logo

मूड

ट्रेंडिंग:

प्रदेश कार्यकारिणी अधूरी, विधान परिषद के चुनाव में उतरी BJP, चेहरे कौन हैं?

भारतीय जनता पार्टी ने विधान परिषद चुनावों में जिन चेहरों पर भरोसा जताया है, वे सभी मौजूदा विधान परिषद सदस्य भी हैं। पढ़ें रिपोर्ट।

Yogi Adityanath and Narendra Modi BJP

योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी। Photo Credit: NarendraModi/X

शेयर करें

google_follow_us

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) सामाजिक समीकरणों पर जोर दे रही है। हर जातियों के प्रतिनिधि नेताओं को बड़ा मौका देने का मिजाज बीजेपी बना चुकी है। मंत्रीमंडल विस्तार के बाद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और महामंत्री धर्मपाल सिंह ने दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ प्रदेश कार्यकारिणी को लेकर दो बैठकें कीं। 

धर्मपाल सिंह और नितिन नवीन के बीच हुई इन बैठकों में क्षेत्रीय समीकरणों को साधने पर जोर दिया गया। जातिगत समीकरणों को देखकर ही बीजेपी आगे कदम बढ़ा रही है। इन बैठकों में कई नामों पर मुहर लग गई और निगम और आयोगों के 25 नाम भी तय कर लिए गए। बीजेपी, पुराने चेहरों पर ही एक बार फिर विधान परिषद चुनावों में भरोसा कर रही है।

यह भी पढ़ें: फलता में खिला कमल, बीजेपी के देबांग्शु पांडा जीते, TMC चौथे स्थान पर खिसकी

अधूरी है बीजेपी की प्रदेश कार्यकारिणी

प्रदेश अध्यक्ष रविवार को दिल्ली से वापस लखनऊ आ गए, लेकिन प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा अभी कुछ दिनों में संभव नहीं दिख रही है। इसी बीच बीजेपी ने विधान परिषद की पांच सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। सभी प्रत्याशी वर्तमान में विधान परिषद सदस्य हैं, एक बार फिर पार्टी उन्हें बड़ा मौका दे रही है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल निकाय चुनाव में जीत गई बीजेपी, फिर कांग्रेस क्यों मना रही जश्न? वजह जानिए

विधानस परिषद चुनावों में उतरे चेहरे कौन हैं?

बीजेपी ने लखनऊ सीट पर एक बार फिर अवनीश कुमार सिंह पर भरोसा जताया है। आगरा स्नातक सीट से डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह, बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. हरि सिंह ढिल्लो, लखनऊ शिक्षक सीट से उमेश द्विवेदी और मेरठ शिक्षक सीट से श्रीचंद्र शर्मा को फिर से टिकट दिया गया है। मेरठ स्नातक खंड की सीट पर अभी किसी प्रत्याशी की घोषणा नहीं की गई है। यहां से बीजेपी के मौजूदा एमएलसी दिनेश कुमार गोयल हैं। 

क्या समीकरण बन रहे हैं?

6 दिसंबर को विधान परिषद की 11 सीटें रिक्त हो रही हैं, जिनमें बीजेपी की 6, समाजवादी पार्टी की 3, एक शिक्षक दल की एक और एक निर्दलीय की सीट शामिल है।


और पढ़ें