logo

मूड

ट्रेंडिंग:

मंत्रिमंडल छूटा, न सांसद, न विधायक, रवनीत सिंह बिट्टू का क्या होगा? समझिए

पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह बुजुर्ग हो चुके हैं। सरकार केवल सिंह ढिल्लों और रवनीत बिट्टू, पंजाब में बीजेपी के खेवनहार बनेगे।

Ravneet Singh Bittu

रवनीत सिंह बिट्टू। Photo Credit: PIB/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दिग्गज नेता और केंद्रीय रेलवे और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। रवनीत सिंह बिट्टू की राज्यसभा सदस्यता 21 जून 2026 को खत्म हो गई थी। उन्होंने अगस्त 2024 से जून 2026 तक राजस्थान का प्रतिनिधित्व किया था।

इस्तीफा देते हुए रवनीत सिंह बिट्टू ने एक्स पर लिखा, 'मैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दिल से धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने मुझे भारत सरकार में मंत्री के रूप में देश की सेवा करने का मौका दिया।'

यह भी पढ़ें: रवनीत सिंह बिट्टू ने दिया रेल राज्य मंत्री पद से इस्तीफा, मोदी सरकार में हलचल

रवनीत सिंह बिट्टू:-
देश की जनता और अपने प्यारे पंजाब की सेवा करना मेरे लिए सम्मान की बात रही है। मैं प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के सपने को पूरा करने के लिए पूरी तरह समर्पित रहूंगा।

अब क्या करेंगे रवनीत सिंह बिट्टू?

सूत्रों के मुताबिक रवनीत सिंह बिट्टू अब अगले साल होने वाले पंजाब विधानसभा चुनावों पर जोर देंगे। कैप्टन अमरिंदर सिंह अब राजनीतिक तौर पर उतने सक्रिय नहीं रह गए हैं। रवनीत सिंह बिट्टू को राज्य में संगठन की जिम्मेदारी सौंपे जाने की तैयारी चल रही है। रवनीत सिंह बिट्टू ने पिछले महीने कहा था कि 17 साल दिल्ली में लोकसभा और राज्यसभा में सेवाएं देने के बाद अब वह पंजाब विधानसभा में आकर अपने राज्य की सेवा करना चाहते हैं।

कौन हैं रवनीत सिंह बिट्टू?

रवनीत सिंह बिट्टू पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते हैं। वह 2009 से कांग्रेस के टिकट पर तीन बार लोकसभा सांसद रह चुके हैं। मार्च 2024 में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सदस्यता ली थी। उन्होंने लुधियाना से लोकसभा चुनाव लड़ा, लेकिन हार गए। 

यह भी पढ़ें: किस नेता को रिजर्व प्लेयर बनाएंगे राहुल गांधी? पंजाब रैली में दिया सख्त संदेश

अब किस पर जोर होगा?

इस्तीफा देने से एक दिन पहले रवनीत सिंह बिट्टू ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को चिट्ठी लिखकर राज्य में रेलवे की कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को जल्द पूरा करने की अपील की थी। रवनीत सिंह बिट्टू, अब पंजाब में बीजेपी के संगठन निर्माण पर जोर देंगे। पार्टी ने उन्हें पंजाब भेजने का फैसला किया है। 

Related Topic:#Punjab News

और पढ़ें