logo

ट्रेंडिंग:

'RSS एक शैतानी संगठन, BJP उसकी परछाई...', प्रियांक खड़गे के बयान पर बवाल

प्रियांक खड़गे कर्नाटक सरकार में मंत्री हैं। उनके बयान पर बीजेपी नेताओं ने एतराज जताया है। उनकी गिनती, कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में होती है।

Priyank Kharge

कर्नाटक कांग्रेस के नेता प्रियांक खड़गे। Photo Credit: PTI

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे और कर्नाटक सरकार में मंत्री प्रियांक खड़गे ने भारतीय जनता पार्टी को राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ (RSS) की परछाई कहा है। उन्होंने कहा है कि संघ एक शैतानी संगठन है, भारतीय जनता पार्टी, उसी की परछाई है। उन्होंने बीजेपी नेताओं की कार्यप्रणाली की जमकर आलोचना की है। 

प्रियांक खड़गे ने संघ की संवैधानिकता पर भी सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने संघ की तुलना शैतान से की है। उन्होंने कहा है कि बीजेपी को असली ताकत, संघ से मिलती है। राजनीतिक विरोधियों को बीजेपी से लड़ने की जगह, संघ से लड़ना चाहिए, उसे चुनौती देनी चाहिए। 
 

एक पब्लिक इवेंट में, IT-BT और रूरल डेवलपमेंट और पंचायत राज मंत्रालय संभालने वाले खड़गे ने कहा कि BJP को अपनी सोच की ताकत RSS से मिलती है और राजनीतिक विरोधियों को सिर्फ इसके राजनीतिक हाथ के बजाय इसके पैरेंट बॉडी का सामना करना चाहिए।

यह भी पढ़ें: आवारा कुत्तों का जिक्र कर वेटरनरी काउंसिल की मांग क्यों करने लगे मोहन भागवत?

 

प्रियांक खड़गे, पंचायती राज मंत्री, कर्नाटक:-
अगर RSS नहीं होता, तो बीजेपी JD(S) से भी बदतर होती। मैं यह लिखकर दे सकता हूं। यह क्षेत्रीय पार्टियों से भी बदतर होती। आज हम जो कर रहे हैं, वह शैतान के साये से लड़ रहे हैं। शैतान का साया कौन है? यह BJP है। शैतान कौन है? यह RSS है। अगर हम साये से लड़ना बंद करके शैतान से लड़ें तो हमारा देश अपने आप बेहतर हो जाएगा।

संघ पर लगाया मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल होने के आरोप

प्रियांक खड़गे ने राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ पर मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल होने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने संघ की फंडिंग को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने दावा किया है कि RSS के पास 2500 से ज्यादा संगठनों का नेटवर्क है। उन्होंने दावा किया है कि अमेरिका और इंग्लैंड जैसे देशों से यह ऑपरेट हो रहा है। 

प्रियांक खड़गे, पंचायती राज मंत्री, कर्नाटक:-
इसका 2,500 से ज्यादा संगठनों का नेटवर्क है। ये संगठन अमेरिका और इंग्लैंड से  हैं। वे उनसे पैसे लेते हैं। मैं कह रहा हूं कि ये लोग मनी लॉन्ड्रिंग में हैं।

यह भी पढ़ें: 'BJP के अच्छे दिन हमसे हैं,' संघ के 100 साल पूरे होने पर बोले मोहन भागवत

'दूसरे दलों वाले नियम संघ पर लागू हों'

प्रियांक खड़गे ने मांग की है कि दूसरे राजनीतिक दलों और नागरिकों वाले नियम, संघ पर भी लागू होना चाहिए। उन्होंने कहा है कि संघ को भी टैक्स देना चाहिए, संगठन के लोगों को जिम्मेदार नागरिक बनना चाहिए लेकिन वे आजाद रहना चाहते हैं। उन्होंने कांग्रेस को गैरकानूनी संगठन तक बता दिया।

 

यह भी पढ़ें: सरसंघचालक मोहन भागवत ने बता दिया कि कब तक होना चाहिए आरक्षण?

 

प्रियांक खड़गे, पंचायती राज मंत्री, कर्नाटक:-
RSS एक अनरजिस्टर्ड ऑर्गनाइजेशन है। यह संगठन खुद को कानून या संविधान से ऊपर मानता है। यह अच्छा है कि सभी ऑर्गनाइजेशन कानून और संविधान के दायरे में आएं, चाहे वह RSS हो या कोई और संगठन। क्या वे कानून और संविधान से ऊपर हैं? 

राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के 'गुरुदक्षिणा' कार्यक्रम पर भी उन्होंने सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि इसमें जो लोग सहभागी होते हैं, उसके बारे में कोई सार्वजनिक जिम्मेदारी क्यों नहीं तय की जाती है। यह गुरुदक्षिणा कहां से आती है, कौन देता है। दूसरे के रुपयों का हिसाब रखा जाता है तो संग को मिलने वाले फंड पर क्यों नहीं।

यह भी पढ़ें: अमेरिका में प्रभाव के लिए RSS ने लॉबिंग फर्म को दिए पैसे? अब कंपनी ने दी सफाई

क्या कह रहे हैं लोग?

प्रियाकं खड़गे के बयान पर संघ और बीजेपी के समर्थकों से नाराजगी जाहिर की है। उनका कहना है कि प्रियांक खड़गे,अपनी पार्टी लाइन पर ही बोल रहे हैं, उन्होंने बीजेपी और संघ को समझा ही नहीं है। मोहन भागवत यह साफ कह चुके हैं कि संघ, बीजेपी के पीछे चलने वाला संघठन नहीं है, संघ को बीजेपी के नजरिए से नहीं देखना चाहिए।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap