logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'सपा तो BJP को जिताने के लिए काम करती है, कांग्रेस भ्रम में है...', राजभर का तंज

सपा-कांग्रेस के गठबंधन पर तंज कसते हुए ओम प्रकाश राजभर ने कहा है कि कांग्रेस अभी अखिलेश यादव को समझ नहीं पाई है। उन्होंने यह भी कहा कि सपा तो बीजेपी को जिताने के लिए काम करती है।

ओम प्रकाश राजभर, Photo Credit: Social Media

ओम प्रकाश राजभर, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के मुखिया और उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर अपने बयानों के लिए मशहूर हैं। अब समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच मचे घमासान पर ओम प्रकाश राजभर ने जोरदार तंज कसा है। उनका कहना है कि कांग्रेस तो भ्रम में है क्योंकि सपा तो भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की मदद करने के लिए ही चुनाव लड़ती है। उन्होंने सपा के 5 उम्मीदवारों की लिस्ट पर भी सवाल उठाए हैं। राजभर ने पूछा है कि क्या PDA में सिर्फ मुस्लिम ही हैं? उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस अभी अखिलेश यादव को समझ नहीं पाई है।

 

ओम प्रकाश राजभर का यह बयान उस वक्त आया है जब कांग्रेस और सपा के बीच गठबंधन के लिए चर्चा जारी है। सपा ने इसी बीच 5 उम्मीदवार उतार दिए तो कांग्रेस भी भड़की हुई है। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का कहना है कि इस तरह से करना है तो बातचीत का मतलब ही क्या है। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने भी कहा है कि कांग्रेस को तीन डिजिट में यानी कम से कम 100 सीटें तो चाहिए।

 

यह भी पढ़ें: शरजील और उमर खालिद को नहीं मिली अंतरिम जमानत, SC ने दिल्ली पुलिस से मांगा जवाब

क्या बोले ओम प्रकाश राजभर?

इसी विवाद पर ओम प्रकाश राजभर ने कहा है, 'पीडीए में खाली मुसलमान है? 80 प्रतिशत मुसलमान और 20 प्रतिशत हिंदू, यही पीडीए है उनका। चंद्रशेखर जी और ओवैसी जी की बढ़ती हुई लोकप्रियता के घबराकर अखिलेश जी ने जल्दबाजी में यह 5 सीटों की लिस्ट जारी की है। आपने एक तरफ कांग्रेस से गठबंधन की बात करने के लिए कमेटी बनाई हुई है कि ये लोग कांग्रेस से बात करेंगे। इधर आपने सूची जारी कर दी। इसे घबराहट ही कहा जाएगा ना।'

उन्होंने आगे कहा, 'मैं फिर कह रहा हूं कि समाजवादी पार्टी बीजेपी को जिताने के लिए काम करती है। अभी कांग्रेस भ्रम में है। अभी उसे अखिलेश को पढ़ने में बहुत समय लगेगा। ओम प्रकाश राजभर ने उनके साथ रहकर उन्हें पढ़ लिया। वह जो भी काम किए, 5 सीटों की सूची जारी किए हैं, बताइए किसकी मदद कर रहे हैं। हिंदू एकजुट हो जाओ मुसलमानों के खिलाफ, यही है न वह संदेश। इस नाते कांग्रेस को अभी बहुत समय लगेगा।' 

 

यह भी पढ़ें: सपा की पहली लिस्ट आते ही कांग्रेस से ज्यादा इमरान मसूद भड़के, फिर होंगे बागी?

 

बता दें कि कांग्रेस और सपा के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर दो राउंड की बातचीत हो चुकी है। अभी यह बातचीत आगे भी जारी रहने की संभावना है। इस बीच सपा ने 5 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। अखिलेश यादव ने एक पोस्ट करके 26 सीटों पर सहमति की बात भी कही है। वहीं, कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम का कहना है कि कम से कम तीन अंकों में सीटें चाहिए। 


और पढ़ें