ने की चर्चा है। इस सीट से पंजाब के सीएम मौजूदा विधायक हैं।

Punjab Politicians

पंजाब के सीएम भगवंत मान, सांसद अमृतपाल और सांसद अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, Photo Credit: AI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर अब सभी राजनीतिक दल एक्टिव मोड में आ गए हैं। इन चुनावों में अब करीब 6 महीने का समय ही शेष रह गया है। ऐसे में राज्य की सियासत में चुनावी बिसात बिछने लगी है। भले ही चुनाव काफी दूर हैं लेकिन राज्य की एक सीट अभी से सुर्खियों में आ गए है। यह सीट है पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की विधानसभा सीट धुरी। इस सीट से भगवंत मान 2022 में भारी अंतर से जीतकर विधानसभा पहुंचे थे लेकिन अब लग रहा है कि उन्हें इस सीट पर कड़े मुकाबले का सामना करना पड़ सकता है। कम से कम फिलहाल राजनीतिक गलियारों में चल रही चर्चाओं से तो ऐसा ही लगता है। 

 

इस सीट के अभी से चर्चा में आने की वजह पंजाब की राजनीति के दिग्गजों के इस सीट से चुनाव लड़ने की संभावनाओं के कारण शुरु हुई है। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने कांग्रेस आलाकमान से इस सीट पर उन्हें चुनाव लड़वाने की मांग कर दी है। उन्होंने एक जनसभा में कहा कि अगर वह विधानसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं तो वह भगवंत मान के खिलाफ धुरी से लड़ना चाहेंगे। 

 

यह भी पढ़ें: दो घंटे की बारिश ने खोली चंडीगढ़ की पोल, सड़कों से लेकर मार्केट तक सब हुए जलमग्न

अमृतपाल के नाम की चर्चा

बीते पांच सालों में पंजाब की राजनीति और खासकर पंथक राजनीति को एक नया चेहरा अमृतपाल सिंह के रूप में मिला है। अमृतपाल सिंह पंजाब की खडूर साहिब लोकसभा सीट से सांसद हैं और फिलहाल जेल में बंद हैं। उनकी पार्टी ने उन्हें सीएम फेस घोषित कर दिया है और चुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा भी शुरु कर दी है। ऐसे में अब अमृतपाल सिंह के सीएम भगवंत मान की सीट से चुनाव लड़ने की चर्चा शुरू हगो गई है। हालांकि, पार्टी ने अभी आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की है। अगर चर्चाओं के अनुसार, इन तीनों दिग्गजों को इस सीट से चुनाव लड़ने का मौका मिला तो यह सीट पंजाब की सबसे होट सीट में से एक होगी। 

धूरी क्यों है इतनी अहम?

धूरी विधानसभा सीट इस समय इसलिए बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि यहां से खुद मुख्यमंत्री भगवंत मान विधायक हैं। 2022 के चुनाव में मान ने आम आदमी पार्टी के टिकट पर 82,592 वोट हासिल किए और करीब 64.3 फीसदी वोट शेयर के साथ जीत दर्ज की थी। कांग्रेस के दलवीर सिंह गोल्डी 24,386 वोट के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे। मान की जीत का अंतर भी काफी बड़ा था और राज्य में उन्होंने सरकार भी बनाई थी। इस सीट पर विपक्षी दल बड़े चेहरे को उतारतर भगवंत मान को घर में ही घेरने की रणनीति बना रहे हैं। AAP ने पहली बार इस सीट पर 2022 में ही जीत दर्ज की थी और इससे पहले यह सीट कांग्रेस और अकाली दल के पास थी। 

अमृतपाल की एंट्री

अब इस सीट को लेकर चर्चा है कि सांसद अमृतपाल भी इसी सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। अमृतपाल की पार्टी शिरोमणि अकाली दल (वारिस पंजाब दे) पंजाब की राजनीति में पंथक पार्टी के रूप में उभर रही है। पार्टी  संगठन ने कई विधानसभा सीटों पर प्रभारियों और उम्मीदवारों की घोषणा शुरू कर दी है। पार्टी मालवा क्षेत्र में मजबूती से विस्तार कर रही है और धूरी सीट भी मालवा में ही है। ऐसे में अगर अमृतपाल भगवंत मान को सीधी चुनौती देते हैं तो वह सीधे तौर पर सीएम के एक संभावित सीएम चेहरे के तौर पर उभर सकेंगे।

 

यह भी पढ़ें: पूरे बिहार में है बैन, जहानाबाद में एक ट्रक से मिली 50 लाख की शराब

धूरी सीट के समीकरण

यह सीट पंजाब के संगरुर जिले में स्थित एक जनरल सीट है। पंजाब के सीएम भगवंत मान का इस जिले में अच्छा प्रभाव है। इस सीट पर 2022 विधानसभा चुनाव के अनुसार,76 प्रतिशत सिख वोटर हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर आम आदमी पार्टी को कुल 82,592 वोट यानी कुल 64.3 प्रतिशत वोट और कांग्रेस को 24386 यानी 18.99 प्रतिशत वोट मिले थे। अमृतपाल की एंट्री से सिख बहुल इस सीट पर मुकाबला रोचक हो सकता है। इस सीट से सिमरनजीत सिंह मान भी सांसद रहे हैं यानी इस सीट पर पंथक वोटों का दबदबा रहा है। 


और पढ़ें