बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया है कि बिहार को अब प्रधानमंत्री कार्यालय से चलाया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि अब बिहार की प्रशासनिक प्रक्रिया गुजराती चलाएंगे। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर महिला आरक्षण से जुड़े 3 अन्य विधेयकों के न समझने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उन्हें सत्ता तो मिल गई है, सत्ता चलाने की समझ उनमें नहीं हैं।
तेजस्वी यादव ने दावा किया प्रधानमंत्री कार्यालय के लोग, बिहार को चलाएंगे। उन्हें यह भी दावा किया कि सम्राट चौधरी के मुख्य सचिव, अब प्रधानमंत्री कार्यालय से आया अधिकारी होगा। तेजस्वी ने यह भी दावा किया कि सरकार की नीति, महिलाओं को आरक्षण देने की नहीं थी, बल्कि परिसीमन कराना था।
यह भी पढ़ें: बिहार में 24 अप्रैल को होगा शक्ति परीक्षण, सम्राट चौधरी साबित करेंगे बहुमत
'सम्राट चौधरी विधेयक ही नहीं समझ पाए'
तेजस्वी यादव, कार्यकारी अध्यक्ष, RJD:-
सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री बन तो गए हैं, उनके समझ में यह बिल आया नहीं है। महिला के आड़ में परिसीमन करना चाहते थे। सम्राट चौधरी से पूछिए, तीन साल से यह बिल, सर्वसम्मति से पास था लेकिन पूछिए यह बिल पास हो गया था तो राष्ट्रपति के पास क्यों नहीं भेजा। क्यों रखा रह गया। लागू क्यों नहीं हुआ? क्यों नहीं अधिसूचित कराया।
'गुजरात के लोग लाएंगे बिहार में सरकार'
तेजस्वी यादव ने कहा, 'इन लोगों को ज्ञान तो है नहीं। बन गए हैं लेकिन करेंगे क्या? जो गुजराती भाई करेंगे, वही तो करेंगे न। अब तो इनको चलाने के लिए दिल्ली से प्रधानमंत्री कार्यालय से लोग आ रहे है। इन्हें चलाने के लिए PMO से सीक्रेट्री आ रहा है। जो वे लोग चाहेंगे, वही ये करेंगे।'
महिला आरक्षण पर तेजस्वी ने क्या कहा?
महिला आरक्षण पर तेजस्वी यादव ने कहा, 'सबसे ज्यादा टिकट चाहे लोकसभा में हो या विधानसभा में हम लोगों ने ही दिया। इस पर बात करनी चाहिए। ये लोग किसको मानने वाले लोग हैं।'
यह भी पढ़ें: डिग्री, उम्र और परिवारवाद, सम्राट के CM बनने से BJP को सताते रहेंगे ये 3 सवाल
'महिलाओं से पैर धुलवाते हैं RSS के लोग'
तेजस्वी यादव, कार्यकारी अध्यक्ष, RJD:-
ये लोग मनुस्मृति को मानने वाले लोग हैं। राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के लोग महिलाओं से पैर धुलवाते हैं।
क्या महिला आरक्षण की विरोधी है RJD?
तेजस्वी यादव ने कहा, 'महिला आरक्षण को लेकर कोई भी विरोध भी नहीं है। वह सर्वसम्मति से 3 साल पहले पारित हो गया है। यह सीट बढ़ाने की बात थी। यह सीट वह अपने हिसाब से काटते। जहां विपक्ष मजबूत है उनकी सीटों को चार बार काटते। हम लोग समझते हैं। महिला आरक्षण का विरोध कौन करेगा।'
तेजस्वी यादव ने कहा, 'महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण दे दीजिए। OBC ओबीसी महिलाओं को भी इस आरक्षण में जगह दीजिए। केवल शहर में महिलाएं नहीं,गांव वाली महिलाओं को भी लाभ मिले।'
यह भी पढ़ें: जो कर्पूरी ठाकुर ने किया था, 5 दशक बाद वही सम्राट चौधरी ने कर दिखाया
गुजरात कनेक्शन पर क्यों घेरा?
तेजस्वी यादव का दावा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दोनों, गुजरात से हैं। भारतीय जनता पार्टी, उन्हीं के इशारे पर काम करती है। अब गुजराती तय करेंगे कि बिहार में क्या होगा। इसके जवाब में बीजेपी कहती है कि नितिन नवीन बीजेपी के अध्यक्ष हैं और वह बिहार से हैं।