logo

मूड

ट्रेंडिंग:

3 अक्टूबर का राशिफल: शनिवार को कैसा रहेगा आपका दिन?

आज का दिन कई लोगों के लिए नई उम्मीदों से भरा रहने वाला है। जहां एक तरफ कन्या राशि के लोगों के जीवन में कुछ सकारात्मक बदलाव आएगा। वहीं दूसरी तरफ तुला राशि के लोगों को कुछ कठिन फैसले लेने होंगे।

rashifal

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- AI Generated

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

शनिवार का यह दिन लोगों को दिल और दिमाग के बीच संतुलन बनाकर चलना सिखाएगा। आज के दिन उत्तर भारत की कई महिलाएं जितिया का त्योहार मनाएंगी। जहां वे महिलाएं पूरे दिन अपने बेटे की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखेंगी। ज्योतिषियों के अनुसार आज लक्ष्मीनारायण योग बन रहा है, जिसका शुभ प्रभाव मेष, सिंह, धनु और मकर राशि पर पड़ेगा। इन राशि के लोगों को धन लाभ का सुख प्राप्त होगा। पंचांग के अनुसार कुआर महीने के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है। आज सूर्यदेव कन्या राशि में विराजमान रहेंगे, जबकि चंद्रमा मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। इस दिन का मूलांक 3 है, जो बृहस्पति देव का प्रतीक है। शनि देव और देवगुरु बृहस्पति के अद्भुत संयोग से आज का दिन ज्ञान और संयम सीखने के लिए बेहद खास रहेगा।

 

आज का दिन सभी राशियों के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोलने वाला है। इसके साथ ही आज लोगों को अपनी भावनाओं पर संतुलन बनाकर चलना होगा। जहां मिथुन राशि का चंद्रमा आपको नए विचारों और ऊर्जा से भरेगा, वहीं शनिवार का प्रभाव अनुशासन और मेहनत का महत्व समझाएगा। जो लोग लंबे समय से किसी योजना पर काम कर रहे थे, उन्हें आज सकारात्मक दिशा मिल सकती है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।

 

यह भी पढ़ें: दुख और चिंता क्या हैं? अष्टावक्र गीता का यह रहस्य समझिए, आसान होगी जिंदगी

आज का राशिफल

मेष राशि

 

समाज में आपका रुतबा बढ़ेगा। ऑफिस में आपकी मेहनत और लगन की तारीफ होगी। आज आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। जीवनसाथी के साथ हल्की तकरार हो सकती है।

आज क्या करें: हनुमान जी को गुड़ और चने का भोग लगाएं।
आज क्या न करें: जल्दबाजी में कोई भी व्यावसायिक निर्णय न लें।

 

वृषभ राशि

 

आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। अगर आप व्यवसाय बढ़ाने का सोच रहे हैं तो समय शानदार है। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। धन लाभ के योग मजबूत बन रहे हैं।

आज क्या करें:जरूरतमंद को काले तिल का दाल का दान करें।
आज क्या न करें: किसी भी व्यक्ति के साथ अहंकार से बात न करें।

 

मिथुन राशि

 

आपकी राशि में चंद्रमा का प्रभाव रहेगा, जिस वजह से आपको मानसिक रूप से उत्साहित महसूस करेंगे। ऑफिस में आपके रचनात्मक विचारों की सराहना होगी। नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने के लिए दिन उत्तम है।

आज क्या करें: शनि चालीसा का पाठ करें।
आज क्या न करें: एक समय में कई काम हाथ में न लें।

 

यह भी पढ़ें: जैन धर्म के नवकार मंत्र में छिपा है सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति बनने का राज, जानें रहस्य

 

कर्क राशि

 

आज का दिन थोड़ा संभलकर चलने का है। नौकरी में सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाकर रखें, विवाद की स्थिति बन सकती है। पैसों के मामले में किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। लव पार्टनर आपकी भावनाओं को समझेगा।

आज क्या करें: शिव जी को जल अर्पित करें।
आज क्या न करें: लेनदेन के मामलों में लापरवाही बिल्कुल न बरतें।

 

सिंह राशि

 

