साप्ताहिक राशिफल: पितृ पक्ष के पहले हफ्ते किन लोगों पर रहेगा पितरों का आशीर्वाद?
इस हफ्ते पितृ पक्ष की शुरुआत होने वाली है। धार्मिक मान्यता के अनुसार पितृ पक्ष के दौरान व्यक्ति को पितरों का आशीर्वाद मिलता है, तो इस हफ्ते के राशिफल से जानिए आपको पितरों का आशीर्वाद मिलेगा या नहीं।

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit - AI Generated
सितंबर महीने का यह हफ्ता बेहद सुखद रहने वाला है, जहां एक तरफ हफ्ते की शुरुआत में 22 सितंबर को परिवर्तिनी एकादशी का पर्व मनाया जाएगा, तो वहीं दूसरी तरफ हफ्ते के आखिर में पितृ पक्ष की शुरुआत हो जाएगी। हिंदू पंचांग के अनुसार, परिवर्तिनी एकादशी की शुरुआत 26 सितंबर से होगी। इस दिन से कई लोगों को उनके पितरों का आशीर्वाद मिलेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 21 से 27 सितंबर के बीच ग्रहों की चाल बदलेगी, जिससे व्यक्ति के जीवन में खास बदलाव आएगा।
इस हफ्ते सूर्य ग्रह कन्या राशि में रहेंगे, जबकि कर्क राशि में मंगल ग्रह प्रवेश करेंगे। इस दौरान चंद्रमा धनु राशि से मकर और कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। इसके अलावा, गुरु मिथुन राशि में और शुक्र तुला राशि में विराजमान रहेंगे। इस सप्ताह का मुख्य मूलांक 3 रहेगा, जो ज्ञान, समृद्धि और नए अवसर लेकर आने वाला है। यह हफ्ता निर्णय लेने और पुराने अटके कामों को पूरा करने के लिए शानदार है। ग्रहों की चाल व्यक्ति को काम करते रहने की प्रेरणा देती है, जिससे मेहनत का सीधा और शुभ फल प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन में तालमेल बढ़ेगा। आइए जानते हैं कि 21 से 27 सितंबर 2026 तक का यह समय सभी 12 राशियों के जीवन के लिए क्या संदेश लेकर आया है।
यह भी पढ़ें: भगवान को भोग लगाने के बाद प्रसाद पहले खुद क्यों नहीं खाना चाहिए? जानें कारण
राशिफल
मेष
इस हफ्ते आपको करियर में नए मौके मिलेंगे, साथ ही नए प्रोजेक्ट्स की जिम्मेदारी मिल सकती है। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। व्यापार में नए सहयोगियों से लाभ होगा। लव पार्टनर के साथ यादगार समय बिताएंगे।
क्या करें: मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें।
क्या न करें: जल्दबाजी में कोई वित्तीय निर्णय न लें।
वृषभ राशि
करियर के नजरिए से यह समय मिले-जुले परिणाम देगा। दफ्तर में सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाकर रखें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। जीवनसाथी के साथ बातचीत बनाए रखें; गलतफहमियों को जगह न दें।
क्या करें: शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा करें।
क्या न करें: दफ्तर में किसी भी प्रकार की गॉसिप से पूरी तरह दूर रहें।
मिथुन राशि
बुद्धि के बल पर आप करियर में सफलता पा सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। लव लाइफ में नया उत्साह और रोमांस रहेगा। रिश्तों में ताजगी महसूस होगी।
क्या करें: बुधवार को भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें।
क्या न करें: एक साथ कई कामों में हाथ न डालें।
यह भी पढ़ें: मंगल सिर्फ अमंगल ही नहीं करता है, कब संवार देता है जिंदगी? लाल किताब से जानिए
कर्क राशि
इस हफ्ते काम का दबाव थोड़ा अधिक रह सकता है, लेकिन आपकी मेहनत रंग लाएगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अगर आप प्रॉपर्टी खरीदने का सोच रहे हैं, तो यह हफ्ता निर्णय लेने के लिए सही है।
क्या करें: सोमवार को शिवलिंग पर जल और दूध अर्पित करें।
क्या न करें: अपनी योजनाओं का खुलासा न करें।
सिंह राशि
आपका आत्मविश्वास चरम पर रहेगा। सरकारी या अटके हुए काम इस सप्ताह पूरे हो सकते हैं। बिजनेस में नए सौदे फायदेमंद साबित होंगे। आर्थिक रूप से यह हफ्ता आपके लिए काफी लाभदायक रहने वाला है।
