अगले साल 2027 में गुजरात में विधानसभा चुनाव होने हैं। राज्य में पिछले 30 सालों से बीजेपी की सत्ता बरकरार है। कांग्रेस इन सालों में बीजेपी को एक बार भी सरकार से हटाने में नाकाम रही है। मगर, 2017 से ही आम आदमी पार्टी (AAP) बीजेपी के खिलाफ गुजरात में माहौल बना रही है।
अरविंद केजरीवाल
की पार्टी गुजरात की जनता के हिसाब से अपना एजेंडा सेट कर ही है, जिसपर पार्टी आगे चलकर चुनाव लड़ेगी।
बीजेपी को सत्ता से बेदखल करने के लिए दिल्ली से निकली 'आप' पिछले 9 सालों से मेहनत कर रही है। पार्टी की मेहनत का नतीजा साल 2022 के विधानसभा चुनाव में देखने को भी मिला था, जब पार्टी ने एक झटके में बीजेपी के सामने लगभग 13 फीसदी वोट बटोरते हुए पांच सीटें जीत लीं।
यह भी पढ़ें: आरक्षण पर जीतन राम मांझी का इस्तीफा क्यों मांगने लगे चिराग पासवान?
2027 के चुनाव की तैयारी
पिछले चुनाव में कांग्रेस को चुनौती देते हुए और बीजेपी के सामने एक विकल्प के तौर पर उभरने के बाद आम आदमी पार्टी आगामी 2027 के चुनाव में पूरी तैयारी कर रही है। उसकी तैयारी गुजरात की सत्ता पर काबिज होने की है। ऐसे में AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल लगातार गुजरात के दौरे पर जा रहे हैं। साथ ही प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी
और बीजेपी सरकार के कामकाज को लेकर सवाल उठा रहे हैं। केजरीवाल खासतौर से गुजरात में शिक्षा, किसान, नौकरी और विकास की बात कर रहे हैं।
वीडियो पोस्ट कर दिया बीजेपी को संदेश
शुक्रवार को आम आदमी पार्टी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अरविंद केजरीवाल की एक वीडियो पोस्ट की। इस वीडियो में केजरीवाल पीएम मोदी के ऊपर स्कूल और शिक्षा को लेकर निशाना साध रहे हैं। इस वीडियो में केजरीवाल कहते हैं कि पिछले 30 सालों से गुजरात में बीजेपी की सरकार है। 2022 के चुनाव में आम आदमी पार्टी गुजरात लड़ने के लिए गई।
उन्होंने आगे कहा, 'हमने शिक्षा को चुनाव में मुद्दा बनाया। मैंने कहा कि मैं तुम्हारे स्कूल अच्छे कर दूंगा। प्रधानमंत्री जी फिर वहां गए... प्रधानमंत्री एक सरकारी स्कूल में बच्चों के साथ बैठ के फोटो खिंचवाना चाहते थे। पूरे गुजरात में उनको एक स्कूल नहीं मिला, जहां बैठके वह फोटो खिंचा सकें। फिर उन्होंने एक टेंट लगाया। टेंट में एक आर्टिफिशियल क्लासरूम बनाया। उसमें एक खिड़की दिखाई दे रही है... वो खिड़की नहीं है बल्कि टेंट की पेंटिंग है।'
फोटो खिंचाने के लिए एक स्कूल नहीं
केजरीवाल ने कहा, 'वहां प्रधानमंत्री ने बैठकर अपनी फोटो खिंचाई... ये दिखाते हुए कि वह शिक्षा की परवाह करते हैं। 30 साल में वो एक ऐसा सरकारी स्कूल नहीं बना पाए जहां पर प्रधानमंत्री जाकर अपनी फोटो खिंचा सकें।'
यह भी पढ़ें: 'जहां मल्लिकार्जुन खड़गे गए, वहीं शुद्धीकरण', PM से क्या चाहते हैं राहुल गांधी?
गुजरात में शिक्षा बनेगा बड़ा मुद्दा
चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी ने यह वीडियो पोस्ट करके साफ कर दिया है कि आगामी चुनाव में भी वह शिक्षा का ही बड़ा मुद्दा बनाएंगे। साथ ही शिक्षा के मुद्दे पर बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरेंगे। केजरीवाल जब दिल्ली के मुख्यमंत्री थे तो उन्होंने सरकारी स्कूलों को केंद्र में रखकर उन्हें बेहतर बनाया था। अब इसी मुद्दे को वह सबसे आगे कर रहे हैं।
दरअसल, 2022 के चुनाव में आम आदमी पार्टी ने सभी को हैरान करते हुए कांग्रेस के वोटरों को अपने पाले में कर लिया था। चुनाव में कांग्रेस का वोट प्रतिशत एकदम से 41.4 प्रतिशत से गिरकर 27.28 फीसदी पर आ गया। जिस आम आदमी पार्टी का 2017 के चुनाव में वोट प्रतिशत 0.1 फीसदी था, उसका 2022 के चुनाव में 12.92 पर आ गया। जबकि बीजेपी ने अपने पिछले प्रदर्शन 49.1 फीसदी से आगे बढ़कर 52.50 फीसदी वोट पाए।
पिछले चुनाव से आम आदमी पार्टी का हैसले बुलंद हैं। इस चुनाव में AAP अपने मुद्दों को लेकर बड़ा उटलफेर करने उतरेगी।