logo

मूड

ट्रेंडिंग:

25 सितंबर का राशिफल: अनंत चतुर्दशी के दिन किन 3 राशियों को मिलेगा अनंत धन लाभ?

आज के दिन अनंत चतुर्दशी का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन लाखों भक्त गणेश भगवान की पूजा-पाठ करेंगे। जानिए यह दिन आपके लिए कैसा रहेगा, इसके अलावा जानिए आज आपको किन उपायों को अपनाना चाहिए।

 Rashifal

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- AI Generated

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

शुक्रवार का यह दिन बेहद खास है क्योंकि आज अनंत चतुर्दशी का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन सभी गणेश भक्त पूजा-अर्चना करेंगे। साथ ही जिन लोगों ने गणेश चतुर्थी के दिन गणपति की प्रतिमा को अपने घर में स्थापित किया था, वे लोग आज के दिन गणेश भगवान की प्रतिमा विसर्जित करेंगे। हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज भादो महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। इसके अलावा आज का मूलांक 7 है, जो केतु का नंबर माना जाता है, जो आत्मचिंतन और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक है। चंद्रमा ग्रह आज कुंभ राशि में रहेंगे, जबकि सूर्य देव कन्या राशि में विराजमान रहेंगे।

 

 ग्रहों की इस विशेष स्थिति के कारण आज के दिन का वातावरण बेहद शानदार रहेगा, जिसमें लोग अपने करियर को लेकर फैसला ले पाएंगे। शुक्रवार का दिन धन, सौंदर्य और सुख-समृद्धि की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित है। आज के दिन पुराने उलझे मामलों को बातचीत के जरिए सुलझाने के लिए शुभ रहेगा। मूलांक 7 और चंद्रमा के कुंभ राशि में होने से लोगों का रुझान नए विचारों और लीक से हटकर काम करने की ओर रहेगा। आइए जानते हैं कि 25 सितंबर 2026 का यह खास दिन मेष से लेकर मीन राशि तक के लोगों के लिए कैसा रहेगा।

 

यह भी पढ़ें: हिन्दू के अलावा किन धर्मों में भी निभाई जाती है पूर्वजों को याद करने की परंपरा?

राशिफल

 

मेष राशि

 

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आज आपको छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचना चाहिए। दफ्तर में सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, अचानक धन लाभ के योग हैं।

आज क्या करें: देवी लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं।

आज क्या न करें: जल्दबाजी में कोई बड़ा वित्तीय फैसला लेने से बचें।

 

वृषभ राशि

 

करियर में नई राह मिलेगी। व्यापार में नए सौदे तय हो सकते हैं, जिससे भविष्य में मुनाफा होगा। अपने लव पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें। व्यापार में आपको मुनाफा मिलेगा।

आज क्या करें: सफेद रंग के कपड़े पहनें।

आज क्या न करें: अहंकार या जिद से दूर रहें।

 

मिथुन राशि

 

नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आर्थिक मामलों में दिन सामान्य से बेहतर रहेगा, रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। लव पार्टनर के साथ छोटी-मोटी गलतफहमी हो सकती है।

आज क्या करें: गाय को हरा चारा खिलाएं।

आज क्या न करें: बिना सोचे-समझे उधार न दें।

 

यह भी पढ़ें: क्या हर पर्व-त्योहार में व्रत और पूजा-पाठ करने से मिलता है मोक्ष?

