logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'डीके- डीके' के लगे नारे तो भड़के खरगे, कहा- फुटेज देखकर एक्शन लेंगे

डीके शिवकुमार के समर्थकों को रविवार को पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की नाराजगी का सामना करना पड़ा। खरगे ने साफ कहा है कि शोर मचाने वाले फुटेज में आ चुके हैं। इनकी पहचान करके अनुशासनात्मक एक्शन लिया जाएगा।

Mallikarjun Kharge

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे। (Photo Credit: PTI)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में कांग्रेस ने 'संकल्प समावेश' कार्यक्रम आयोजित किया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्य मल्लिकार्जुन खरगे, सीएम डीके शिवकुमार, पूर्व सीएम सिद्धारमैया और रणदीप सुरजेवाला समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने विशाल जनसभा को संबोधित किया। मगर इस बीच 'डीके-डीके' के नारों ने खरगे को नाराज कर दिया। 

 

उन्होंने कहा कि नारे लगाने वालों की फुटेज मौजूद है। पहचान करके अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। कांग्रेस में किसी व्यक्ति की पूजा नहीं होती है। यह किसी एक व्यक्ति नहीं, बल्कि पार्टी का कार्यक्रम है। उधर, सीएम डीके शिवकुमार ने तुरंत दखल दिया और अपने समर्थकों को शांत रहने का इशारा किया। 

 

 

 

 

यह भी पढ़ें: छोटे शहर के 40 हजार मुंबई के 1.20 लाख से कैसे अच्छे? शख्स ने पूरा गणित समझा दिया

बेकार की हरकतें कर रहे हो: खरगे

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, 'क्या यहां शोर मचाने से पूरे देश पर कोई असर पड़ेगा? यह किसी एक व्यक्ति का कार्यक्रम नहीं है, यह पार्टी का कार्यक्रम है। तुम लोग बेकार की हरकतें कर रहे हो... यहां किसी व्यक्ति की पूजा नहीं होती। हम यहां पार्टी के उस कार्यक्रम के लिए आए हैं, जो हम सभी को एक साथ लाता है।' 

'शोर मचाने वालों पर एक्शन लूंगा'

खरगे ने आगे कहा,' मुझे 58 साल का सियासी अनुभव है। यहां कई नेता आए हैं, भले ही पार्टी में उनका योगदान कम रहा हो, लेकिन पार्टी ने उन्हें बहुत कुछ दिया है। जो कोई भी यहां शोर मचा रहा है, उसका फुटेज होगा। फुटेज देखने के बाद मैं अनुशासनात्मक कार्रवाई करूंगा।'

 

यह भी पढ़ें: UP में बढ़े मुस्लिम मतदाता, नए वोटरों में 35% हिस्सेदारी, परेशानी किसे है?

पीएम मोदी पर खरगे ने कसा तंज

रैली में मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि दोनों नेता खुद को अच्छा दोस्त बताते हैं। एक देश को और दूसरा दुनिया को बर्बाद कर रहा है। अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े चंदा मामले पर कहा कि यह धर्म के नाम पर 'लूट' है।

 

'मोदी देश को बर्बाद कर रहे हैं। ट्रंप पूरी दुनिया को बर्बाद कर रहे हैं। वे दोनों खुद को अच्छे दोस्त बताते हैं। दोनों अच्छे दोस्त- आप देश का नाम खराब कर रहे हैं और आप दोनों की वजह से लोग परेशान हो रहे हैं।' - मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस अध्यक्ष।

 

खरगे ने नीट परीक्षा का भी मुद्दा उठाया और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, 'वे ठीक से परीक्षा आयोजित नहीं कर पा रहे हैं। बीजेपी और प्रधान ने छात्रों और अभिभावकों के साथ धोखा किया है। उन्हें इस्तीफा देना होगा।' उन्होंने बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा। 

 


और पढ़ें