logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'लाठियों से घबराए नहीं', 1 नवंबर के मार्च से पहले राहुल गांधी की बड़ी अपील

संविधान की रक्षा और लोकतंत्र बचाने के नाम पर कांग्रेस एक नंवबर को दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन आयोजित करेगी। प्रदर्शन की अगुवाई राहुल गांधी करेंगे। विरोध मार्च से दो दिन पहले राहुल गांधी ने छात्रों से बड़ी अपील की है।

Rahul Gandhi

लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी। (Photo Credit: Social Media)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

कांग्रेस एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में बड़ा विरोध प्रदर्शन आयोजित करने वाली है। उससे पहले राहुल गांधी ने गुरुवार को देश की जनता से 'चलो दिल्ली रामलीला मार्च' में शामिल होने का आह्ववान किया है। राहुल गांधी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक लंबा-चौड़ा हिंदी और अंग्रेजी में पोस्ट लिखा। इसमें उन्होंने एक नवंबर के मार्च को 'हिंदुस्तान की आत्मा का मार्च' बताया और कहा कि यह कोई सियासी पार्टी का मार्च नहीं है। राहुल गांधी का कहना है कि देश की जनता पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से तंग आ चुकी है।

 

राहुल गांधी ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, 'चलो दिल्ली रामलीला मार्च, लोकतंत्र को बचाने का, वोट चोरी को रोकने का, संविधान को बचाने का मार्च है। यह किसी एक राजनीतिक पार्टी का मार्च नहीं, यह हिंदुस्तान की आत्मा का मार्च है।'

 

यह भी पढ़ें: 9 की मौत और 5 गंभीर घायल, पाकिस्तान के सिंध में बड़ा ब्लास्ट

 

राहुल गांधी ने आगे कहा, 'सब लोग जो नरेंद्र मोदी , अमित शाह, ज्ञानेश कुमार से तंग हैं। सब लोग जो लोकतंत्र को बचाना चाहते हैं, संविधान की रक्षा करना चाहते हैं, आप सब आइए। एक ही प्रोटेस्ट है, देश का प्रोटेस्ट है।'

 

 

 

'घबराने की जरूरत नहीं है'

राहुल गांधी ने जनता से मार्च में शामिल होने की अपील की और कहा कि पुलिस और उसकी लाठियों से घबराने की जरूरत नहीं है। लोकसभा में विपक्ष के नेता ने सभी छात्र संगठनों से भी प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया।

 

उन्होंने लिखा, 'पुलिस की चिंता न करें, लाठियों की परवाह न करें, बीजेपी में इतनी हिम्मत नहीं है कि वे अपनी कोई भी चाल चल सकें। हमारे साथ मार्च में शामिल हों, हम संविधान और भारतीय राष्ट्र की रक्षा के लिए एक साथ आगे बढ़ेंगे। घबराने की कोई जरूरत नहीं है।'

 

यह भी पढ़ें: बारिश में घर छोड़ने के बहाने कार में बैठाकर किया यौन शोषण, TVK नेता गिरफ्तार

छात्र संगठनों से भी शामिल होने की अपील

राहुल गांधी ने कांग्रेस के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को देश की आत्मा बचाने का मार्च कहकर संबोधित किया। उन्होंने अलग-अलग विचारधारा के लोगों से भी इसमें शामिल होने का अनुरोध किया।

 

रायबरेली सांसद ने लिखा, 'मैं सभी छात्र समूहों से अपील करता हूं कि चाहे आपकी राजनीतिक विचारधारा कुछ भी हो, अगर आपको लगता है कि भारत पर हमला हो रहा है, अगर आपको लगता है कि आप पर हमला हो रहा है, आपकी अभिव्यक्ति, आपके विचारों और आपकी सोच के तरीके पर हमला हो रहा है तो आइए और हमारे साथ जुड़िए। यह एक शानदार मार्च होगा। यह इस देश की आत्मा को बचाने के लिए है। 


और पढ़ें