logo

मूड

ट्रेंडिंग:

अनुराग डोभाल के वायरल वीडियो पर भाई कलम इंक ने दिया जवाब?

अनुराग डोभाल ने अपने भाई कलम इंक पर उन्हें परेशान करने के आरोप लगाए हैं, जिसे कलम इंक ने पब्लिसिटी स्टंट बताया है।

Kamal Ink, Photo Credit: Social Media

कमल इंक, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

बाबू भैया के नाम से मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल इस समय एक बहुत बड़े विवाद में फंस गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह रोते हुए अपने छोटे भाई कलम इंक और अपने माता-पिता पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। अनुराग का कहना है कि उनकी शादी की वजह से उनके घरवाले उन्हें बहुत परेशान कर रहे हैं और उन्हें मानसिक रूप से टॉर्चर किया जा रहा है। 

 

अनुराग ने अपने घरवालों पर उन्हें घर से निकालने और बेइज्जत करने का आरोप लगाया। अनुराग वीडियो में इतने भावुक दिखे कि उन्होंने अपनी जान देने की कोशिश की बात भी कही है। अब यह मामला चर्चा में है क्योंकि उनके भाई कलम इंक ने इन सभी आरोपों को झूठा और सिर्फ मशहूर होने का एक तरीका बताया है।

 

यह भी पढ़ें: स्कूल में बच्चों से मसाज करा रहीं थी 'मैडम', वायरल वीडियो पर हुईं सस्पेंड

कलम इंक ने क्या कहा ?

अनुराग डोभाल ने बताया कि उनके भाई कलम इंक उन्हें लगातार धमकियां दे रहे थे कि वह उनका करियर खराब कर देंगे। अनुराग के मुताबिक उनके माता पिता ने भी उनसे कह दिया था कि वे उन्हें कभी खुश नहीं रहने देंगे। इन सब बातों की वजह से अनुराग खुद को बहुत अकेला महसूस कर रहे हैं। दूसरी तरफ उनके भाई कलम इंक ने इन आरोपों का जवाब देते हुए एक अलग कहानी सुनाई है। कलम इंक का कहना है कि अनुराग जो भी कह रहे हैं वह सच नहीं है और अनुराग ने खुद अपने माता पिता पर एक गलत कानूनी केस किया था। कलम का मानना है कि अनुराग सिर्फ लोगों की सहानुभूति पाने के लिए यह सब नाटक कर रहे हैं ताकि वह दोबारा चर्चा में आ सकें।

 

यह भी पढ़ें: 'मेरी मौत के जिम्मेदार मम्मी-पापा...', यूट्यूबर अनुराग ने परिवार पर लगाए आरोप

पत्नी ने छोड़ा साथ

इस पूरे झगड़े की सबसे बड़ी वजह अनुराग की शादी है जिसके लिए उन्होंने अपने परिवार से लड़ाई की थी। हालांकि, अब उनकी पत्नी ने भी उनका साथ छोड़ दिया है। इस बात को सुनकर उनके फैंस काफी दुखी हैं क्योंकि अनुराग अब पूरी तरह अकेले पड़ गए हैं। वास्तव में अनुराग और रितिका के बीच पिछले कुछ समय से अनबन चल रही थी जिसके कारण अनुराग की मानसिक हालत भी खराब हो गई है।

 

अभी सोशल मीडिया पर लोग दो गुटों में बंट गए हैं जहां कुछ लोग अनुराग की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं वहीं कुछ लोग उनके भाई कलम इंक की बातों को सही मान रहे हैं।

Related Topic:#Viral News

और पढ़ें