logo

मूड

ट्रेंडिंग:

इंतजार खत्म, कल 10 बजे शपथ लेंगे विजय; 3 दिन में साबित करना होगा बहुमत

तमिलनाडु में नई सरकार के गठन का रास्ता साफ हो गया है। वीसीके और आईयूएमएल के बिना शर्त समर्थन के बाद राज्यपाल ने विजय को सरकार बनाने का न्योता दिया है। रविवार सुबह चेन्नई में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा।

Joseph Vijay

विजय और राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर। (Photo Crdit: PTI)

शेयर करें

google_follow_us

अभिनेता से नेता बने विजय और उनके समर्थकों का इंतजार खत्म हो गया है। रविवार सुबह 10 बजे विजय मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शनिवार को विजय ने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात करके सरकार बनाने का दावा पेश किया था। तमिलनाडु लोकभवन के मुताबिक राज्यपाल ने विजय को 13 मई या इससे पहले बहुमत साबित करने का समय दिया है।

 

विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) को शनिवार को ही विदुथलाई चिरूथईगल काची (VCK) और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) का समर्थन मिला। दोनों ही दलों ने दो-दो सीटों पर जीत दर्ज की है। विजय के कुल 108 विधायक हैं। पांच विधायकों वाली कांग्रेस और दो विधायक वाली माकपा पहले ही समर्थन दे चुकी है। तमिलनाडु की 234 सदस्यीय विधानसभा में विजय समर्थक विधायकों की संख्या 120 हो गई है।

 

यह भी पढ़ें: जिस क्रूज में फैला हंतावायरस, उसके यात्री कहां हैं, इस भविष्यवाणी की चर्चा क्यों

 

वीसीके और आईयूएमएल से समर्थन मिलने के ऐलान के तुरंत बाद विजय ने शनिवार को राज्यपाल आर्लेकर से मुलाकात की। उन्हें अन्य दलों का समर्थन पत्र सौंपा और सरकार बनाने का दावा पेश किया। विजय के साथ तमिलनाडु कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के. सेल्वपेरुंथगई और माकपा के राज्य सचिव पी. षणमुगम समेत अन्य नेता मौजूद थे। पिछले पांच दिन में यह विजय की राज्यपाल के साथ चौथी मुलाकात है। राज्यपाल से सरकार बनाने का न्योता मिलने के बाद विजय के समर्थकों मे खुशी की लहर है। लोगों ने पटाखे फोड़े और मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया। 

 

वीसीके की कमान थोल थिरुमावलवन के पास है। पार्टी ने पहले ऐलान किया था कि वामदलों के आधार पर ही वह विजय के पक्ष में कोई फैसला लेगी। शुक्रवार को ही माकपा और भाकपा ने विजय की पार्टी टीवीके को अपना समर्थन दे दिया। दोनों के ही दो-दो विधायक हैं। अगले दिन यानी शनिवार को वाम दलों की सहयोगी रही वीसीके ने भी विजय को बिना शर्त समर्थन देने का ऐलान किया।

 

यह भी पढ़ें: पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा को ED ने क्यों किया गिरफ्तार, उन पर क्या आरोप?

 

वीसीके के फैसले के कुछ समय बाद ही इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग ने विजय को अपना समर्थन दे दिया। यह पार्टी भी दो सीटों पर जीती है। पिछली सरकार में डीएमके की सहयोगी रही। शनिवार को विजय दो बार राजभवन पहुंचे। पहली बार उन्हें मुलाकात का समय नहीं मिला। इस वजह से उन्हें खाली हाथ ही लौटना पड़ा। हालांकि बाद में विजय ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और माकपा राज्य सचिव के साथ राज्यपाल से मुलाकात की और अन्य पार्टी का समर्थन पत्र सौंपा। 

कहां किसके विधायकों ने डाला डेरा?

  • कांग्रेस के पांच विधायक हैदराबाद में ठहरे।
  • टीवीके के सभी विधायक चेन्नई के रिजॉर्ट में।
  • अन्नाद्रमुक विधायक पुडुचेरी से चेन्नई लौट रहे।


और पढ़ें