logo

मूड

ट्रेंडिंग:

2 सितंबर का राशिफल: हल छठ के दिन किन लोगों पर बरसेगी बलराम की कृपा?

आज का दिन लाखों लोगों के लिए सुखद रहने वाला है। कई महिलाएं अपने बेटे की लंबी उम्र के लिए व्रत रखेंगी। जिससे कई लोगों को छठी मैय्या और बलराम जी का आशीर्वाद मिलेगा।

 Rashifal

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- AI generated

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बुधवार का यह दिन लाखों लोगों के लिए खुशियां लेकर आने वाला है। आज के दिन कई महिलाएं अपने बेटे की समृद्धि और परिवार की सुख-शांति के लिए व्रत रखेंगी। इस वजह से आज पूरे दिन खुशहाली का माहौल बना रहेगा। हिंदू पंचांग के अनुसार आज भादो महीने की कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है। आज का मूलांक 02 है, जो चंद्रमा के प्रभाव को दर्शाता है। चंद्रमा आज मेष राशि में प्रवेश करेंगे और इसके स्वामी मंगल ग्रह हैं। बुध का वार होने से यह दिन बुद्धि, व्यापार और संपर्क के लिए बेहद उत्तम रहेगा। ग्रहों का यह अद्भुत मेल दिन भर एक संतुलित और गतिशील ऊर्जा बनाए रखेगा, जिससे आपके कई अटके हुए काम गति पकड़ सकते हैं।

 

आज का दिन नए अवसरों की ओर कदम बढ़ाने और पुराने वित्तीय मामलों को सुलझाने के लिए बहुत शानदार है। चंद्रमा की मेष स्थिति आपके भीतर एक नया उत्साह भरेगी, वहीं बुधवार का प्रभाव आपको सूझ-बूझ और धैर्य से फैसले लेने की क्षमता देगा। दिन भर की ऊर्जा सकारात्मक और रचनात्मक बनी रहेगी, बस जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला लेने से बचें।

 

यह भी पढ़ें:  2 या 3 सितंबर कब है हल छठ? पर्व की खासियत से लेकर निर्जला व्रत का महत्व जानें

राशिफल

मेष राशिफल

 

आज आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। नौकरी में नया सीखने को मिलेगा। व्यापार में अटका हुआ धन वापस मिलने के योग हैं। पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा।

आज क्या करें: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
आज क्या न करें: किसी भी काम में जल्दबाजी न करें।

 

वृषभ राशिफल

 

ऑफिस में काम का बोझ थोड़ा अधिक रह सकता है। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें, वरना बजट बिगड़ सकता है। लव पार्टनर के साथ बातचीत बनाए रखें।

आज क्या करें: माता लक्ष्मी की पूजा करें।
आज क्या न करें: आज बड़ा निवेश करने से बचें और किसी को उधार न दें।

 

मिथुन राशिफल

 

बुध के प्रभाव से आज आपकी बुद्धिमत्ता रंग लाएगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आय के नए स्रोत बनेंगे। लव लाइफ के लिए दिन बेहद रोमांटिक रहेगा। नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है।

आज क्या करें: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें और हरे कपड़े पहनें।
आज क्या न करें: किसी भी दस्तावेज पर बिना पढ़े साइन न करें।

 

यह भी पढ़ें: मेष से मीन तक, कैसे रहेगा सितंबर का महीना? पढ़े मासिक राशिफल

 

कर्क राशिफल

 

ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। प्रॉपर्टी या शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को अच्छा आर्थिक लाभ हो सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति रहेगी। जीवनसाथी के साथ तालमेल मजबूत होगा।

आज क्या करें: शिवलिंग पर दूध और जल चढ़ाएं।
आज क्या न करें: भावुक होकर आर्थिक निर्णय न लें।

 

सिंह राशिफल

 

किस्मत का साथ मिलने से रुके हुए काम पूरे होंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। लव पार्टनर के साथ किसी धार्मिक या मनोरंजक स्थान की यात्रा की योजना बन सकती है।