करियर के लिहाज से आज का दिन काफी लाभदायक रहने वाला है। बिजनेस में बड़ा फायदा मिलेगा। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। लव पार्टनर के साथ किसी छोटी यात्रा या डिनर की योजना बन सकती है।

आज क्या करें: सूर्य देव को जल में थोड़ा सा गुड़ मिलाकर अर्घ्य दें।
आज क्या न करें: अपने फैसलों में दूसरों का दखल न होने दें।

 

कन्या राशि

 

आज का दिन उपलब्धियों से भरा हो सकता है। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। इसके साथ ही नौकरी में सीनियर अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रॉपर्टी या शेयर मार्केट में सोच-समझकर किया गया

आज क्या करें: कुत्ते को रोटी खिलाएं।
आज क्या न करें: काम के तनाव को अपने स्वभाव पर हावी न होने दें।

 

यह भी पढ़ें: कार्तिक जितना ही पवित्र है कुआर महीना, इस दौरान किसकी आराधना करनी चाहिए?

 

तुला राशि

 

आज आपकी किस्मत का सितारा बुलंद है। लंबे समय से अटके हुए कार्य आज पूरे हो सकते हैं। नौकरी में बदलाव की तलाश कर रहे हैं। हालांकि, पैसे के मामले में सतर्क रहना होगा।

आज क्या करें: पक्षियों के लिए दाना और पानी की व्यवस्था करें।
आज क्या न करें: दस्तावेज पर बिना पढ़े साइन न करें।

 

वृश्चिक राशि

 

आज आपको थोड़ी सतर्कता बरतनी होगी। नौकरी में काम का बोझ अधिक रह सकता है, जिससे तनाव महसूस होगा। पैसों के मामले में धैर्य रखें। आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, जो आपका हौसला बढ़ाएगा।

आज क्या करें: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
आज क्या न करें: जोखिम भरे निवेश या सट्टेबाजी से दूर रहें।

 

धनु राशि

 

आज आपको व्यापार में बेहतरीन सफलता मिलने के संकेत हैं। आपकी योजनाएं सही दिशा में आगे बढ़ेंगी। नौकरीपेशा लोगों को अपने सहकर्मियों का पूरा साथ मिलेगा। आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे।

आज क्या करें: भगवान विष्णु को पीले फूल और चने की दाल अर्पित करें।
आज क्या न करें: उत्साह में आकर किसी से ऐसा वादा न करें ।

 

यह भी पढ़ें: माता-पिता और पूर्वजों का श्राद्ध तिथि के अनुसार क्यों होता है? जानिए इसका महत्व

 

मकर राशि

 

आज आपकी लगन और कड़ी मेहनत रंग लाएगी। ऑफिस में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे आप बखूबी निभाएंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य और स्थिर रहेगी। लव पार्टनर आपकी बात सुनेगा और समझेगा।

आज क्या करें: शनि मंदिर में सरसों का तेल चढ़ाएं।
आज क्या न करें: अपनी सेहत की अनदेखी न करें।

 

कुंभ राशि

 

आपकी नई सोच आपको करियर में आगे ले जाएगी। अचानक धन लाभ होने के योग हैं, जिससे बैंक बैलेंस बढ़ेगा। लव लाइफ में रोमांच और नयापन रहेगा। सिंगल जातकों की किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।

आज क्या करें: शनि देव की आरती करें ।
आज क्या न करें: किसी भी व्यक्ति के साथ व्यर्थ की बहस में न पड़ें।

 

मीन राशि

 

घर और ऑफिस के बीच संतुलन बनाना आज आपके लिए मुख्य चुनौती रहेगा। व्यापार में कोई भी नया सौदा करने से पहले बाजार की स्थिति जांच लें। परिवार के साथ किसी मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है।

आज क्या करें: बहते जल में तिल प्रवाहित करें।
आज क्या न करें: आज के काम को कल पर टालने की गलती न करें।

 

नोट- यह राशिफल ज्योतिषीय मान्यताओं और गणनाओं पर आधारित है। इसकी पुष्टि हम नहीं करते हैं।

Related Topic:#Astrology News

और पढ़ें