logo

मूड

ट्रेंडिंग:

एक रैली में सभी को घेरा, क्या PM मोदी ने BJP के 'मिशन पंजाब' की पिच सेट कर दी?

पीएम मोदी ने 17 जुलाई को पंजाब के जालंधर में रैली कर आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का एजेंडा रखा और विपक्ष पर हमला बोला।

Narendra Modi in punjab

पंजाब में पीएम मोदी, Photo Credit: BJP

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारतीय जनता पार्टी ने अगले साल की शुरुआत में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए तैयारी तेज कर दी है। पार्टी ने सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है और अब पीएम मोदी ने खुद रैली कर पार्टी को मजबूत करने की कोशिश की है। पीएम मोदी 17 जुलाई को रेलवे प्रोजेक्ट्स की शुरुआत के लिए पंजाब के जालंधर आए थे। यहां उन्होंने बीजेपी की एक रैली को भी संबोधित किया जिसमें उन्होंने 2027 चुनाव के लिए पिच तैयार की। 

 

इस रैली में पीएम मोदी ने कांग्रेस, आम आदमी पार्टी , शिरोमणि अकाली दल समेत तमाम राजनीतिक पार्टियों पर हमला बोला। पीएम मोदी की इस रैली को राजनीतिक जानकार आधिकारिक तौर पर पंजाब चुनाव के लिए बीजेपी के कैंपेन की शुरुआत मान रहे हैं। बीजेपी शिरोमणि अकाली दल से अलग होकर यह दूसरा विधानसभा चुनाव लड़ रही है और पार्टी ने इस बार अकेले चुनावी मैदान में कूदने का मन बना लिया है। 

 

यह भी पढ़ें: 'मैं 56 साल के युवा की बात नहीं कर रहा', संसद सत्र से पहले PM मोदी ने कसा तंज

 

पीएम मोदी की प्रमुख बातें

पीएम मोदी ने पंजाब की मौजूदा भगवंत मान की सरकार को घेरा। उन्होंने कानून व्यवस्था और नशे के मुद्दे पर हमला करते हुए कहा कि नशा चरम पर है, राज्य में कारोबार करना मुश्किल है और कब-कहां गोली, चल  जाएं इसकी कोई गारंटी नहीं है। पीएम मोदी ने यहां तक कहा कि पंजाब में तो पुलिस थाने भी सुरक्षि नहीं हैं। 

 

आम आदमी पार्टी पर हमला करते हुए पीएम ने कहा की आम आदमी पार्टी कट्टर बेईमान पार्टी है और कर्ज लेकर पंजाब सरकार मौज कर रही है। इसके साथ ही पार्टी के नेताओं पर घूस लेने का भी आरोप लगाया है।

 

महिलाओं को पैसे देने की पंजाब सरकार की योजना पर पीएम ने कहा कि किसानों के साथ-साथ महिलाओं को भी घोखा दिया गया है और महिलाओं के खातों में अब तक 50 हजार रुपये आ जाने चाहिए थे। 

कांग्रेस-अकाली पर साधा निशाना

पंजाब में कांग्रेस पार्टी इन दिनों गुबटबाजी का सामना कर रही है। इस पर चुटकी लेते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस तो कुर्सी की लड़ाई में उलझी हुई है। उनका मकसद पंजाब के लिए काम करना नहीं बल्कि कुर्सी पर कौन बैठेगा यह तय करना है। इसके साथ ही पीएम ने अपने सहयोगी रहे अकाली दल पर निशाना साधते हुए कहा कि शिरोमणि अकाली दल भी अपनी समस्याओं से बाहर नहीं निकल पा रहा है। इसके साथ ही पीएम ने अकाली दल को स्वार्थी तक कह दिया। 

 

यह भी पढ़ें: 'कट्टर बेईमान पार्टी', AAP के गढ़ में ऐसा क्यों बोल आए PM मोदी?

2027 चुनाव के लिए कैसे तैयार की पिच?

पीएम मोदी का यह दौरा महज एक प्रशासनिक दौरा नहीं था बल्कि आगामी विधानसभा चुनाव के सिए पिच तैयार करने की कोशिश थी। पीएम ने जालंधर में रैली कर राज्य के लोगों को मैसेज देने की कोशिश की और कहा कि पंजाब में अब बीजेपी सरकार की जरूरत है। पीएम ने कहा कि  बीजेपी सरकार ही पंजाब का विकास कर सकती है। आज जालंधर आया हूं तो युवाओं से एक बात कहूंगा। मुझे पंजाब के युवाओं पर पूरा भरोसा है। पंजाब एक खेल प्रधान राज्य है और पीएम ने खिलाड़ियों के लिए खेलो इंडिया पॉलिसी का जिक्र किया। 

 

 

पीएम ने दलित राजनीति के गढ़ दोआबा में 6 महीने में दूसरा दौरा किया है। इसके साथ ही इन दोनों दौरों में पीएम ने दलितों में सबसे ज्यादा आबादी वाले रविदासिया समाज को साधने की कोशिश की। पीएम ने रविदासिया समाज के सबसे बड़े डेरे डेरा सचखंड बल्लां में फरवरी में दर्शन किए थे। इसके बाद इस दौरे में पीएम ने डेरा प्रमुख से जालंधर से वाराणसी जाने वाली ट्रेन में मुलाकात की। इस डेरे का दोआबा रीजन में काफी प्रभाव है और जालंधर से वारणसी के लिए ट्रेन इसलिए भी अहम हो जाती है क्योंकि वाराणसी में गुरु रविदास की जन्मस्थली है। 

महाराजा रणजीत सिंह राज पर जोर

पीएम मोदी की इस रैली में पंजाब बीजेपी के प्रधान केवल सिंह ढिल्लों ने  पीएम मोदी को महाराज रणजीत सिंह का तस्वीर सौंपी। महाराजा रणजीत सिंह सिख राज का प्रतीक माने जाते हैं और उन्हें पंजाब में एक मजबूत शासक के रूप में जाना जाता है। केवल सिंह ढिल्लों महाराजा रणजीत सिंह का राज लाने की बात करते हैं। इस तस्वीर के जरिए बीजेपी ने पंजाब के लोगों को संदेश देने की कोशिश की है कि पंजाब में बीजेपी की सरकार बनी तो महाराजा रणजीत सिंह के शासन की तर्ज पर ही शासन होगा। बीजेपी महाराजा रणजीत सिंह को आगे रखकर चुनावी मैदान में आगे बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। 

 

यह भी पढ़ें: असदुद्दीन ओवैसी कर रहे पश्चिम में रैली, सपा-कांग्रेस सीट शेयरिंग में उलझीं

बंगाल के बाद पंजाब पर नजर

पंजाब भारतीय जनता पार्टी के लिए अब तक अभेद किला बना हुआ है। कुछ महीने तक पश्चिम बंगाल भी बीजेपी के लिए एक ऐसा ही किला था लेकिन बंगाल अब बीजेपी ने फतेह कर लिया है। इसके बाद अब बीजेपी की नजर पंजाब पर है और यहां सरकार बनाने के लिए खुद अमित शाह रणनीति बना रहे हैं। अमित शाह ने साफ कहा है कि अब पंजाब में अगली सरकार भारतीय जनता पार्टी की ही बनेगी। हालांकि, बीजेपी के लिए पंजाब में सरकार बनाने बहुत मुश्किल लग रहा है और बीजेपी नेता भी यह बात जानते हैं लेकिन अमित शाह की रणनीति पर भी कार्यकर्ताओं को भरोसा है।

Related Topic:#Punjab News

और पढ़ें