logo

मूड

ट्रेंडिंग:

16 सितंबर का राशिफल: तुला को रहना होगा सतर्क, सिंह राशि पर होगी किस्मत मेहरबान

आज का दिन एक तरफ कई लोगों के लिए नया सवेरा लेकर आने वाला है, तो दूसरी तरफ यह दिन चुनौतियों से भरा रहने वाला है। आज का दिन सिंह राशि के लोगों के लिए सुखद रहेगा।

rashifal

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- AI Generated

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बुधवार का यह दिन एक तरफ कई लोगों के लिए सुखद रहेगा। वहीं दूसरी तरफ आज के दिन कई लोगों को सतर्क रहना होगा। ग्रह-नक्षत्रों के सहयोग से आज तुला राशि के लोगों को कोई भी काम जल्दबाजी में नहीं करना चाहिए, साथ ही आज के दिन रुपये से जुड़े मामले में सोच-समझकर फैसला लेना चाहिए। इसके अलावा आज के दिन सिंह राशि के लोगों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आज भादो महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। बुधवार का दिन होने की वजह से बुध ग्रह का प्रभाव लोगों पर बना रहेगा, जो बुद्धि और व्यापार का कारक ग्रह माना जाता है, जिससे आज लोगों की तर्कशक्ति में निखार देखने को मिलेगा। आज का मूलांक 7 है, जो मानसिक स्पष्टता को दर्शाता है।

 

ग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य अपनी स्वराशि सिंह में विराजमान हैं, जो आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएंगे। चंद्रमा ग्रह वृश्चिक राशि में रहेंगे। आज के दिन लोगों पर राहु-केतु का प्रभाव भी बना रहेगा। इस वजह से लोगों को राहु-केतु के प्रभाव से थोड़ा सतर्क रहना होगा। इसके अलावा आज के दिन कई लोगों को नई ऊर्जा महसूस होगी, जिसके प्रभाव से लोग सकारात्मक महसूस कर पाएंगे। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

 

यह भी पढ़ें: एक ही दिन पड़ रहे 3 बड़े त्योहार, हरतालिका तीज से गणेश चतुर्थी तक, समझें महत्व

राशिफल

मेष

 

आज आपको दफ्तर में संभलकर काम करना होगा। आर्थिक मामलों में किस्मत का साथ मिलेगा और पुराना रुका हुआ धन वापस आने के संकेत हैं। जीवनसाथी के साथ बातचीत करने से रिश्ता मजबूत होगा।

आज क्या करें: हनुमान जी को लाल फूल और गुड़ अर्पित करें।

आज क्या न करें: किसी भी विवाद में अपनी राय थोपने से बचें।

 

वृषभ

 

आज व्यापार में नया निवेश करने से बचें। नौकरीपेशा लोगों को अपने सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। बजट बनाकर चलना आज बेहद जरूरी है। प्रेम जीवन में थोड़ा संयम रखें। लव पार्टनर की भावनाओं को समझने की कोशिश करें।

आज क्या करें: मां लक्ष्मी की पूजा करें।

आज क्या न करें: पैसों के लेन-देन में लापरवाही बिल्कुल न बरतें।

 

मिथुन

 

बुधवार का दिन आपकी राशि के लिए शुभ है। मीडिया, मार्केटिंग और लेखन से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता मिल सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। लव पार्टनर के साथ यादगार समय बिताने का मौका मिलेगा। 

आज क्या करें: गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं।

आज क्या न करें: एक साथ कई काम शुरू करने की भूल न करें।

 

यह भी पढ़ें: गणेश चतुर्थी से पहले जानिए गौरी और गणेश की प्रतिमा कैसी होनी चाहिए?

