पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस (TMC) को मिली करारी हार के बाद समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी से मुलाकात की। बाद में अखिलेश यादव ने कहा कि हम वह नहीं, जो मुश्किलों में साथ छोड़ दें।
अब ममता बनर्जी के साथ अखिलेश यादव की मुलाकात पर पूर्व सांसद और बीजेपी नेता सुभाष सरकार ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, 'दो चोर और डकैत एक साथ आ गए है। यह देश के लिए काम नहीं करते हैं। यह हमेशा करप्शन में लिप्त रहे हैं।'
यह भी पढ़ें: 'हम वह नहीं जो मुश्किलों में साथ छोड़े,' DMK के लिए कांग्रेस को सुना रहे अखिलेश?
जब उनसे पूछा गया कि अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव ईवीएम में गड़बड़ी से जीता गया तो बीजेपी नेता सुभाष सरकार ने कहा, जब वह जीतते हैं तो तब क्या होता है? तो फिर ममता बनर्जी ने 2021 और 2024 में बंगाल में ईवीएम में गड़बड़ी करके जीती थी, इसका जवाब क्या होगा? ममता बनर्जी गड़बड़ी करने की मास्टरमाइंड है।'
जब उनसे पूछा गया कि कुछ टीएमसी नेताओं का कहना है कि अभिषेक बनर्जी के कारण ही तृणमूल कांग्रेस हारी है। इस बर सुभाष सरकार ने कहा कि उनके अंदर इतनी लड़ाई होगी की पार्टी टूट जाएगी।
यह भी पढ़ें: पूर्वी मेदिनीपुर: BJP और TMC में कांटे की टक्कर, अबकी कौन मारेगा बाजी?
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिला। 10 वर्ष पहले तक पार्टी जहां महज 3 विधायकों तक सिमटी थी। अबकी विधानसभा में उसकी संख्या 207 होगी। तृणमूल कांग्रेस को महज 80 सीटों पर जीत मिली है। यह पिछले चुनाव में बीजेपी को मिली जीत से सिर्फ 3 सीटें अधिक हैं। कांग्रेस को सिर्फ दो सीटों पर जीत मिली है। बंगाल एक समय कम्युनिज्म का गढ़ रहा। मगर अबकी बार सीपीएम को सिर्फ एक सीट पर जीत मिली है। 9 मई की सुबह 10 बजे पश्चिम बंगाल के नए सीएम शपथ लेंगे।