logo

ट्रेंडिंग:

होली पर बच्चे ने डाला रंग, गुस्से में दादी ने पोते पर डाल दिया उबलता हुआ पानी

होली मना रहे एक बच्चे ने अपनी दादी पर रंग डाला तो वह गुस्सा हो गई और गुस्से में उबलते हुए पानी की बाल्टी बच्चे पर डाल दी। इस हादसे में बच्चे का शरीर 45 प्रतिशत जल गया है।

CCTV Footage

पोते पर डाला उबलता हुआ पानी, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

महाराष्ट्र के नागपुर के कोराडी इलाके में होली के रंगों का त्योहार में एक दुखद और हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। एक चार साल के बच्चे को अपनी दादी पर रंग डालना भारी पड़ गया। बच्चे ने जैसे ही रंग दादी पर डाला तो दादी ने बच्चे पर उबलता हुआ पानी उड़ेल दिया। यह घटना मंगलवार सुबह करीब साढे 8 बजे की बताई जा रही है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी अब सामने आया है और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हर कोई इस घटना पर हैरानी जता रहा है और दादी के खिलाफ एक्शन की मांग कर रहा है। 


वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि चार साल का बच्चा ओम हरिश वांगे घर के बाहर पिचकारी से खेल रहा था। घर के बाहर उसकी दादी भी थी और वह गर्म पानी की बाल्टी हाथ में लेकर गुजर रही थी। इसी समय हंसते हुए आता है और अपनी दादी पर पिचकारी से रंग डालता है। दादी मना करती रहती है लेकिन बच्चा अपनी मस्ती में दादी पर रंग डाल देता है। शायद उसे अंदाजा नहीं था कि उसकी दादी उससे दुश्मनों जैसा व्यवहार करेगी। 

 

यह भी पढ़ें: मौसम: दिल्ली वाले गर्मी से परेशान, तो पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी से बढ़ेगी ठंड

 

बच्चे पर डाला उबलता पानी

बच्चे ने जैसे ही दादी पर रंग डाला को दादी गुस्सा हो गयीं और उन्होंने उबलता पानी बच्चे पर डाल दिया। उबलते हुए पानी से बच्चे को तकलीफ हुई और वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा। पानी बहुत ज्यादा गर्म था और इसका अंदाजा वीडियो में दिखाई दे रहे भाप से ही लगाया जा सकता है। पास में एक लड़की ठंडे पानी की बाल्टी लेकर जा रही थी उसने समझदारी दिखाते हुए तुरंत बच्चे पर ठंडा पानी डालना शुरू किया। 

ठंडे पानी की बाल्टी भी डाली

इसके बाद जब दादी को एहसासा हुआ कि उसने क्या कर दिया है तो वह भी बच्चे की मदद करने लगी। एक महिला ने आकर बच्चे को संभाला लेकिन बच्चा जल गया था, जिससे वह अभी भी चिल्लाए जा रहा था। दादी ने ठंडे पानी की बाल्टी उठाकर बच्चे पर डाली। इस दौरान पास खड़े लोग उस महिला को डांटते दिखाई दे रहे हैं। ठंडे पानी से राहत देने की कोशिशों के बावजूद बच्चा चिल्लाता हुआ और दर्द में दिखाई दे रहा है। 

कमर के नीचे का हिस्सा जला

इस घटना के तुरंत बाद उस बच्चे को अस्पताल ले जाया गया। जिस हिस्से में पानी गिरा वह कमर से नीचे का भाग था। डॉक्टरों ने बताया कि गर्म पानी से बच्चा गंभीर रूप से जल चुका है। डॉक्टरों ने बच्चे का इलाज शुरू कर दिया है और उस बच्चे के शरीर का 45 प्रतिशत हिस्सा जल गया है। डॉक्टरों के अनुसार, बच्चे की हालत स्थिर है लेकिन उसे लंबे समय तक इलाज करवाना होगा। 

 

यह भी पढ़ें: अरविंद केजरीवाल से राहुल गांधी तक, देशभर के नेताओं ने कैसे मनाई होली?

पुलिस ने दर्ज की शिकायत

पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कोराडी पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस घटना ने सभी को हैरान कर दिया है। सोशल मीडिया पर लोग दादी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि यह कलयुग की दादी है। कई लोग कह रहे हैं कि यह दादी राक्षस है। एक व्यक्ति ने लिखा कि इस महिला के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। उसने हैरानी जताते हुए कहा कि होली खेल रहे एक बच्चे के साथ कोई ऐसा कैसे कर सकता है। 

Related Topic:#Viral News

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap