18 जुलाई राशिफल, शनि और मंगल के प्रभाव से आपके जीवन में क्या बदलाव आएगा? जानिए
आज के दिन शनि और मंगल ग्रह के प्रभाव से लोगों को मानसिक स्थिरता और साहस मिलेगा, जिससे वे अपने अधूरे काम पूरे कर पाएंगे। जानिए आज आपको किन उपायों को अपनाना चाहिए।

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- Gemini
आज का दिन आध्यात्मिक और मानसिक स्थिरता के लिए बेहद खास है क्योंकि शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित होता है। आज आषाढ़ महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। अंक ज्योतिष के अनुसार आज का मूलांक 9 है, जो मंगल की ऊर्जा और साहस का प्रतीक है। आज चंद्रमा सिंह राशि में प्रवेश कर रहे हैं, जबकि सूर्य कर्क राशि में विराजमान हैं। शनि अपनी स्वराशि कुंभ में स्थित हैं। ग्रहों की यह स्थिति सभी के भीतर नई ऊर्जा का संचार करेगी, जिससे रुके हुए काम तेज़ी से पूरे होंगे।
आज की ऊर्जा कर्मप्रधान और अनुशासित रहने की प्रेरणा देती है। शनि और मंगल के प्रभाव के कारण आज जल्दबाजी में फैसले लेने से बचना होगा। सही दिशा में किए गए प्रयास आगे चलकर लाभ देंगे। सिंह राशि में चंद्रमा की स्थिति लोगों के आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को बढ़ाएगी, जो व्यापार और करियर में नए अवसर पैदा करेगी। यह दिन अपनी कमियों को सुधारने और भविष्य की मजबूत योजनाएं बनाने के लिए शानदार है। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है।
यह भी पढ़ें: लव पार्टनर को दे रहे हैं धोखा? गरुण पुराण में लिखी है सजा
राशिफलमेष राशि
ऑफिस में आपकी नेतृत्व क्षमता की सराहना होगी। व्यापार में किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं, जिससे भविष्य में बड़ा लाभ होगा। पुराने कर्ज या किसी अटके हुए भुगतान को निपटाने में पैसा खर्च हो सकता है।
आज क्या करें: हनुमान जी को बूंदी का प्रसाद चढ़ाएं।
आज क्या न करें: आज कागजी कार्रवाई में जल्दबाजी न दिखाएं।
वृषभ राशि
नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन शानदार है। बॉस आपके काम से प्रभावित होंगे। आर्थिक रूप से दिन मजबूत रहेगा। निवेश के अच्छे अवसर मिलेंगे। लव लाइफ में पार्टनर के साथ रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा।
आज क्या करें: शनि मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
आज क्या न करें: सहकर्मियों के साथ किसी भी तरह की गॉसिप न करें।
मिथुन राशि
बिजनेस में नई डील फाइनल हो सकती है लेकिन बातचीत के दौरान अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। नौकरी में बदलाव के विचार आ सकते हैं। धन लाभ के योग हैं, परंतु सुख-सुविधाओं की चीजों पर अत्यधिक खर्च बजट बिगाड़ सकता है।
आज क्या करें: बहते जल में थोड़े से काले तिल बहा दें।
आज क्या न करें: आज पैसों का लेन-देन करने या किसी को उधार देने से बचें।
यह भी पढ़ें: भोग से खत्म होती हैं इच्छाएं? राजा ययाति की कथा से समझिए
कर्क राशि
व्यापार में धन लाभ के प्रबल योग हैं। नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। धन कमाने के नए स्रोत बनेंगे। पुराना निवेश आज लाभ दे सकता है, जिससे आपकी वित्तीय स्थिति मजबूत होगी। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।
आज क्या करें: शिवलिंग पर कच्चा दूध और जल अर्पित करें।
आज क्या न करें: अपनी रणनीतियां किसी बाहरी व्यक्ति से साझा न करें।
सिंह राशि
चंद्रमा आपकी ही राशि में है, जिससे आत्मविश्वास चरम पर रहेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखना आवश्यक है, वरना महीने के अंत में परेशानी हो सकती है। गुस्से के कारण पार्टनर से विवाद हो सकता है।
आज क्या करें: सूर्य देव को जल में रोली मिलाकर अर्घ्य दें।
आज क्या न करें: आज किसी भी बात पर गुस्सा करने से बचें।
कन्या राशि
ऑफिस में काम का दबाव अधिक रह सकता है। आज खर्चों की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी का भावनात्मक सहयोग आपको संबल देगा। बच्चों की शिक्षा या करियर को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है।
आज क्या करें: किसी जरूरतमंद व्यक्ति को काले रंग के कपड़े दान करें।
आज क्या न करें: आज के दिन घूमने से बचें।
यह भी पढ़ें: 17 जुलाई राशिफल: किन लोगों को मिलेगा लक्ष्मी मां का आशीर्वाद और होगा आर्थिक लाभ?
