logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'BJP से चुनाव लड़ने की गलती फिर नहीं करूंगी', किरण बेदी का चौंकाने वाला बयान

किरण बेदी ने हाल ही में कुछ पत्रकारों से बातचीत की थी, जहां उन्होंने बीजेपी को लेकर बयान दिया। उन्होंने बताया कि अब वह बीजेपी से चुनाव नहीं लड़ेंगी।

 Kiran Bedi

किरण बेदी, Photo Credit- ANI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी उत्तर प्रदेश के कानपुर के एक कार्यक्रम में शामिल हुई थीं। जहां उन्होंने पत्रकारों के सवालों का चौंकाने वाला जवाब दिया। किरण बेदी ने साफ तौर पर बताया कि वह दोबारा भारतीय झनता पार्टी ( बीजेपी) के टिकट से चुनाव नहीं लड़ना चाहती हैं। जब पत्रकारों ने उनसे कॉकरोच जनता पार्टी और सोनम वांगचुक के भूख हड़ताल को लेकर सवाल पूछा तो किरण इस सवाल का जवाब देने से बचती नजर आईं। इसके अलावा उन्होंने कानपुर की हवाई सेवाओं की तारीफ की। किरण बेदी ने यह भी बताया कि वह युवाओं की स्किल डेवलपमेंट के लिए काम कर रही हैं।

 

किरण बेदी रविवार को कानपुर गई थीं, जहां वह रोटेरियन के कार्यक्रम में शामिल हुई थीं। कार्यक्रम के बाद उन्होंने पत्रकारों को इंटरव्यू दिया, जहां उन्होंने राजनीति से लेकर देश के युवाओं की स्किल डेवलपमेंट को लेकर अहम बातें बताईं। अब सवाल उठता है कि किरण बेदी ने बीजेपी पार्टी को लेकर ऐसा क्या बयान दिया, जिससे राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई।

 

यह भी पढ़ें: 'जरूरत पड़ी तो खुद लड़ूंगा चुनाव', जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर का ऐलान

 

क्या बोलीं किरण बेदी?

किरण बेदी ने पत्रकारों से कहा, 'बीजेपी पार्टी की टिकट लेकर दोबारा चुनाव लड़ने की गलती नहीं करूंगी।' इसके बाद पत्रकारों ने पूछा कि कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन पर आपकी क्या राय है? इसके जवाब में किरण ने कहा, 'इन लोगों को मैं फॉलो नहीं करती हूं, इसलिए इस सवाल पर मैं जवाब नहीं दूंगी।'

 

इसके अलावा किरण ने कानपुर में एयरपोर्ट व्यवस्था की तारीफ की। उन्होंने कहा, 'पहले फ्लाइट से लखनऊ आना पड़ता था, फिर खराब सड़कों के जरिए कानपुर आना पड़ता था।'  साथ ही किरण बेदी ने बताया कि उन्होंने अपने 77वें जन्मदिन पर एक नया स्टार्टअप शुरू किया, जो आज के युवाओं के लिए लाभदायक है। किरण ने कहा कि उन्होंने स्किल एक्सचेंज स्टार्टअप शुरू किया है, जो युवाओं के स्किल डेवलपमेंट के लिए काम कर रहा है। 

 

यह भी पढ़ें: 'मां समान हैं राबड़ी देवी, अपमान बर्दाश्त नहीं', आवास विवाद में कूदे पप्पू यादव

BJP के साथ कब लड़ा था चुनाव?

दिल्ली के 2015 विधानसभा चुनाव में किरण बेदी कृष्णा नगर सीट से बीजेपी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ी थीं। इस चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। उनकी जगह आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार ने जीत हासिल की थी। चुनाव में हार मिलने के बाद किरण बेदी ने उस समय कहा था कि वह आगे कभी चुनाव नहीं लड़ेंगी।

 

इसके बाद किरण बेदी को बीजेपी सरकार ने 29 मई 2016 को पुडुचेरी का उपराज्यपाल बनाया था। उपराज्यपाल के तौर पर उन्होंने पूरे चार साल पुडुचेरी में काम किया। 16 फरवरी 2021 को उन्हें उपराज्यपाल के पद से हटा दिया गया।

Related Topic:#Politics#BJP

और पढ़ें