logo

मूड

ट्रेंडिंग:

23 सितंबर का राशिफल: शुक्र को मिलेगी खुशखबरी, कन्या को रहना होगा सतर्क या नहीं?

बुधवार के दिन कई लोगों को जीवन में सकारात्मक बदलाव के संकेत मिलेंगे, जबकि कई लोगों के लिए यह दिन मिलाजुला रहेगा। यहां जानें आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा या नहीं।

Rashifal

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- AI Generated

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

आज का दिन कई लोगों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। जहां शुक्र राशि के लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा, जिनको करियर में एक नई पहचान मिलेगी। साथ ही परिवार का माहौल सुखद रहेगा। इसके अलावा आज कुछ लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। ग्रहों की स्थिति और पंचांग के नजरिए से आज की ऊर्जा सकारात्मक रहने वाली है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज भादो महीने के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। इसके अलावा आज का मूलांक 5 है, जो बुद्धिमत्ता, बातचीत, निर्णय और व्यापारिक समझ को बढ़ावा देता है। बुध का यह प्रभाव दिनभर मानसिक सतर्कता और व्यावसायिक कार्यों में सफलता के नए द्वार खोलेगा।

 

आज के दिन ग्रहों की चाल की वजह से कई लोगों को काम करने में मन लगेगा। साथ ही आज के दिन कई लोगों को पुराने विवादों को सुलझाने का मौका मिलेगा। आज का मूलांक 5 है, इस वजह से लोगों पर बुध ग्रह का प्रभाव रहेगा, जिससे लोगों के पेशेवर और व्यक्तिगत संबंधों में मजबूती आएगी। यह दिन सभी राशियों के लिए अपनी ऊर्जा को सही दिशा देने के लिए सही है। आज के दिन लोगों को नए अवसरों को पहचानने का एक सुनहरा मौका मिलेगा।

 

यह भी पढ़ें:  अगर आपने भी रखा है परिवर्तिनी एकादशी का व्रत तो जान लें यह कथा और नियम

राशिफल

 

मेष राशि

 

आपके परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। आपको आज परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जाना चाहिए। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। जीवनसाथी के साथ तालमेल बेहतरीन रहेगा। 

आज क्या करें: ऑफिस में अपनी योजनाओं को शेयर करें।

आज क्या न करें: जल्दबाजी में कोई भी बड़ा वित्तीय निर्णय लेने से बचें।

 

वृषभ राशि

 

आज व्यापार में नए सौदे तय हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा। धन लाभ का योग बन रहा है। लव पार्टनर के साथ कुछ गलतफहमियां हो सकती हैं, इसलिए बातचीत में मधुरता बनाए रखें।

आज क्या करें: अपने पेंडिंग पड़े कामों को पूरा करें।

आज क्या न करें:  फिजूलखर्ची से बचें।

 

मिथुन राशि

 

मूलांक 5 का सीधा लाभ मिथुन राशि को मिलेगा। आपकी निर्णय लेने की शक्ति करियर में बड़ा उछाल ला सकती है। आर्थिक लाभ के योग हैं। प्रेम जीवन में नया उत्साह रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी यात्रा की योजना बन सकती है।

आज क्या करें: अपने महत्वपूर्ण विचारों को मीटिंग्स में निर्भीक होकर रखें।

आज क्या न करें: व्यर्थ के तर्क-वितर्क में न उलझें।

 

यह भी पढ़ें: साप्ताहिक राशिफल: पितृ पक्ष के पहले हफ्ते किन लोगों पर रहेगा पितरों का आशीर्वाद?

