logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'लॉरेंस बिश्नोई ED पार्टी का दामाद...', अरविंद केजरीवाल ने ऐसा क्यों कहा?

अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि पंजाब के भीतर से ज्यादातर गैंगस्टर का सफाया हो चुका है, कुछ विदेश से भी डिपोर्ट हुए हैं।

Arvind Kejriwal

AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल। Photo Credit: AAP

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि पंजाब की कानून व्यवस्था इतनी सख्त है कि ज्यादार गैंगस्टर या तो विदेश भाग गए हैं या अपराध जगत छोड़कर मुख्यधारा में आ गए हैं। उन्होंने दावा किया कि जितने भी गैंगस्टर अब पंजाब में बचे हैं, वे सभी 2022 से पहले के हैं, जब राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार ही नहीं थी।

अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि पंजाब में राजनीतिक दलों ने ही गैंगस्टर पैदा किए थे, उनके इशारे पर अपराध बढ़े। आम आदमी पार्टी ने इन बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की, जिसकी वजह से उन्होंने पंजाब छोड़ दिया है। उन्होंने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी के संबंध इन गैंगस्टरों से हैं। 

यह भी पढ़ें: क्या पंजाब में 2026 में ही हो जाएंगे विधानसभा चुनाव? एक दावे से शुरू हुई हलचल

अरविंद केजरीवाल, AAP संयोजक:-
हमारी सरकार के सामने कानून व्यवस्था की दो चुनौती थी। एक था गैंगस्टर का, दूसरा था नशे का। जितने पंजाब के अंदर गैंगस्टर हैं, मैंने उनका इतिहास  पढ़ा है, ये पूरे पुरानी पारटियों के बनाए हुए हैं। या तो उनके रिश्तेदार हैं या उनके पाले हुए हैं। 

'पुरानी पार्टियों की पैदाइश हैं पंजाब के गैंगस्टर'

अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'एक भी गैंगस्टर ऐसा नहीं है, जो आम आदमी पार्टी की सरकार में पनपा हो। ये सारी पैदाइश इन्हीं पार्टियों की है। एक-एक करके सारे गैंगस्टर का सफाया किया जा राह है। ज्यादातर गैंगस्टर या तो भाग गए हैं या खत्म हो गए हैं।'

'विदेश से डिपोर्ट हो रहे हैं पंजाबी गैंगस्टर'

अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'पंजाब के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ कि विदेश में बैठे लोगों को विदेश से लाया गया हो। 7 देशों से गैंगस्टर को लाया गया। एक गैंगस्टर बाकी है। वह है लॉरेंस बिश्नोई।'

यह भी पढ़ें: 2015 में चलीं थी गोलियां, बहबल कलां गोलीकांड में अब क्यों फंस गए सुखबीर बादल?

अरविंद केजरीवाल, AAP संयोजक:-
लॉरेंस बिश्नोई साबरमती जेल में बैठा है। ईडी पार्टी का दामाद है। उनके उनके संरक्षण में है। वह उसी जेल में बैठकर पूरी दुनिया में अपना नेटवर्क चला रहा है। उसे कोई नहीं ला सकता है। गृह मंत्रालय ने ऐसा ऑर्डर पास किया है। वह पंजाब में कोई अपराध कराए तो उसे पंजाब पुलिस, पंजाब नहीं ला सकती है।

'लॉरेंस बिश्नोई ईडी पार्टी की देन है'

अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'वह पूरी दुनिया में अपराध फैला रहा है। पंजाब पुलिस उसे ला नहीं सकती। साबरमती जेल में ही पंजाब पुलिस उसकी जांच कर सकती है। गैंगस्टर राज पंजाब में जो बचा है, वह ईडी पार्टी की देन है।'

यह भी पढ़ें: 2 विधायक, जीरो सांसद, फिर भी 93 प्रतिशत चंदा बीजेपी को, पंजाब में मचा बवाल

कौन है लॉरेंस बिश्नोई?

लॉरेंस बिश्नोई, पंजाब के फाजिल्का जिले के रहने वाला गैंगस्टर है। वह देश के कुख्यात अपराधियों में से एक है। उसे बिश्नोई गैंग का सरगना माना जाता है। लॉरेंस कानून की पढ़ाई करता था, वहीं से अपराध की दुनिया में आ गया। साल 2015 से ही वह जेल में बंद है लेकिन उसके इशारे पर भारत से लेकर कनाडा और अमेरिका जैसे देशों में अपराध होने के दावे किए जा रहे हैं। 

लॉरेंस ने ही सिद्धू मूसेवाला की हत्या कराई थी, बाबा सिद्दीकी की हत्या में भी इसी गैंग का नाम सामने आया था। वह सलमान खान को जान से मारने की धमकी दे चुका है। लॉरेंस बिश्नोई के गैंग पर जबरन वसूली, हत्याओं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैले नेटवर्क के को चलाने के आरोप हैं। कनाडा ने बिश्नोई गैंग को आतंकवादी संगठन घोषित भी किया है, जबकि बिश्नोई सभी आरोपों से इनकार करते रहे हैं।  


और पढ़ें