logo

मूड

ट्रेंडिंग:

BJP में ही क्यों शामिल हुए टेनिस के दिग्गज लिएंडर पेस? खुद बताई वजह

बंगाल में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, उसके पहले टेनिस प्लेयर लिएंडर पेस ने बीजेपी ज्वाइन कर लिया है। पहले वह टीएमसी के लिए भी प्रचार कर चुके हैं।

leander peas pti

लिएंडर पेस । Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Advertisement

ओलंपिक मेडल विजेता औऱ पूर्व टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस मंगलवार को बीजेपी में शामिल हो गए हैं। बंगाल चुनाव के पहले उनके पार्टी में शामिल होने से कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। बंगाल में जन्मे लिएंडर पेस ने नरेंद्र मोदी की काफी तारीफ की।

 

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के विजन ने उनको काफी प्रेरणा दी और वह खुद युवाओं पर और खेल पर फोकस करना चाहते हैं। पेस ने कहा कि देश में खेल के इन्फ्रास्ट्रक्चर की काफी कमी है। उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि तेज गर्मी और बरसात के बावजूद देश में एक भी इनडोर टेनिस कोर्ट नहीं है।

 

यह भी पढ़ें: बंगाल चुनाव में कुछ महीने बाकी, बीजेपी की स्क्रिप्ट तैयार; जमीन पर काम शुरू

पहले टीएसी ज्वाइन कर चुके हैं

पार्टी में उनकी एंट्री ऐसे समय में हुई है जब बीजेपी बंगाल में पूरे जोर-शोर से कैंपेन में लगी हुई है। राज्य में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को दो चरणों में चुनाव होने हैं।

 

इसके पहले पेस ने साल 2021 में टीएमसी ज्वाइन किया था और 2022 के गोवा चुनाव के दौरान पार्टी के लिए प्रचार भी किया था। हालांकि, उन्होंने अभी तक कोई भी चुनाव नहीं लड़ा है।

 

 

 कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है कि पेस अभी भी विधानसभा नहीं लड़ेंगे और संभवतः चुनाव बाद जब भी बंगाल से राज्य सभा की सीट खाली होगी तो उन्हें राज्य सभा भेजा जा सकता है। अभी वह पार्टी के लिए प्रचार करेंगे।

बताया- क्यों ज्वाइन की बीजेपी

पेस ने अपने बयान में BJP में शामिल होने को एक अहम पल बताया और कहा कि उनका मकसद पूरे देश में बच्चों और युवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में काम करना है।

 

उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि युवा आबादी वाले भारत को अगले दो-तीन दशकों में अगली पीढ़ी को सशक्त बनाने पर खास ध्यान देना होगा, ताकि वह एक वैश्विक महाशक्ति के तौर पर उभर सके।

 

प्रधानमंत्री के नेतृत्व की तारीफ़ करते हुए पेस ने कहा कि यह काफ़ी उत्साहजनक रहा है और उन्होंने सरकार को खेल के बुनियादी ढांचे समेत अलग-अलग क्षेत्रों में हुई ज़बरदस्त प्रगति का श्रेय दिया।

 

उन्होंने आगे कहा कि मौजूदा भू-राजनीतिक माहौल में, ऐसे नेतृत्व के तहत भारत के पास एक वैश्विक शक्ति के तौर पर उभरने का एक मज़बूत अवसर है।

किरेन रिजिजू ने की तारीफ

पेस ने कहा कि भारत में युवाओं की जनसंख्या काफी है देश में 26 साल से कम उम्र के करीब 74 करोड़ युवा हैं इसलिए अगले 20-25 सालों तक स्पोर्ट्स एजुकेशन, स्पोर्ट्स इन्फ्रास्ट्रक्चर इत्यादि पर होना चाहिए।

 

यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में पहली लिस्ट में कांग्रेस के 284 प्रत्याशियों का ऐलान

 

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और अन्य पार्टी नेता भी मौजूद थे। रिजिजू ने लिएंडर पेस की काफी तारीफ की और ओलंपिक में उनकी उपलब्धियों के बारे में बताया।  पेस हाल ही में पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन से मिले थे इसके बाद ही उन्होंने पार्टी ज्वाइन करने का फैसला लिया।


और पढ़ें