 

कर्क राशि

 

दफ्तर में सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रॉपर्टी या निवेश से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। पार्टनर का सहयोग आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा।

आज क्या करें: ध्यान और योग से अपने मन को शांत रखें।

आज क्या न करें: भावनाओं में बहकर कोई भी पेशेवर फैसला न लें।

 

सिंह राशि

 

आज आपकी लीडरशिप क्वालिटी पहले से बेहतर होगी। अगर आप नई नौकरी की तलाश में हैं, तो आज सकारात्मक खबर मिल सकती है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। पार्टनर के प्रति आपका रवैया सहयोगात्मक रहेगा।

आज क्या करें: किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत के लिए योजना बनाएं।

आज क्या न करें: अपने अहंकार को रिश्तों और काम के आड़े न आने दें।

 

कन्या राशि

 

सूर्य और बुध का प्रभाव आपके पक्ष में है। हालांकि आज आपको सतर्क रहने की जरूरत है। लव लाइफ में नया मोड़ आ सकता है। अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं।

आज क्या करें: अपने वित्तीय पोर्टफोलियो की समीक्षा करें।

आज क्या न करें: किसी भी दस्तावेज पर बिना पढ़े साइन न करें।

 

यह भी पढ़ें: भगवान को भोग लगाने के बाद प्रसाद पहले खुद क्यों नहीं खाना चाहिए? जानें कारण

 

तुला राशि

 

करियर और पर्सनल लाइफ के बीच संतुलन बनाए रखें। सहकर्मियों के साथ मिलकर किया गया काम सफलता दिलाएगा। आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलें। जीवनसाथी के साथ सुखद समय बिताने का मौका मिलेगा।

आज क्या करें: शाम के समय परिवार के साथ समय बिताएं।

आज क्या न करें: लेन-देन के मामलों में ढिलाई बिल्कुल न बरतें।

 

वृश्चिक राशि

 

नौकरी में आपको चुनौतियों का सामना करना होगा। व्यापार में जोखिम उठाने से बचें। रुका हुआ धन मिलने की संभावना है, जिससे राहत महसूस होगी। लव पार्टनर के साथ संवादहीनता की स्थिति न बनने दें। 

आज क्या करें: महत्वपूर्ण कार्यों की सूची बनाकर एक-एक करके पूरा करें।

आज क्या न करें: गुस्से में आकर किसी से भी कड़वे शब्द न कहें।

 

धनु राशि

 

विदेश से जुड़े काम में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। लव पार्टनर के साथ रोमांटिक पल बिताएंगे। रिश्ते में ताजगी महसूस होगी।

आज क्या करें: अपने कौशल को अपडेट करने के लिए कोई नई चीज सीखें।

आज क्या न करें: उत्साह में आकर कोई भी वित्तीय जोखिम न उठाएं।

 

यह भी पढ़ें:  मंगल सिर्फ अमंगल ही नहीं करता है, कब संवार देता है जिंदगी? लाल किताब से जानिए

 

मकर राशि

 

आज आपको मेहनत का पूरा परिणाम मिलेगा। सीनियर की सलाह आपके बहुत काम आएगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा और जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बेहतरीन रहेगा।

आज क्या करें: काम के प्रति समर्पित रहें।

आज क्या न करें: आलस के कारण अपने अवसरों को न गंवाएं।

 

कुंभ राशि

 

दफ्तर में आपके नए विचारों को सराहना मिलेगी। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। आपका रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। लव पार्टनर आपकी भावनाओं को समझेगा।

आज क्या करें: नए नेटवर्क बनाने और लोगों से जुड़ने पर ध्यान दें।

आज क्या न करें: दूसरों के मामलों में बेवजह दखल देने से बचें।

 

मीन राशि

 

आज की परिस्थितियां आपके हित में रहेंगी। सहकर्मियों से मदद मिलेगी। व्यापार में लाभ मिलने के संकेत हैं, जिससे आर्थिक स्थिति सुधरेगी। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। रिश्ते में विश्वास और प्यार बढ़ेगा।

आज क्या करें: अपने मन की सुनें।

आज क्या न करें: नकारात्मक विचारों को खुद पर हावी न होने दें।

 

नोट- यह राशिफल ज्योतिषीय मान्यताओं और गणनाओं पर आधारित है। इसकी पुष्टि हम नहीं करते हैं।

Related Topic:#Astrology News

और पढ़ें