आज क्या करें: सूर्य देव को जल अर्पित करें ।
आज क्या न करें: अपने अहंकार को रिश्तों और काम के बीच में न आने दें।

 

कन्या राशिफल

 

आज का दिन थोड़ा सतर्क रहने का है। नौकरी में सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाकर रखें। वित्तीय मामलों में जोखिम लेने से बचें। जीवनसाथी के साथ बहस हो सकती है।

आज क्या करें: गाय को हरी घास खिलाएं।

आज क्या न करें: शत्रुओं पर ध्यान दें।

 

यह भी पढ़ें: क्या है इंसान का असली धर्म? गीता के श्लोकों से समझें क्यों कर्म का महत्व

 

तुला राशिफल

 

बिजनेस में लाभ मिलेगा। नए व्यावसायिक संबंध बनेंगे। आर्थिक मामलों में दिन बहुत शुभ और लाभदायक रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। अविवाहितों के लिए विवाह के नए प्रस्ताव आ सकते हैं।

आज क्या करें: किसी जरूरतमंद को सफेद मिठाई या चावल दान करें।
आज क्या न करें: अपने काम को कल पर टालने की आदत से बचें।

 

वृश्चिक राशिफल

 

जो लोग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए अच्छा समय है। करियर में कड़ी मेहनत का सकारात्मक फल मिलेगा। पैसों के मामले में सतर्क रहें। लव पार्टनर के साथ छोटी-छोटी बातों पर बहस से बचें।

आज क्या करें: हनुमान जी को गुड़ और चने का भोग लगाएं।
आज क्या न करें: स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें।

 

धनु राशिफल

 

आपकी आज करियर से जुड़ी चीजों में निर्णय लेने की क्षमता में सुधार आएगा। विद्यार्थियों के लिए दिन बेहतरीन है। व्यापार में नए अवसर आपकी प्रतीक्षा कर रहे हैं। प्रेमी के साथ सुखद और यादगार पल बिताने का मौका मिलेगा।

आज क्या करें: अपने माथे पर केसर या हल्दी का तिलक लगाएं।
आज क्या न करें: आज किसी भी प्रकार के सट्टे या लॉटरी में पैसा न लगाएं।

 

यह भी पढ़ें: क्या है श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की कथा? जानें इस दिन क्या करें और क्या न करें

 

मकर राशिफल

 

रियल एस्टेट या भूमि-भवन से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी। आय स्थिर और संतोषजनक रहेगी। परिवार में किसी मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है।

आज क्या करें: शनिदेव के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
आज क्या न करें: घर के बड़ों की किसी भी बात की अनदेखी न करें।

 

कुंभ राशिफल

 

आपका साहस और पराक्रम बढ़ा हुआ रहेगा। नेटवर्किंग और मीडिया से जुड़े लोगों को बड़ा आर्थिक लाभ मिल सकता है। छोटे भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। पार्टनर के साथ संवाद से पुरानी गलतफहमियां दूर होंगी और प्यार बढ़ेगा।

आज क्या करें: पक्षियों को दाना-पानी दें और जरूरतमंदों की मदद करें।
आज क्या न करें: किसी से बातचीत करते समय कठोर शब्दों का प्रयोग न करें।

 

मीन राशिफल

 

धन बचत करने की दिशा में आपकी योजनाएं सफल होंगी। नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। जीवनसाथी के साथ कोई अच्छी खबर शेयर कर सकते हैं।

आज क्या करें: भगवान विष्णु की पूजा करें।
आज क्या न करें: बिना सोचे-समझे किसी भी तरह का आर्थिक जोखिम न उठाएं।

 

नोट: यह राशिफल ज्योतिषीय मान्यताओं और गणनाओं पर आधारित है। इसकी पुष्टि हम नहीं करते हैं।

 

Related Topic:#Astrology News

और पढ़ें