30 सितंबर का राशिफल: किन पर होगी किस्मत मेहरबान, आपके भाग्य में क्या है खास?
आज का दिन कई लोगों के लिए खास रहेगा, जहां लोग अपने अधूरे काम निपटा पाएंगे। यहां जानें आज आपके लिए क्या खास होगा, जो आपके जीवन को बदल सकता है।

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- AI Generated
आज के दिन लाखों लोगों को करियर में नए अवसर मिलेंगे। कई लोगों को करियर में ऐसी सीख मिलेगी, जो उनके करियर को पूरी तरह से बदल देगी। इसके अलावा आज के दिन लोगों की लव लाइफ भी सुखद रहेगी।बुधवार का दिन ज्योतिषीय और ग्रह-नक्षत्रों की चाल के हिसाब से बेहद खास रहने वाला है। आज आश्विन महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है। इस पावन दिन पर सूर्य और चंद्रमा ग्रह का खास प्रभाव 12 राशियों पर रहेगा। ज्योतिष के अनुसार आज का मूलांक 3 बनता है, जिसका स्वामी ज्ञान, वृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक 'गुरु' बृहस्पति है। आज का दिन लोगों की किसी भी निर्णय लेने की क्षमता और आध्यात्मिक झुकाव को बढ़ाने वाला रहेगा।
बुधवार और मूलांक 3 का यह संयोग आज नए काम की शुरुआत और आर्थिक निर्णय लेने के लिए बेहद शुभ साबित होगा। आज के दिन की ऊर्जा में एक रचनात्मकता है, जो उन लोगों को अधिक सफलता दिलाएगी, जो धैर्य के साथ आगे बढ़ेंगे। किसी भी बड़े फैसले को लेते समय जल्दबाजी से बचें और अपने बड़ों या विशेषज्ञों की सलाह लें। आइए जानते हैं कि आज का दिन आपकी राशि के लिए करियर, लव लाइफ, लाभ और सावधानियों के मामले में क्या खास संदेश लेकर आया है।
यह भी पढ़ें: माता-पिता और पूर्वजों का श्राद्ध तिथि के अनुसार क्यों होता है? जानिए इसका महत्व
राशिफल
मेष राशि
अगर नौकरी बदलने का सोच रहे हैं, तो आज के दिन निर्णय लेना चाहिए। यही फैसला आपका भविष्य बदल सकता है। व्यापार में धन लाभ के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मिठास बढ़ेगी।
आज क्या करें: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
आज क्या न करें: क्रोध आने पर दूसरों से बात न करें।
वृषभ राशि
करियर के लिहाज से आज का दिन काफी व्यस्त रहेगा। काम का दबाव बढ़ सकता है, वित्तीय लाभ संभव है। साथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। धैर्य रखें और बातचीत के जरिए सुलझाने की कोशिश करें।
आज क्या करें: गाय को हरा चारा खिलाएं और भगवान गणेश की पूजा करें।
आज क्या न करें: पैसों के लेन-देन में लापरवाही न करें।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन भाग्यशाली रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। लव पार्टनर के साथ रोमांटिक यात्रा पर जाने का प्लान बन सकता है।
आज क्या करें: किसी जरूरतमंद को फल का दान करें।
आज क्या न करें: तर्क-वितर्क में न उलझें।
यह भी पढ़ें: दुख और चिंता क्या हैं? अष्टावक्र गीता का यह रहस्य समझिए, आसान होगी जिंदगी
कर्क राशि
नौकरी-पेशा लोगों के लिए दिन नई जिम्मेदारियों के संकेत दे रहा है। व्यावसायिक क्षेत्र में समझदारी से निवेश करना सही रहेगा। परिवार और पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा।
आज क्या करें: शिवलिंग पर दूध और जल अर्पित करें।
आज क्या न करें: जरूरी काम की अनदेखी न करें।
सिंह राशि
