logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'आप विदेशी मदद से प्रधानमंत्री बने', PM मोदी से बोले राहुल गांधी

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को झूठा बताया है। उन्होंने दावा किया है कि वह विदेशी मदद से प्रधानमंत्री बने हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी। Photo Creit: PTI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी। Edited Background। Photo Creit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के बारे में दावा किया है कि यह सरकार, विदेशी मदद की वजह से सत्ता में है। उन्होंने दावा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश से झूठ बोलते हैं और धांधली की वजह से वह सत्ता हैं। राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी की वित्तीय व्यवस्था पर पूरी तरह विदेशियों का नियंत्रण है और विदेशी सोशल मीडिया उनका पूरा साथ देता है।

राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी इस देश से झूठ बोलना बंद करें। उन्होंने प्रधानमंत्री को खुली बहस की चुनौती भी दी। राहुल गांधी ने कहा कि किसी भी मंच पर और किसी भी समय बहस के लिए आ जाएं, लेकिन मोदी हिम्मत नहीं करेंगे, क्योंकि वे उस बात से डरते हैं जो राहुल उनके बारे में जानते हैं।

यह भी पढ़ें: 'अराजकता की आग फैलाने में लगी कांग्रेस', राहुल गांधी पर बरसी बीजेपी

क्यों अचानक भड़क गए हैं राहुल गांधी?

राहुल गांधी का यह बयान प्रधानमंत्री के एकता दिवस के भाषण के जवाब में आया है। इस भाषण में पीएम मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि विपक्ष अब विरोधी पक्ष की जगह अवरोधी पक्ष बन गया है। उनके मुताबिक हताशा में ये लोग देश के विकास की राह में रुकावट बनकर खड़े हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह विपक्ष नहीं, रुकावट है। उन्होंने देश को बांटने की साजिश में लगी ताकतों से भी सावधान रहने को कहा। पीएम मोदी के मुताबिक सोशल मीडिया को हथियार बनाया जा रहा है, अफवाहें फैलाई जा रही हैं और भारत की छवि खराब करने की कोशिश हो रही है।

राहुल गांधी, नेता विपक्ष, लोकसभा:-
मोदी जी, इस देश से झूठ बोलना बंद कीजिए। आप विदेशी मदद से प्रधानमंत्री बने। और विदेशी मदद से ही प्रधानमंत्री बने हुए हैं। आपकी आर्थिक व्यवस्था पूरी तरह विदेशियों के नियंत्रण में और समर्थन से है। विदेशी सोशल मीडिया पूरी तरह आपके साथ खड़ा है। मैं आपको इस मुद्दे पर खुली बहस की चुनौती देता हूं। कोई भी मंच, किसी भी समय। हिम्मत है तो आइए। आप नहीं आएंगे, क्योंकि जो मैं आपके बारे में जानता हूं आप उससे डरते हैं।

यह भी पढ़ें: 'कितने लोग आएंगे, कितनों को रोकेगी सरकार?' रामलीला मैदान पर बोले राहुल गांधी

पीएम मोदी के किस बयान पर भड़के हैं राहुल गांधी?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब देश बाहरी चुनौतियों के हल खोज रहा था, तब देश के भीतर कुछ ताकतें झूठ और अफवाहें फैलाकर अस्थिरता पैदा कर रही थीं। उन्होंने कहा कि देशवासी इस दौरान देश के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे।

 

 

राहुल गांधी के विदेश दौरों की तरफ परोक्ष इशारा करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि एक दशक से ज्यादा की हताशा की वजह से ये लोग अब खुलकर सामने आ गए हैं। 

राहुल गांधी ने सवाल उठाया कि विदेश में कौन किससे चोरी-छिपे मिल रहा है, भारत विरोधी ताकतों का साथ कौन दे रहा है और भारत के दुश्मनों की भाषा कौन बोल रहा है। उन्होंने कहा कि इन सब पैटर्न को पहचानना होगा।

Related Topic:#Rahul Gandhi

और पढ़ें