logo

मूड

ट्रेंडिंग:

18 अगस्त का राशिफल: मंगलवार को किन राशियों का होगा मंगल, धनु का दिन कैसा रहेगा?

मंगलवार के दिन कई लोगों की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ सुखद रहेगी। इस दिन एक तरफ लोगों को धन लाभ और परिवार का प्यार मिलेगा। इसके अलावा कई लोगों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

Rashifal

प्रतिकात्मक तस्वीर, Photo Credit- Gemini

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

आज का दिन कई लोगों के लिए सुखद रहेगा, वहीं दूसरी तरफ कई लोगों को आज के दिन मंगल ग्रह के प्रभाव से चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। मंगलवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष फलदायी रहने वाला है। सावन महीने के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है, साथ ही आज भौम व्रत का शुभ संयोग बन रहा है। अंकशास्त्र के अनुसार आज का मूलांक 1 है, जो मंगल का नंबर है और मंगलवार का दिन होने से मंगल का प्रभाव दोगुना हो जाता है। ग्रहों की स्थिति देखें तो चंद्रमा का संचार तुला राशि में रहेगा, जो संतुलन और न्याय का भाव बढ़ाता है। सूर्य स्वराशि सिंह में विराजमान होकर आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को मजबूती दे रहे हैं।

 

मंगल ग्रह के प्रभाव से कई लोगों के अटके हुए काम पूरे होंगे। हालांकि, मंगल के प्रभाव से लोगों के व्यवहार में गुस्सा हावी हो सकता है, जिसे नियंत्रित रखना आवश्यक होगा। यह दिन कर्म प्रधान रहने वाला है, जहां लोगों की मेहनत का सीधा और सकारात्मक परिणाम मिलेगा। रिश्तों में बातचीत और व्यापार में पारदर्शिता बनाए रखना आज सफलता की कुंजी साबित होगी। आइए जानते हैं आज का आपका दिन कैसा रहेगा।

 

यह भी पढ़ें: पहले पुलस्त्य में स्नान, फिर दर्शन..., बूढ़ा अमरनाथ मंदिर में कैसे करें पूजा?

राशिफल

 मेष

 

नौकरी में आपको अपनी लीडरशिप क्वालिटी दिखाने का मौका मिलेगा। व्यापार में धन लाभ के योग हैं और नया निवेश फायदेमंद रहेगा। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बेहतरीन रहेगा। पार्टनर के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।

आज क्या करें: हनुमान चालीसा का पाठ करें और लाल वस्तु का दान करें।

आज क्या न करें: किसी भी मामले में जल्दबाजी में निर्णय न लें।

 

 वृषभ

 

नौकरीपेशा लोगों को आज काम का दबाव झेलना पड़ सकता है। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें, आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। लव लाइफ में छोटी-मोटी गलतफहमियां हो सकती हैं। बातचीत में धैर्य बनाए रखें।
आज क्या करें: मंदिर में सफेद मिठाई का भोग लगाएं।

आज क्या न करें: पैसों के लेन-देन में लापरवाही न बरतें।


 मिथुन

 

नया काम शुरू करने के लिए दिन उत्तम है। आय के नए स्रोत बनेंगे और कार्यस्थल पर सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा। पार्टनर के साथ अपने दिल की बात साझा करेंगे, जिससे रिश्ता और मजबूत होगा।

आज क्या करें: गाय को हरा चारा खिलाएं।

आज क्या न करें: आज के काम को कल पर न टालें।

 

यह भी पढ़ें: कालिया नाग, तक्षक और भगवान शिव से कैसे जुड़ी है नागपंचमी? कथा जानिए


 कर्क

 

आज आपको संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ हो सकता है। ऑफिस में अपने काम पर ध्यान केंद्रित रखें, सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति रहेगी। जीवनसाथी से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

आज क्या करें: शिवलिंग पर दूध और जल अर्पित करें।

आज क्या न करें: अपनी योजनाओं को किसी अनजान व्यक्ति से शेयर न करें।

 