तुला राशि
आज का दिन आपके लिए बेहद भाग्यशाली है। व्यापार में मनमुताबिक मुनाफा होगा और नौकरी में आपकी मेहनत की सराहना की जाएगी। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। लॉटरी से लाभ होने की संभावना है।
आज क्या करें: चींटियों को आटा और शक्कर डालें।
आज क्या न करें: सफलता के नशे में चूर होकर अपनों से रूखा व्यवहार न करें।
वृश्चिक राशि
सरकारी क्षेत्र से जुड़े जातकों को आज कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। जीवनसाथी के साथ किसी पारिवारिक मुद्दे पर गंभीर और सकारात्मक चर्चा हो सकती है।
आज क्या करें: सुंदरकांड का पाठ करें।
आज क्या न करें: आज गाड़ी चलाते समय जल्दबाजी न करें।
धनु राशि
भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। यदि आप नौकरी बदलने की कोशिश कर रहे हैं, तो आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। धार्मिक कार्यों में धन खर्च हो सकता है, जिससे आपको मानसिक संतुष्टि और मान-सम्मान मिलेगा।
आज क्या करें: माथे पर हल्दी या केसर का तिलक लगाएं।
आज क्या न करें: भाग्य के भरोसे बैठकर कर्म करना न छोड़ें।
यह भी पढ़ें: कुंडली में राज योग जैसे कौन-कौन से योग होते हैं? बदल सकते हैं आपकी किस्मत
मकर राशि
आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। व्यापार में कोई भी बड़ा जोखिम लेने से बचें। पैसों के मामले में हाथ तंग रह सकता है। अचानक कोई बड़ा खर्च सामने आने से बजट गड़बड़ा सकता है, इसलिए सतर्क रहें।
आज क्या करें: शनि चालीसा का पाठ करें।
आज क्या न करें: पैसों का लेन-देन में गारंटी लेने की भूल न करें।
कुंभ राशि
नौकरीपेशा जातकों को सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार में नए ग्राहक जुड़ेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। अटका हुआ धन वापस मिल सकता है, जिससे आपकी कई अधूरी योजनाएं फिर से शुरू हो सकेंगी।
आज क्या करें: शमी के पौधे में जल अर्पित करें।
आज क्या न करें: अपने जीवनसाथी पर बेवजह शक करने से बचें।
मीन राशि
नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन मेहनत से भरा रहेगा। नौकरी में आपके काम की बारीकी से जांच हो सकती है। धन लाभ सामान्य रहेगा, लेकिन स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों पर कुछ पैसा खर्च हो सकता है। बीमा या निवेश की योजनाएं काम आएंगी।
आज क्या करें: भगवान शिव का महामृत्युंजय मंत्र जपें।
आज क्या न करें: आज कर्ज लेने या देने से बचें।
नोट: यह राशिफल ज्योतिषीय मान्यताओं और गणनाओं पर आधारित है। इसकी पुष्टि हम नहीं करते हैं।
और पढ़ें
Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies
CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | EDITORIAL POLICY | Sitemap




