कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अमेरिका के साथ ट्रेड डील को देश के साथ धोखा बताया है। उनका मानना है कि इस ट्रेड से देश के किसानों और छोटे व्यापारियों को नुकसान होगा। अपने भाषण में राहुल गांधी ने क्रिकेटर संजू सैमसन का जिक्र किया और कहा कि यह जानकर अच्छा लगा कि टी 20 वर्ल्ड कप क्वार्टर-फाइनल में खेलने वाले स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन तिरुवनंतपुरम से हैं।
पुथुयुग यात्रा के समापन समारोह में राहुल गांधी ने कहा, 'जैसे ट्रंप पीएम मोदी को कंट्रोल करते हैं, ठीक वैसे ही पीएम मोदी केरल के मुख्यमंत्री को कंट्रोल करते हैं। यह बात सब जानते हैं। अगर आप गंभीरता से सीपीएम कार्यकर्ताओं से यह सवाल पूछेंगे तो वे मानेंगे कि मैं जो कह रहा हूं, वह सही है।'
यह भी पढ़ें: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने पास किया UPSC एग्जाम, दादा को बताया प्रेरणास्रोत
राहुल गांधी ने आगे कहा, 'मैं समझना चाहता हूं कि सीबाई और ईडी विपक्षी नेताओं के खिलाफ एक्शन लेती है, लेकिन केरल के मुख्यमंत्री या नेताओं के खिलाफ एक्शन क्यों नहीं लेती।'
राहुल गांधी का कहना है, 'पीएम मोदी ने देश को निराश किया है। मेरा मानना है कि प्रधानमंत्री ने अमेरिका से डील साइन करके देश के साथ धोखा किया है। उनसे पहले किसी भी पीएम ने देश के कृषि क्षेत्र को अमेरिका के लिए नहीं खोला। इस डील के परिणाम किसानों और छोटे व्यापारियों और आम लोगों को भुगतने होंगे।'
यह भी पढ़ें: अनुराग डोभाल के वायरल वीडियो पर भाई कलम इंक ने दिया जवाब?
राहुल गांधी ने दावा किया कि भारत के छोटे किसानों को अब अमेरिका की बड़ी मशीनीकृत खेती की कंपनियों से मुकाबला करना होगा। इससे देश के कृषि क्षेत्र में तबाही आएगी। उन्होंने केंद्र सरकार पर देश के एनर्जी सेक्टर को कॉम्प्रोमाइज करने का आरोप लगाया और दावा किया कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस डील के माध्यम से भारतीय डेटा निकाला था।
'कॉर्पोरेटिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया हो सीपीआई का नाम'
राहुल गांधी ने सीपीआई पर हमला बोला। उन्होंने लेफ्ट फ्रंट के कार्यकर्ताओं से सवाल पूछा कि आप खुद को कम्युनिस्ट सरकार कहते हैं। कृपया मुझे बताएं कि आज केरल में आपकी सरकार में कम्युनिस्ट क्या है? यह केरल की अब तक की सबसे कॉर्पोरेटिस्ट सरकार है। हमारा सुझाव है कि कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया का नाम बदलकर कॉर्पोरेटिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया कर दें। कम से कम आप जो कहते हैं, उस पर तो खड़े रहे।