आज के दौर में हर व्यक्ति अपने जीवन में सफलता प्राप्त करना चाहता है, जिसके लिए लाखों लोग मेहनत भी करते हैं, लेकिन उन लोगों को उनकी मेहनत के मुताबिक कामयाबी नहीं मिलती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति को जीवन में सफलता तभी मिलती है, जब उसकी कुंडली में ग्रहों की स्थिति अच्छी हो। इसका मतलब है कि जब व्यक्ति को ग्रहों का साथ मिल जाए, तो न सिर्फ उसके जीवन की चुनौतियां कम होंगी, बल्कि उसे जीवन में सफलता भी मिलेगी।
रावण केवल एक राजा या भगवान शिव के भक्त ही नहीं थे, बल्कि वह ज्योतिष विद्या के खास ज्ञाता भी थे, जो कुछ मंत्रों के जरिए सभी ग्रहों को नियंत्रित करना जानते थे। ग्रहों की खास स्थिति की वजह से रावण एक प्रभावशाली राजा बने। ज्योतिष ग्रंथ रावण संहिता में सभी ग्रहों से जुड़े मंत्र लिखे हैं, जिनका जाप करके हर व्यक्ति अपनी कुंडली में बैठे ग्रहों के नकारात्मक प्रभाव से बच सकता है।
यह भी पढ़ें: महाअष्टमी पर आज किन राशियों पर बरसेगी देवी महागौरी की कृपा? अपना राशिफल जानिए
कौन से ग्रहों से बदलती है किस्मत?
ज्योतिष के जानकारों के अनुसार, रावण की कुंडली में सिंह लग्न के स्वामी सूर्य उसी भाव में विराजमान थे। सूर्य के साथ-साथ यहां बृहस्पति भी थे। इसी के साथ कुंडली के दूसरे भाव में बुध ग्रह विराजमान था। इसी कारण रावण यंत्र, मंत्र और तंत्र के महापंडित बन गए।
हर व्यक्ति की कुंडली में नौ ग्रह माने जाते हैं, जो सूर्य, चंद्रमा, बुध, शनि, मंगल, बृहस्पति, शुक्र, राहु और केतु हैं। इन्हीं के प्रभाव से व्यक्ति के जीवन में सफलता आ सकती है, वरना व्यक्ति को असफलता मिल सकती है। रावण संहिता में ग्रहों के सकारात्मक प्रभाव के लिए नौ मंत्र बताए गए हैं।
यह भी पढ़ें: महागौरी की पूजा कैसे करें, मंत्र, मुहूर्त से उपासना विधि तक, सब जानिए
रावण संहिता में बताए गए मंत्र
1.सूर्य: ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः॥
2.चंद्र: ॐ श्रां श्रीं श्रौं सः चन्द्रमसे नमः॥
3.मंगल: ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः॥
4.बुध: ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः॥
5.बृहस्पति: ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरवे नमः॥
यह भी पढ़ें: शिव से बिछड़ने से पुनर्मिलन तक, सती के प्रेम, तप और त्याग की गाथा हैं नवदुर्गा
6.शुक्र: ॐ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः॥
7.शनि: ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः॥
7.राहु: ॐ भ्रां भ्रीं भ्रौं सः राहवे नमः॥
8.केतु: ॐ स्रां स्रीं स्रौं सः केतवे नमः॥
यह भी पढ़ें: नवरात्र व्रत का पारण कब करें? पारण के समय से लेकर कन्या पूजन का मुहूर्त जानें
धार्मिक जानकारों के अनुसार, जिन लोगों की कुंडली में कई ग्रह दोष हों, उन्हें इन मंत्रों का जाप करना चाहिए। इन मंत्रों का जाप रुद्राक्ष की 108 मनकों वाली माला के जरिए किया जा सकता है। रावण संहिता के अनुसार, इन ग्रहों के मंत्रों के जाप से लोगों को जीवन में न केवल सफलता मिलेगी, बल्कि उन्हें चुनौतियों से लड़ने की शक्ति भी मिलेगी।
नोट: यह लेख धार्मिक मान्यताओं और ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। इसकी पुष्टि हम नहीं करते हैं।