logo

ट्रेंडिंग:

'मेरी मौत के जिम्मेदार मम्मी-पापा...', यूट्यूबर अनुराग ने परिवार पर लगाए आरोप

मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने यूट्यूब पर एक वीडियो जारी किया है जिसे वह अपना आखिरी व्लॉग बता रहे हैं। इस वीडियो में उन्होंने अपने भाई, पत्नी, माता-पिता पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

Anurag Dhobal

अनुराग डोभाल ने पोस्ट किया वीडियो, Photo Credit: The UK07 Rider

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल इन दिनों सुर्खियों में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्हें मेंटली टॉर्चर किया जा रहा है और हत्या की साजिश हो रही है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर यह दावा किया था। इसके बाद अब उन्होंने अपने यू्ट्यूब चैनल पर आखिली व्लॉग पोस्ट किया जिसका टाइटल उन्होंने लिखा, 'द रियल स्टोरी ऑफ माई फाइफ।' करीब सवा दो घंटे की इस वीडियो में उन्होंने इंटर कास्ट मैरिज समेत कई दावे किए हैं, जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए हैं। 

 

अनुराग डोभाल लंबे समय से यूट्यूब पर वीडियो बना रहे हैं और बिग बॉस 17 में उन्हें काफी ज्यादा फेम मिला था। अनुराग ने इस दो घंटे से ज्यादा की वीडियो में अपने परिवार को लेकर कई खुलासे किए हैं। उन्होंने कहा कि परिवार ने इंटरकास्ट मैरिज को लेकर उन्हें काफी टॉर्चर किया है. साथ ही बताया कि वो सुसाइड अटेम्प्ट कर चुके हैं। उन्होंने अपने भाई पर आरोप लगाया कि  वह उन्हें धमकियां दे रहा था। पूरी वीडियो में वह बुरी तरह रोते हुए नजर आ रहे हैं। 

 

यह भी पढ़ें: 'बेंगलुरु को त्योहार मनाना नहीं आता', होली पर महिला ने किया पोस्ट, भड़क गए लोग

 

वीडियो में दिखाए प्रूफ

इस वीडियो से पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ स्टोरी शेयर की थी। उसमें उन्होंने लिखा था कि  कुछ लोग मुझे पिछले साल से मेंटली हैरेस कर रहे हैं। मुझसे सबकुछ छीन लिया है। मेरे रिश्ते और फाइनेंशियल पावर भी। इसी बीच उन्होंने परिवार वालों पर कई इल्जाम लगाए हैं, जिसकी शुरुआत इंटरकास्ट मैरिज से शुरू हुई है। वीडियो में उन्होंने कई आरोप लगाए हैं और इसके पक्ष में कई सबूत भी दिखाए हैं। 

पत्नी ने छोड़ा साथ

यूट्यूब पर अपलोड की गई वीडियो में उन्होंने अपनी पत्नी रितिका के बारे में बात करते हुए कहा कि वह भी उनका साथ छोड़ चुकी है। उन्होंने कहा, 'मेरी मौत के जिम्मेदार मम्मी, पापा, कलाम  और श्रेया होंगे। मेरे पास करने के लिए कुछ नहीं बचा है। मैं बहुत डिप्रेशन में हूं और मुझे समझ नहीं आ रहा है कि यह फीलिंग कैसे खत्म करूं। इस वीडियो के बाद शायद मैं गायब हो जाऊंगा।' उन्होंने कहा कि उन्होंने 5 दिन से कुछ नहीं खाया है। 

भाई पर लगाए आरोप

उन्होंने अपने भाई कलाम पर भी कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि उनके भाई ने उ्हें सोशल मीडिया पर एक्सपोज करने की धमकी देकर सारी प्रॉपर्टी सब कुछ ले लिया था। इस वीडियो में उन्होंने अपनी जिंदगी की मुश्किलों के बारे में भी बताया और बताया कि 14 साल की उम्र में उन्हें ब्रेन ट्यूमर हो गया था। पढ़ाई के लिए परिवार उन पर दबाव बनाता था और उन्होंने कम उम्र में ही ट्यूशन पढ़ाया। 

 

यह भी पढ़ें: होली पर बच्चे ने डाला रंग, गुस्से में दादी ने पोते पर डाल दिया उबलता हुआ पानी

सोशल मीडिया पर मशहूर हैं अनुराग 

अनुराग डोभाल यूके 07 राइडर नाम से यूट्यूब चैनल चलाते हैं। सोशल मीडिया पर वह छाए रहते हैं और उनकी जबरदस्त फैनफॉलोइंग है। बिग बॉस 17 में भी वह काफी चर्चा में रहे थे और शो से बाहर आने के बाद उन्होंने सलमान खान पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। यूट्यूब पर उनके 7.8 मिलियन सब्सक्राइबर हैं, जिनके लिए वह अपने व्लॉग शेयर करते रहते हैं। वहीं उनका 10 करोड़ का घर है, जिसकी झलक उन्होंने यूट्यूब व्लॉग पर दिखाई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी नेट वर्थ 30 से 35 करोड़ रुपये है। 

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap