logo

मूड

ट्रेंडिंग:

29 जुलाई का राशिफल: गुरु पूर्णिमा पर बृहस्पति जी के आशीर्वाद से काम बनेगा?

आज कई लोगों पर गणेश भगवान की कृपा बरसने वाली है। साथ ही आज के दिन कुछ लोगों को सावधान रहने की भी जरूरत है। यहां जानिए आज आप कौन से उपाय अपनाकर अपने दिन को बेहतर बना सकते हैं।

rashifal

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- Gemini

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

हिंदू पंचांग के हिसाब से आज का दिन बेहद शुभ है क्योंकि आज गुरु पूर्णिमा है। बुधवार का दिन ग्रह-नक्षत्रों के विशेष संयोग के साथ सभी 12 राशियों के लिए नए अवसर और संभावनाएं लेकर आया है। आज के इस पावन संयोग से लोगों की न सिर्फ बुद्धि बढ़ेगी, बल्कि व्यापार में भी लाभ मिलेगा। आज की तिथि का मूलांक 2 है, जिसका स्वामी चंद्रमा है। चंद्रमा का यह प्रभाव आपके मन में संवेदनशीलता, रचनात्मकता और रिश्तों में नया अपनापन लाने में सहायक सिद्ध होगा।

 

ग्रहों की स्थिति यह संकेत देती है कि आज के दिन करियर में धैर्य और संयम से लिए गए निर्णय बेहद लाभदायक रहेंगे। जहां कुछ राशियों के लिए करियर और आर्थिक मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलने के योग हैं। इसके अलावा आज कुछ लोगों को सेहत और लेन-देन में थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। कुल मिलाकर, आज की ऊर्जा सकारात्मक रहेगी। आज का दिन लोगों को अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखकर आगे बढ़ने का संदेश देता है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

 

यह भी पढ़ें: क्या आत्मा को रास्ता दिखाती थी 'बुक ऑफ द डेड'? जानिए प्राचीन मिस्र का विश्वास

राशिफल 

 

मेष राशि

 

आज ऑफिस में आपकी ऊर्जा सकारात्मक रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापार में अटका हुआ पैसा वापस मिलने के योग हैं। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बेहतरीन रहेगा।

आज क्या करें: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।

आज क्या न करें: जल्दबाजी में कोई भी वित्तीय निवेश न करें।

 

वृषभ राशि

 

नौकरी में बदलाव का विचार बना रहे हैं तो थोड़ा धैर्य रखें। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। प्रेम जीवन में थोड़ी गलतफहमियां आ सकती हैं।

आज क्या करें: मंदिर में हरी मूंग की दाल दान करें।

आज क्या न करें: किसी भी व्यक्ति के साथ बहस  करने से बचें।

 

मिथुन राशि

 

बुध ग्रह का प्रभाव आपको व्यापार में बड़ा मुनाफा दिला सकता है। धन लाभ के नए स्रोत बनेंगे। पार्टनर के साथ रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा। अविवाहितों के लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं।

आज क्या करें: 'ॐ बुं बुधाय नमः' मंत्र का जाप करें।

आज क्या न करें: काम को टालने की आदत से आज बचें।

 

यह भी पढ़ें: 28 जुलाई राशिफल: मंगलवार को जीवन में कितना मंगल होगा?

 

कर्क राशि

 

आज का मूलांक 2 है, जिसके प्रभाव से आपकी रचनात्मक क्षमता बढ़ेगी। कला, साहित्य और मीडिया से जुड़े लोगों को मान-सम्मान मिलेगा। आर्थिक मामलों में किए गए प्रयास सफल होंगे।

आज क्या करें: शिवलिंग पर कच्चा दूध और जल अर्पित करें।

आज क्या न करें: भावुक होकर कोई निर्णय न लें।

 

सिंह राशि

 

दफ्तर में अधिकारियों से तारीफ मिलेगी काम थोड़ा बढ़ सकता है। व्यापारिक मामलों में रुकावटें दूर होंगी। आय के नए साधन बनने से मन प्रसन्न रहेगा। जीवन में मधुरता बनी रहेगी। दोस्तों के साथ शाम का समय मनोरंजक रहेगा।

आज क्या करें: सूर्य देव को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें।

आज क्या न करें: अपनी योजनाओं का बखान हर किसी के सामने न करें।

 

कन्या राशि

 

आज आपकी बौद्धिक क्षमता आपको विरोधियों से आगे रखेगी। कोर्ट-कचहरी या पुराने विवादों का निपटारा आपके पक्ष में हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जीवनसाथी के साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा होगी।

आज क्या करें: गाय को हरा चारा खिलाएं।

आज क्या न करें: किसी से भी कड़वे शब्द न बोलें।

 

यह भी पढ़ें: कांवड़ यात्रा में कौन-सी कांवड़ मानी जाती है सबसे कठिन? जानिए सभी प्रकार के नियम

 

तुला राशि

 

दफ्तर में सहकर्मियों से तालमेल बनाकर रखें। काम का दबाव महसूस हो सकता है। बजट का ध्यान रखकर ही खरीदारी करें। पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें। परिवार में किसी की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है।

आज क्या करें: मां लक्ष्मी की पूजा करें और सफेद पुष्प चढ़ाएं।

आज क्या न करें: पैसों के मामले में किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करें।

 

वृश्चिक राशि

 

नौकरी में आपके काम की सराहना होगी। पैसों का लेन-देन करते समय लिखापढ़ी जरूर करें। शेयर बाजार से सतर्क रहें। पार्टनर के साथ अच्छा तालमेल आपको मानसिक तनाव से दूर रखेगा।

आज क्या करें: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

आज क्या न करें: गुस्से और आवेश में आकर कोई फैसला न लें।

 

धनु राशि

 

विदेश या दूर स्थान से नौकरी या व्यापार के बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए दिन शानदार रहेगा। आर्थिक निवेश भविष्य में बड़ा फायदा देगा। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। 

आज क्या करें: माथे पर हल्दी का तिलक लगाएं।

आज क्या न करें: अपने लक्ष्यों से ध्यान भटकने न दें।

 

यह भी पढ़ें: साप्ताहिक राशिफल: इन राशियों के लिए आपदा नहीं अवसर है शनि की उल्टी चाल

 

मकर राशि

 

ऑफिस में कड़ी मेहनत के बाद ही परिणाम मिलेंगे। सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाए रखना जरूरी है। नए काम की शुरुआत के लिए थोड़ा इंतजार करना बेहतर रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है।

आज क्या करें: शनिदेव के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

आज क्या न करें: नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी न होने दें।

 

कुंभ राशि

 

तकनीकी और अनुसंधान से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। व्यापार में रुकी हुई डील पक्की हो सकती है। अचानक धन लाभ की संभावना है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

आज क्या करें: जरूरतमंदों को फल या भोजन दान करें।

आज क्या न करें: ओवरकॉन्फिडेंस में आकर काम न बिगाड़ें।

 

मीन राशि

 

चंद्रमा की कृपा से आज आपकी बुद्धि तेज होगी, जिससे आप अपने काम पूरे कर पाएंगे। करियर में नई ऊंचाइयों को छूने का अवसर है। धन आगमन के योग मजबूत हैं। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। 

आज क्या करें: भगवान विष्णु को तुलसी पत्र और पीली मिठाई अर्पित करें।

आज क्या न करें: सेहत के प्रति लापरवाही बिल्कुल न बरतें।

 

नोट: यह राशिफल ज्योतिषीय मान्यताओं और गणनाओं पर आधारित है। इसकी पुष्टि हम नहीं करते हैं।

Related Topic:#Astrology News

और पढ़ें