logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'संसद के दरवाजे पर चाय-पकौड़ा खाते हैं,' राहुल गांधी पर भड़के अमित शाह

राहुल गांधी, अक्सर संसद के मकर द्वार पर बैठ जाते हैं और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हैं। पहली बार केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने उन्हें इस मुद्दे पर घेरा है।

Amit Shah

केंद्रीय गृहमंत्री राहुल गांधी। Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के संसद भवन में व्यवहार को लेकर सवाल उठाए है। उन्होंने राहुल गांधी पर संसद परिसर में चाय और पकौड़े खाने को लेकर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा है कि यह लोकतंत्र के उच्चतम संस्थान संसद की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला कृत्य है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, गुवाहाटी में एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। 

अमित शाह ने कहा है कि राहुल गांधी कभी-कभी संसद के दरवाजे पर बैठकर चाय और पकौड़े खाते हैं। उन्होंने पूछा कि क्या उन्हें यह एहसास नहीं होता कि नाश्ता करने के लिए संसद उचित स्थान नहीं है। गृह मंत्री ने इसे विरोध प्रदर्शन से भी दो कदम आगे बताया। उन्होंने कहा कि ऐसा विरोध लोकतांत्रिक नहीं है, यह भारत की छवि खराब कर रहा है। 

यह भी पढ़ें: 'जाति पूछकर, इंटरव्यू में फेल करते हैं,' राहुल गांधी ने झूठ बोला? DU ने बताया


अमित शाह ने कहा है कि देश में कोई भी इस तरह की कार्यशैली का समर्थन नहीं करेगा। अमित शाह ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि वे सरकार का विरोध करें, जितना चाहें विरोध करें, लेकिन संसद में बोलते नहीं हैं, भाग जाते हैं।

क्यों राहुल गांधी के खिलाफ नाराज हैं अमित शाह?

अमित शाह, केंद्रीय गृह मंत्री:-
कभी-कभी वह संसद के दरवाजे पर बैठकर चाय और पकौड़े खाते हैं। क्या उन्हें यह एहसास नहीं है कि नाश्ता करने के लिए सही जगह कौन सी है? संसद हमारे लोकतंत्र की सबसे बड़ी संस्था है। वहां बैठकर विरोध प्रदर्शन करना भी एक लोकतांत्रिक तरीका नहीं है। आप तो विरोध प्रदर्शन से भी दो कदम आगे निकल गए हैं। आप चाय और पकौड़े खा रहे हैं। यह पूरी दुनिया में भारत को बदनाम कर रहा है।

यह भी पढ़ें: 'बहुत बड़ी समस्या आ रही है, यह राजनीतिक बयान नहीं...', राहुल गांधी ने दी चेतावनी

'देश में कोई नहीं करेगा इन हरकतों का समर्थन'

अमित शाह ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि देश में कोई भी इस तरह की हरकतों का समर्थन करेगा। विपक्ष हमारे खिलाफ है। हमारा विरोध करे। जितना चाहे उतना विरोध प्रदर्शन करे। आप संसद में बोलते नहीं हैं। आप भाग जाते हैं। जहां पूरी दुनिया से लोग भारत की ताकत देखने आए हैं, भारत के युवाओं की क्षमता देखने आए हैं, वहां आप उनकी संभावनाओं को कम कर रहे हैं। भारत की जनता आपको माफ नहीं करेगी।'

यह भी पढ़ें: 'बार-बार रोकते हैं...', सदन में भिड़े राहुल गांधी-रविशंकर, संसद में हंगामा

राहुल गांधी के संसदीय व्यवहार पर क्यों उठते हैं सवाल?

बीजेपी राहुल गांधी के संसदीय व्यवहार पर सवाल उठाती है। गिरिराज सिंह और निशिकांत दुबे जैसे नेता, उन्हें कई बार अराजक, असंवैधानिक और असंसदीय बता चुके हैं। बीजेपी नेताओं का आरोप है कि राहुल गांधी और कांग्रेस सदस्य संसद की कार्यवाही व्यवस्थित रूप से बाधित करते हैं। 

बीजेपी, प्लेकार्ड लेकर हंगामा, पेपर फेंकना, स्पीकर की कुर्सी पर कागज फेंकना, पीएम मोदी को घेरना, और बिना इजाजत के मुद्दे उठाने को लेकर राहुल गांधी पर हमलावर है। बीजेपी इसे लोकतंत्र की मर्यादा का उल्लंघन बताती है। बीजेपी इसे संस्थाओं का अपमान बता रही है। बीजेपी का कहना है कि राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष के पद की गरिमा नहीं निभाते, बल्कि अराजकता पैदा करते हैं।


और पढ़ें