logo

मूड

ट्रेंडिंग:

21 अक्टूबर का राशिफल: ग्रहों के योग से किन लोगों को बिजनेस में मिलेगा लाभ?

आज के दिन ग्रहों की स्थिति खास रहेगी। खास तौर पर आज बुधादित्य योग रहेगा, जिससे लोगों का भाग्य चमक सकता है। जानें, आपके भाग्य में आज क्या लिखा है।

rashifal

प्रतिकात्मक तस्वीर, Photo Credit- AI generated

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बुधवार का यह दिन लोगों के जीवन में बेहद खास बदलाव लेकर आ सकता है। आज ग्रहों की चाल से खास योग बनेंगे। ग्रहों की चाल के कारण आज बुधादित्य योग बन रहा है, जिसके प्रभाव से लोगों पर भाग्य मेहरबान रह सकता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, आज की तिथि दशमी है, जो दोपहर 2 बजकर 12 मिनट तक रहेगी। इसके बाद एकादशी तिथि शुरू हो जाएगी। इस दिन का मूलांक 3 है, जो ज्ञान, अनुशासन और लीडरशिप क्वालिटी का प्रतीक है। ग्रहों की स्थिति पर नजर डालें, तो सूर्य, चंद्रमा और अन्य प्रमुख ग्रहों की चाल से कई राशियों के लोगों का भाग्य बदल सकता है।

 

आज लोगों को काम और विवेक के बीच सही तालमेल बिठाना होगा। खास तौर पर ऑफिस में सहकर्मियों की भावनाओं को ठेस न पहुंचाएं। इसके साथ ही, पारिवारिक जीवन में आपसी तालमेल से कई उलझनों को आसानी से सुलझाया जा सकता है। इस दिन वित्तीय योजनाओं में समझदारी दिखाने और स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरूरत है।

 

यह भी पढ़ें: राम ने कहा था मौत के बाद खत्म होता है बैर, फिर हर साल क्यों जलता है रावण?

राशिफल

मेष राशि

 

आज आपको सेहत का खास ख्याल रखना है। जंक फूड खाने से पूरी तरह बचना है। आर्थिक मामलों में सतर्कता बरतें और निवेश से पहले सलाह जरूर लें। लव लाइफ में ईमानदारी बनाए रखना जरूरी है।

क्या करें: महत्वपूर्ण काम पहले करें।

क्या न करें: गुस्से में आकर कोई भी बड़ा निर्णय न लें।

 

वृषभ राशि

 

नौकरी में सहकर्मियों के साथ मिलकर किए गए काम सफल होंगे। पुराना अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में मिठास बनी रहेगी। साथ ही, पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा।

क्या करें: अपने खान-पान और सेहत का विशेष ध्यान रखें।

क्या न करें: जोखिम भरे निवेश से बचें।

 

मिथुन राशि

 

नौकरीपेशा लोगों को नौकरी में संभलकर चलना होगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन बजट बनाकर चलना फायदेमंद रहेगा। रिश्तों में आपसी विश्वास मजबूत होगा।

क्या करें: योग और प्राणायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।

क्या न करें: सुनी-सुनाई बातों पर आंख मूंदकर भरोसा न करें।

 

यह भी पढ़ें: रावण ने 9 ग्रहों को एक साथ कैसे साध लिया था? रावण संहिता से समझिए

 

कर्क राशि

 

आज का दिन आपके लिए मानसिक शांति और सुकून भरा रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा की योजना बन सकती है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।

क्या करें: जरूरतमंदों की सहायता करें।

क्या न करें: भूतकाल की बातों को याद करके अपना वर्तमान खराब न करें।

 

सिंह राशि

 

आर्थिक मामलों में किसी विशेषज्ञ की सलाह आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी। लव लाइफ में थोड़ी नोकझोंक हो सकती है, जिसे समझदारी से सुलझाएं। वरना मतभेद बढ़ सकते हैं।

क्या करें: अपने अधूरे पड़े कार्यों को पूरा करने पर ध्यान दें।

क्या न करें: अहंकार के आवेश में न आएं।

 

कन्या राशि

 

आज का दिन आपके लिए काम में सफलता लेकर आएगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और नए वित्तीय लाभ हो सकते हैं। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा।

क्या करें: अपने विचारों को स्पष्ट तरीके से रखें।

क्या न करें: काम के दबाव में अपनी सेहत को नजरअंदाज न करें।

 

यह भी पढ़ें: आलू अमेरिका से, साबूदाना ब्राजील आया; फिर नवरात्र की थाली में कैसे मिली जगह?

 

तुला राशि

 

आज आपका पूरा फोकस अपने करियर और व्यक्तिगत विकास पर रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, हालांकि विलासिता की वस्तुओं पर खर्च बढ़ सकता है। लव पार्टनर के साथ डिनर डेट का प्लान बन सकता है।

क्या करें: अपने दिन की शुरुआत सकारात्मक विचारों के साथ करें।

क्या न करें: उधार के लेन-देन से आज पूरी तरह बचें।

 

वृश्चिक राशि

 

आज आपको अपने दुश्मनों से सतर्क रहना होगा। आर्थिक मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचें। वैवाहिक जीवन में एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें।

क्या करें: अपने निर्णयों पर अडिग रहें और धैर्य बनाए रखें।

क्या न करें: क्रोध और आवेश में आकर कोई भी वादा न करें।

 

धनु राशि

 

आज का दिन आपके लिए बेहद भाग्यशाली रहने वाला है। सोचे हुए सभी काम समय पर पूरे होंगे। परिवार के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा और मन खुश रहेगा।

क्या करें: ईश्वर के प्रति आस्था रखें।

क्या न करें: उत्साह में आकर कोई गलत निर्णय न लें।

 

यह भी पढ़ें: अहंकार, क्रोध और आलस, दशहरे पर इन 10 बुरी आदतों को करें खत्म, मिलेगी सफलता

 

मकर राशि

 

आज आपके ऑफिस में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, जिन्हें आप बखूबी निभाएंगे। पारिवारिक जीवन में भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। मानसिक शांति के लिए कुछ समय अकेले बिताएं।

क्या करें: अपने लक्ष्यों को स्पष्ट रखें और निरंतर प्रयास करें।

क्या न करें: आलस को अपने ऊपर हावी न होने दें।

 

कुंभ राशि

 

दोस्तों के सहयोग से कोई बड़ा रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और आय के नए स्रोत बनेंगे। वैवाहिक जीवन में प्रेम और अपनापन बढ़ेगा। निवेश से अच्छा रिटर्न मिल सकता है।

क्या करें: नई तकनीकों को सीखने और अपनाने पर ध्यान दें।

क्या न करें: दूसरों के मामलों में दखल करने से बचें।

 

मीन राशि

 

आज आपको मानसिक शांति मिलेगी। क्रिएटिव क्षेत्रों से जुड़े लोगों को मान-सम्मान मिलेगा। आर्थिक मामलों में दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। परिवार के साथ सुखद पल बिताएंगे।

क्या करें: जरूरतमंदों की मदद करें।

क्या न करें: भावनाओं में बहकर कोई भी आर्थिक निर्णय न लें।

 

नोट: यह लेख धार्मिक मान्यताओं और ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। इसकी पुष्टि हम नहीं करते हैं।

Related Topic:#Astrology News

और पढ़ें