logo

मूड

ट्रेंडिंग:

स्कूल में बच्चों से मसाज करा रहीं थी 'मैडम', वायरल वीडियो पर हुईं सस्पेंड

स्कूल में छात्रों से मालिश करवाने वाली टीचर का वीडियो वायरल होने पर हड़कंप मच गया है। वीडियो सामने आने के बाद विभाग ने मैडम को सस्पेंड कर दिया गया है।

AI Generated Image

स्कूल टीचर, Photo Credit: AI Generated Image

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Advertisement

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले के एक प्राइमरी स्कूल के वीडियो पर हंगामा मचा है। प्राइमरी स्कूल की प्रिंसिपल मधु राय पर बच्चों से मालिश कराने के आरोप लगे हैं। एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मैडम स्कूल में आराम से जमीन पर लेटी हुई हैं और छात्राओं से अपने हाथ-पैर दबवा रही हैं। हद तो तब हो गई जब प्रिंसिपल मधु राय मालिश कराते वक्त अपना मोबाइल चलाती रहीं। बच्चों को डराकर अपनी सेवा कराती रहीं। 

 

यह घटना कर्वी नगर क्षेत्र के नया बाजार में स्थित प्राथमिक विद्यालय की है। बताया जा रहा है कि वहां पढ़ने वाले बच्चों और स्कूल के रसोइयों ने इस बात की पुष्टि की है कि मैडम अक्सर बच्चों से मालिश करवाती थीं और उनसे अपने बाल तक बनवाती थीं। जब इस घटना का वीडियो वायरल हुआ, तो हर तरफ हड़कंप मच गया और लोग गुस्से में आ गए।

 

यह भी पढ़ें: युद्ध के चक्कर में तेल नहीं मिलेगा? पेट्रोल पंप पर लग रही लंबी लाइन

जांच में हुआ बड़ा खुलासा और हाजिरी का भी निकला झोल

इस मामले की जब गहराई से जांच हुई, तो और भी कई बातें निकल कर सामने आईं। पता चला कि स्कूल में कागजों पर तो बहुत सारे बच्चों की  अटेंडेंस दर्ज की जाती थी लेकिन असलियत में बहुत कम बच्चे स्कूल आ रहे थे। जैसे एक दिन रजिस्टर में ज्यादा बच्चे दिखाए गए, पर मौके पर सिर्फ 7 बच्चे ही मिले। इससे यह भी शक हो रहा है कि मिड-डे मील के नाम पर भी गड़बड़ी की जा रही थी।

 

यह भी पढ़ें: मैच तो बाद में खेलेगा पाकिस्तान, मीम ने ही मुश्किल कर दी राह

प्रशासन का कड़ा एक्शन

इस पूरे मामले के सामने आने के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) बी.के. शर्मा ने सख्त कदम उठाया है। हालांकि मैडम ने अपने ऊपर लगे इन सभी आरोपों को गलत बताया है। लेकिन स्कूल के बच्चों और वहां के रसोइयों ने मैडम की सारी पोल खोल दी है। सबूतों और गवाहों की बातों को देखते हुए हेड मास्टर मधु राय को तुरंत नौकरी से सस्पेंड कर दिया गया है। अब विभाग इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रहा है।

Related Topic:#UP News

और पढ़ें