logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'इनको सूद समेत लौटाऊंगा...', ललन सिंह को खुलेआम चेतावनी दे रहे नीरज कुमार

JDU नेता नीरज कुमार ने अब अपनी ही पार्टी के वरिष्ठ नेता ललन सिंह के बारे में कहा है कि वह इन लोगों के कर्ज को सूद समेत लौटाएंगे। उन्होंने अनंत सिंह पर भी तंज कसा है। 

नीरज कुमार vs ललन सिंह

नीरज कुमार vs ललन सिंह, Photo Credit: ChatGPT

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बिहार में विधान परिषद चुनाव में पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र थी। वजह थी कि जनता दल (यूनाइटेड) के उम्मीदवार नीरज कुमार के खिलाफ उनकी ही पार्टी के विधायक अनंत सिंह प्रचार कर रहे थे। इस चुनाव में केंद्रीय मंत्री और JDU के वरिष्ठ नेता ललन सिंह ने भी कोई सक्रियता नहीं दिखाई। अब इसी को लेकर नीरज कुमार ने कहा है कि वह इन लोगों का कर्ज सूद समेत लौटाएंगे। ललन सिंह से मिलने के सवाल पर नीरज कुमार ने कहा कि इसका कोई सवाल ही नहीं उठता। उन्होंने यह भी पूछा कि आखिर उनका क्या गुनाह था जो उन्हें इतनी परेशानी झेलनी पड़ी। जीत के बाद पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं से मिल रहे नीरज कुमार ने ललन सिंह से मिलने से साफ इनकार कर दिया है। उन्होंने अनंत सिंह पर भी तंज कसते हुए कहा कि उन लोगों का बीपी चढ़ गया होगा।

 

चुनाव नतीजे सामने आते ही JDU की आंतरिक खींचतान सामने आ गई है। अब यह स्पष्ट हो गया है कि ललन सिंह अलग-थलग पड़ गए हैं। पहले माना जा रहा था कि अनंत सिंह को उनके ही इशारे पर निकाला गया है लेकिन नीरज कुमार के बयान ऐसे संकेत दे रहे हैं कि अनंत सिंह और ललन सिंह एक ही खेमे में हैं। इसका कारण है कि पहले भी अनंत सिंह और ललन सिंह करीबी रहे हैं। वहीं, अनंत सिंह लंबे समय से नीरज कुमार के धुर विरोधी रहे हैं।  

 

यह भी पढ़ें: पूरे बिहार में जब्त हुई थी जमानत, 3 महीने में दोनों सदनों में जन सुराज की एंट्री

 

चुनाव जीतने के बाद नीरज कुमार ने पार्टी के वरिष्ठ नेता वशिष्ठ नारायण सिंह, पूर्व सीएम और पार्टी के मुखिया नीतीश कुमार , संजय झा, डिप्टी सीएम बृजेंद्र प्रसाद यादव और निशांत कुमार जैसे नेताओं से मुलाकात की है लेकिन ललन सिंह के नाम पर वह एकदम फायर मोड में नजर आ रहे हैं।

अनंत सिंह और ललन सिंह पर बरसे नीरज कुमार

अनंत सिंह और बाहुबल के सवाल पर नीरज कुमार ने कहा, 'धनबल और बाहुबल की राजनीति तो अब नहीं चलेगी। जब तक नीरज कुमार का जमीर जिंदा है, तब तक कोई भी ताकत झुका नहीं सकती है। हमारी तो जमानत जब्त करा रहे थे अब तबीयत ठीक है कि नहीं? अब बीपी चढ़ गया होगा इन लोगों का। इन लोगों की बधाई लेने के लिए हम पैदा लिए हैं? हम मूल्यों की राजनीति करने आए हैं। ऐसे लोगों की बधाने लेने से तो और पाप चढ़ता है।'

 

यह भी पढ़ें: मोदी की रैली रोकी, अखिलेश ने CMO में रखा; फिर चर्चा में आए प्रांजल यादव कौन हैं?

ललन सिंह से बधाई और आशीर्वाद लेने के सवाल पर नीरज कुमार ने कहा, 'सवाल ही पैदा नहीं होता है। पूरे चुनावी प्रकरण में मेरा क्या गुनाह है? मेरा क्या गुनाह है जो मुझे इतनी परेशानी झेलनी पड़ी? मेरे मां-पिता और पुरखों ने आशीष दिया है कि कोई कर्ज लेना तो उसे लौटा देना। राजनीति के इस कर्ज को तो हम सूद सहित लौटा देंगे। जिनको बधाई देना है वे दे रहे हैं। मुझे कार्यकर्ताओं का असीम प्यार मिला है। सुलहनामे की कोशिश तो मैंने कभी की ही नहीं लेकिन सभी को पार्टी धर्म का पालन करना चाहिए। मैंने भी ऐसा ही किया था। आंकड़े गवाह हैं कि मेरे मतदान केंद्र पर जितना एनडीए को वोट आया हो उतना किसी केंद्र पर आया हो तो बता दें।'

 

नीरज कुमार ने इस चुनाव में भरपूर सहयोग के लिए पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, निशांत कुमार और नीतीश कुमार का धन्यवाद दिया है। उनका कहना है कि बहुत लोगों के लिए उन्होंने बहुत कुछ किया और वे भूल जाते हैं लेकिन इस चुनाव में ये नेता उनके साथ खड़े रहे।

 

Related Topic:#JDU#bihar news

और पढ़ें