 

कर्क

 

आज काम का दबाव थोड़ा अधिक रह सकता है। धैर्य से काम लें, आपकी मेहनत का फल जल्द ही मिलेगा। संपत्ति या वाहन से जुड़े लेन-देन में लाभ होने की संभावना है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।

आज क्या करें: शिवलिंग पर कच्चा दूध और जल अर्पित करें।

आज क्या न करें: भावुक होकर करियर से जुड़ा कोई बड़ा फैसला न लें।

 

सिंह

 

आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। दफ्तर में आपके सुझावों को तरजीह दी जाएगी। व्यापार में नए सहयोगियों से लाभ होगा और आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। लव पार्टनर के साथ आपकी बॉन्डिंग मजबूत होगी।

आज क्या करें: सूर्य देव को तांबे के लोटे से अर्घ्य दें।

आज क्या न करें: आत्मविश्वास में आकर किसी का अनादर न करें।

 

कन्या

 

आज निवेश के लिए सही सलाह लें। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। आज आपको प्रेम संबंधों में ताजगी महसूस होगी। अपने साथी की बातों को ध्यान से सुनें और सम्मान दें।

आज क्या करें: गाय को हरा चारा या पालक खिलाएं।

आज क्या न करें: आज दस्तावेज पर बिना पढ़े साइन न करें।

 

यह भी पढ़ें: क्यों कहलाते हैं गणेश ‘लालबागचा राजा’? सामने आया लालबागचा राजा का पहला लुक

 

तुला

 

ऑफिस में संतुलन बनाए रखना आपकी ताकत बनेगा। रुका हुआ पैसा मिलने से आपकी वित्तीय चिंताएं दूर होंगी। लव पार्टनर के साथ रोमांटिक शाम का आनंद लेंगे। आपसी तालमेल से रिश्ते में गहराई आएगी।

आज क्या करें: छोटी कन्याओं को फल या मिठाइयां बांटें।

आज क्या न करें: खरीदारी में जरूरत से ज्यादा फिजूलखर्ची न करें।

 

वृश्चिक

 

आज चंद्रमा का आपकी राशि में होना आपको मानसिक शक्ति देगा। नया बिजनेस शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होगा। लव पार्टनर के साथ खुलकर अपने दिल की बात कहें।

आज क्या करें: ॐ नमः शिवाय मंत्र का 108 बार जाप करें।

आज क्या न करें: अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें, बेवजह जिद न करें।

 

धनु

 

आज आपको ऑफिस में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। विदेश से जुड़े व्यापार में लाभ के योग हैं। व्यस्त होने के बावजूद लव पार्टनर के लिए समय जरूर निकालें, अन्यथा वे नाराज हो सकते हैं।

आज क्या करें: भगवान विष्णु के मंदिर में चने की दाल का दान करें।

आज क्या न करें: आज किसी को भी उधार पैसा देने से बचें।

 

यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री का बन रहा है मंदिर, व्यक्ति पूजा को लेकर क्या कहते हैं वेद? समझिए

 

मकर

 

आज आपको करियर में नई ऊंचाइयां मिल सकती हैं। आर्थिक लाभ के कई अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में गंभीरता और एक-दूसरे को लेकर सम्मान बढ़ेगा।

आज क्या करें: शनिदेव के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

आज क्या न करें: अपने काम में आलस को बिल्कुल हावी न होने दें।

 

कुंभ

 

आज के दिन ऑफिस में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज अच्छी खबर मिल सकती है। लव पार्टनर के साथ किसी विषय पर मतभेद हो सकता है।

आज क्या करें: किसी जरूरतमंद को काले तिल या उड़द की दाल का दान करें।

आज क्या न करें: नकारात्मक विचारों वाले लोगों की संगति से दूर रहें।

 

मीन

 

आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। धार्मिक कामों से जुड़े लोगों के लिए बेहतरीन दिन है। नए निवेश से भविष्य में अच्छे रिटर्न मिलने की उम्मीद है। लव लाइफ में मिठास रहेगी। पार्टनर के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बन सकता है।

आज क्या करें: माथे पर केसर या हल्दी का तिलक लगाएं।

आज क्या न करें: जल्दबाजी में कोई भी आर्थिक फैसला न लें।

 

नोट- यह राशिफल ज्योतिषीय मान्यताओं और गणनाओं पर आधारित है। इसकी पुष्टि हम नहीं करते हैं।

Related Topic:#Astrology News

और पढ़ें