 

कर्क राशि

 

नौकरी में काम का दबाव थोड़ा बढ़ सकता है लेकिन धैर्य और संयम से आप हर चुनौती को पार कर लेंगे। व्यापारिक मामलों में सतर्कता बरतें। बजट बनाकर चलना आज के दिन बुद्धिमानी होगी।

आज क्या करें: शिवलिंग पर दूध और जल अर्पित करें।

आज क्या न करें: नकारात्मक विचारों को हावी न होने दें।

 

सिंह राशि

 

व्यापार में आपकी लीडरशिप क्वालिटी काम आएगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, निवेश से अच्छे रिटर्न मिलने की संभावना है। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। पार्टनर के साथ समय बिताने से रिश्ता और अधिक मजबूत होगा।

आज क्या करें: सूर्य देव को तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं।

आज क्या न करें: गुस्से में आकर किसी से तीखे शब्द न कहें।

 

कन्या राशि

 

नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। वित्तीय स्थिति में सुधार होगा, फंसा हुआ पैसा मिलने के आसार हैं। लव पार्टनर के साथ खुला संवाद रखें। आपकी ईमानदारी रिश्ते को एक नए मुकाम पर ले जाएगी।

आज क्या करें: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।

आज क्या न करें: हर काम में परफेक्शन की होड़ न रखें।

 

यह भी पढ़ें: अनंत चतुर्दशी के दिन होगा गणपति जी का विसर्जन, शुभ मुहूर्त से लेकर जान लें नियम

 

तुला राशि

 

कला, मीडिया और रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शानदार है। व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। लव लाइफ में रोमांस और खुशियां बनी रहेंगी। 

आज क्या करें: किसी मंदिर में इत्र या सुगंधित वस्तु का दान करें।

आज क्या न करें: पैसों के लेन-देन में लापरवाही न करें।

 

वृश्चिक राशि

 

नौकरी करने वाले लोगों के लिए दिन मेहनत भरा रहेगा, हालांकि परिणाम आपके पक्ष में आएंगे। आर्थिक रूप से दिन मिला-जुला रहेगा, लव पार्टनर के साथ विश्वास मजबूत होगा। 

आज क्या करें: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

आज क्या न करें: व्यापारिक रणनीतियां दूसरों के साथ शेयर न करें।

 

धनु राशि

 

आपका आत्मविश्वास आज काम में सफलता दिलाएगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, नए निवेश के रास्ते खुलेंगे। जीवनसाथी के साथ सुखद समय बिताने का अवसर मिलेगा।

आज क्या करें: मंदिर में चने की दाल या पीली वस्तु का दान करें।

आज क्या न करें: काम को टालने की आदत से बचें।

 

यह भी पढ़ें: 24 सितंबर का राशिफल: ग्रहों के योग से किसे होगी दिक्कत, किसकी खुलेगी किस्मत?

 

मकर राशि

 

नौकरी में आपकी रणनीतिक सोच का फायदा मिलेगा। पुराने प्रयासों का सुखद परिणाम सामने आएगा। आर्थिक रूप से दिन मजबूत रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग आपको मानसिक शांति देगा। 

आज क्या करें: शनिदेव के मंत्रों का जाप करें।

आज क्या न करें: काम में मानसिक तनाव लेने से बचें।

 

कुंभ राशि

 

चंद्रमा आपकी राशि में होने से आप ऊर्जा और नए विचारों से भरे रहेंगे। टीम वर्क से बड़े काम पूरे होंगे। आर्थिक लाभ के कई योग हैं। लव लाइफ में नया उत्साह देखने को मिलेगा। अविवाहितों के लिए शादी का प्रस्ताव आ सकता है।

आज क्या करें: बहते जल में तिल प्रवाहित करें।

आज क्या न करें: विवादित मुद्दे पर तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचें।

 

मीन राशि

 

नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं लेकिन बदलाव का फैसला सोच-समझकर लें। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें, अनावश्यक खर्चों पर रोक लगाना जरूरी है। लव पार्टनर के प्रति आपका समर्पित रवैया रिश्ते को मजबूत बनाएगा।

आज क्या करें: भगवान विष्णु की पूजा करें।

आज क्या न करें: किसी के उकसावे में आकर अपनी मर्यादा न छोड़ें।

 

नोट- यह राशिफल ज्योतिषीय मान्यताओं और गणनाओं पर आधारित है। इसकी पुष्टि हम नहीं करते हैं।

Related Topic:#Astrology News

और पढ़ें