 सिंह

 

आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। बिजनेस में बड़ा मुनाफा हो सकता है और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लव पार्टनर के साथ यात्रा का योग बन रहा है। लव लाइफ में नया उत्साह रहेगा।

आज क्या करें: सूर्य देव को तांबे के लोटे से जल दें।

आज क्या न करें: अपने भीतर अहंकार न आने दें।

 

 कन्या

 

आपको आज आर्थिक रूप से थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से अनबन हो सकती है, अपना व्यवहार संयमित रखें। लव पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें, अन्यथा तनाव बढ़ सकता है।

आज क्या करें: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।

आज क्या न करें: किसी भी तरह के वाद-विवाद से दूर रहें।

 

यह भी पढ़ें: 17 अगस्त राशिफल, कर्क को मिलेगा प्रमोशन, क्या मीन राशि वालों का होगा धन लाभ?

 

 तुला

 

आज चंद्रमा आपकी राशि में होने से मानसिक शांति रहेगी। नौकरी और व्यवसाय में मनचाही सफलता मिलेगी और धन लाभ होगा। शादीशुदा जिंदगी में मिठास बढ़ेगी। पार्टनर से कोई प्यारा सरप्राइज मिल सकता है।

आज क्या करें: छोटी कन्याओं को कुछ मीठा खिलाएं।

आज क्या न करें: दूसरों के मामलों में बेवजह दखन न दे।


 वृश्चिक

 

आज खर्च बढ़ सकते हैं, जिससे बजट बिगड़ सकता है। नौकरी में सावधानी से काम करें, विरोधी सक्रिय रह सकते हैं। लव पार्टनर के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है। आपसी संवाद बनाए रखें।

आज क्या करें: सुंदरकांड का पाठ करें।

आज क्या न करें: आज किसी से उधार लेने या देने से बचें।


 धनु

 

आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। नए व्यावसायिक संबंध बनेंगे, जो भविष्य में लाभ देंगे। प्रेमी के साथ बेहतरीन समय बीतेगा। विवाह योग्य लोगों के लिए प्रस्ताव आ सकता है।

आज क्या करें: भगवान विष्णु के मंदिर में पीले फल चढ़ाएं।
आज क्या न करें: जल्दबाजी में कोई वित्तीय समझौता न करें।

 

यह भी पढ़ें: कामयाबी को नजर और नुकसान से बचाना है? विदुर नीति जानिए

 

 मकर

 

करियर के लिहाज से दिन शानदार है। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और दफ्तर में आपकी तारीफ होगी। जीवनसाथी के साथ घर के कार्यों में हाथ बटाएंगे, जिससे प्यार बढ़ेगा।

आज क्या करें: शनिदेव के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

आज क्या न करें: काम में आलस्य बिल्कुल न दिखाएं।


 कुंभ

 

आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। धार्मिक या व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी और आय में वृद्धि के स्पष्ट संकेत हैं। लव पार्टनर के साथ संबंध मधुर रहेंगे। साथ में कहीं घूमने का प्लान बन सकता है।

आज क्या करें: किसी जरूरतमंद की आर्थिक मदद करें।

आज क्या न करें: नकारात्मक विचार रखने वाले लोगों से दूर रहें।

 

 मीन

 

सेहत और करियर दोनों पर ध्यान देने की जरूरत है। अचानक आए काम के कारण भागदौड़ रहेगी, आर्थिक निवेश टालें। पारिवारिक रिश्तों में पारदर्शिता रखें। पार्टनर से कोई भी बात न छिपाएं।

आज क्या करें: हनुमान जी के मंदिर में चमेली के तेल का दीपक लगाएं।

आज क्या न करें: गाड़ी चलाते समय लापरवाही न बरतें।


नोट: यह राशिफल ज्योतिषीय मान्यताओं और गणनाओं पर आधारित है। इसकी पुष्टि हम नहीं करते हैं।

Related Topic:#Astrology News

और पढ़ें