नौकरी में जूनियर अधिकारी आपके विचारों से प्रभावित होंगे। आर्थिक रूप से दिन सामान्य से बेहतर रहेगा, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी के साथ किसी खूबसूरत जगह पर समय बिताने का मौका मिलेगा।
आज क्या करें: सूर्य देव को अर्घ्य दें।
आज क्या न करें: अपने अहंकार रिशतों पर हावी न होने दें।
कन्या राशि
अपनी बुद्धि के बल पर कठिन समस्याओं का समाधान निकाल पाएंगे। नए वित्तीय रास्ते खुलेंगे। पार्टनर आपकी भावनाओं का सम्मान करेगा। दिन आपसी समझ और संवाद को और मजबूत करने का है।
आज क्या करें: गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं और मूंग की दाल का दान करें।
आज क्या न करें: हर काम में मानसिक तनाव न लें।
यह भी पढ़ें: क्या रोज किया जा सकता है पितरों का तर्पण? मनुस्मृति से समझिए
तुला राशि
व्यावसायिक निर्णयों में संतुलन बनाए रखना आवश्यक होगा। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी, लेकिन बेवजह के खर्चों से बचें। प्रेम संबंधों में सामंजस्य बना रहेगा। अगर आप सिंगल हैं, तो किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।
आज क्या करें: किसी छोटी कन्या को फल या मिठाई का उपहार दें।
आज क्या न करें: निर्णयों को टालने की आदत से बचें।
वृश्चिक राशि
दफ्तर में नई चुनौतियां आ सकती हैं। पुराने निवेश से धन लाभ की संभावना है। जीवनसाथी के साथ खुलकर बात करें। किसी भी संशय को मन में न रखें, स्पष्टता रिश्ते को मजबूत करेगी।
आज क्या करें: पक्षियों को दाना और पानी दें।
आज क्या न करें: जोखिम भरे वित्तीय सौदों से पूरी तरह दूर रहें।
धनु राशि
रिसर्च या विदेश से जुड़े कामों में आपको सफलता मिलेगी। व्यापार में नए ग्राहक जुड़ेंगे। लव लाइफ में खुशियों भरा दिन रहेगा। पार्टनर के साथ सुखद पलों का आनंद लेंगे।
आज क्या करें: माथे पर केसर का तिलक लगाएं।
आज क्या न करें: दूसरों के सामने खुद का बखान न करें।
यह भी पढ़ें: Gen Z को नहीं है स्वाद पर कंट्रोल? नवपद ओली पर्व सिखाता है स्वाद पर विजय पाना
मकर राशि
नौकरी में आपकी लगन और अनुशासन से वरिष्ठ अधिकारी प्रभावित होंगे। लंबी अवधि के निवेश के लिए आज का दिन बहुत अनुकूल है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति रहेगी। जीवनसाथी के साथ घरेलू विषयों पर सार्थक चर्चा होगी।
आज क्या करें: पीपल के पेड़ के पास दीपक जलाएं।
आज क्या न करें: सेहत और नींद से समझौता न करें।
कुंभ राशि
आपकी रचनात्मकता आज व्यापार में रास्ते दिखाएगी। टीम वर्क में काम करने से बड़े लक्ष्य हासिल होंगे। दोस्तों या पार्टनर के साथ शाम का समय खुशनुमा बीतेगा। प्यार और समझ का माहौल रहेगा।
आज क्या करें: बहते जल में थोड़ा सा गुड़ या काले तिल प्रवाहित करें।
आज क्या न करें: नकारात्मक सोच वाले लोगों की संगति से दूर रहें ।
मीन राशि
लेखन से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। रुका हुआ पैसा मिलने से आर्थिक तनाव कम होगा। जीवनसाथी के प्रति आपका समर्पण रिश्ते में मिठास बढ़ाएगा। शाम को कोई सरप्राइज मिल सकता है।
आज क्या करें: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
आज क्या न करें: बिना सोचे-समझे कोई बड़ा वित्तीय निर्णय न लें।
नोट- यह राशिफल ज्योतिषीय मान्यताओं और गणनाओं पर आधारित है। इसकी पुष्टि हम नहीं करते हैं।
और पढ़ें
Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies
CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | EDITORIAL POLICY | Sitemap