क्या करें: रोजाना सुबह सूर्य देव को जल अर्पित करें।
क्या न करें: किसी भी स्थिति में दूसरों पर अपना फैसला जबरदस्ती न थोपें।
कन्या राशि
सूर्य और बुध का आपकी राशि में प्रभाव आपके लिए नए रास्ते खोलेगा। नौकरी और व्यापार दोनों क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव आएंगे। फंसा हुआ पैसा वापस मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति काफी हद तक बेहतर होगी।
क्या करें: अपने पास हरा रुमाल रखें।
क्या न करें: सेहत को लेकर कोई भी लापरवाही न बरतें।
यह भी पढ़ें: भगवद गीता का वह श्लोक, जिससे मिलती है मानसिक शांति
तुला राशि
नौकरी में आपके विचारों की तारीफ होगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। धन कमाने के नए साधन मिलेंगे। लव पार्टनर के साथ रोमांटिक पल बिताने का मौका मिलेगा, रिश्ता गहरा होगा।
क्या करें: शुक्रवार के दिन छोटी कन्याओं को खीर या मिठाई खिलाएं।
क्या न करें: अत्यधिक भावुक होकर वित्तीय निर्णय लेने से बचें।
वृश्चिक राशि
इस हफ्ते आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती हैले किन परिणाम सकारात्मक ही रहेंगे। बिजनेस में कोई भी नया निवेश सोच-समझकर करें। हफ्ते के अंत तक धन लाभ के योग बनेंगे। लव पार्टनर के साथ खुलकर बातचीत करें।
क्या करें: मंगलवार को बजरंग बाण का पाठ करें।
क्या न करें: गुस्से में आकर किसी के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।
धनु राशि
भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। उच्च शिक्षा या विदेश से जुड़े कार्यों में सफलता मिल सकती है। आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है। शादी योग्य जातकों के लिए अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। रिश्तों में मिठास बनी रहेगी।
क्या करें: गुरुवार को विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
क्या न करें: ओवरकॉन्फिडेंस में आकर कोई काम करने से बचें।
यह भी पढ़ें: क्या है पंचबलि परंपरा? पितरों से जुड़ी इस प्रथा का रहस्य जानें
मकर राशि
ऑफिस में अधिकारियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। नए प्रोजेक्ट्स में हाथ डालने से पहले बाजार का रुख जरूर समझ लें। लव पार्टनर की भावनाओं और जरूरतों का सम्मान करें, इससे रिश्ता और अधिक मजबूत होगा।
क्या करें: शनिवार को शनिदेव के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
क्या न करें: काम को कल पर टालने की आदत से बचे।
कुंभ राशि
नए विचार आपको सफलता की ओर ले जाएंगे। टीम वर्क से किए गए कार्यों में बड़ी सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होगा। प्रेम जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी, पार्टनर के साथ तालमेल बेहतरीन रहेगा।
क्या करें: शनिवार को जरूरतमंद व्यक्ति को काले तिल दान करें।
क्या न करें: लोगों पर तुरंत विश्वास करने की भूल न करें।
मीन राशि
यह हफ्ता आपके लिए नई योजनाएं बनाने का है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों की मदद से लक्ष्य हासिल होंगे। आर्थिक मामलों में थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है। लव लाइफ में नया मोड़ आ सकता है।
क्या करें: गुरुवार के दिन चने की दाल का दान करें।
क्या न करें: जोखिम भरा या संदिग्ध लेन-देन न करें।
नोट- यह राशिफल ज्योतिषीय मान्यताओं और गणनाओं पर आधारित है। इसकी पुष्टि हम नहीं करते हैं।
और पढ़ें
Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies
CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | EDITORIAL POLICY | Sitemap




