5 अक्टूबर का राशिफल: मेष की बढ़ेगी कमाई, मिथुन वाले धन के मामले में रहें सावधान
आज का दिन कई लोगों के लिए सुखद रहने वाला है। ग्रहों के योग से मेष राशि के लोगों को जीवन में धन लाभ की प्राप्ति होगी। इसके साथ ही आज कई लोगों को धन लाभ मिलने वाला है।

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- AI Generated
आज का दिन ग्रह-नक्षत्रों के हिसाब से बेहद मंगलकारी है। आज ज्योतिषीय जानकारों के मुताबिक आज गजकेसरी योग बन रहा है, जिसके प्रभाव से अक्सर लोगों को धन लाभ की प्राप्ति होती है। इसी ग्रहों के सहयोग की वजह से आज मेष राशि के लोगों को बिजनेस में बंपर धन लाभ की प्राप्ति होगी। पंचांग के अनुसार आज आश्विन महीने के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। अंक शास्त्र के हिसाब से देखें तो आज का मूलांक 5 बनता है, जो बुध ग्रह का नंबर माना जाता है। बुध बुद्धि, वाणी, व्यापार और तार्किक क्षमता का कारक ग्रह है। आज का दिन निर्णय लेने और नए वित्तीय अवसरों की तलाश करने के लिए विशेष रूप से सही रहेगा।
ग्रहों की चाल और आश्विन कृष्ण दशमी के प्रभाव से आज मानसिक शांति और सकारात्मकता बनी रहेगी। चंद्रमा की चाल लोगों के विचारों में संतुलन लाएगी, जिससे लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो पाएंगे। आज का दिन जल्दबाजी के स्थान पर धैर्य और विवेक से काम लेने का संदेश देता है। व्यावहारिक सोच और सकारात्मक सोच अपनाने से लोगों को सफलता, सुख और शांति प्राप्त होगी।
यह भी पढ़ें: 9 दिन, 9 रंग: कश्मीर से कन्याकुमारी तक कैसे बदल जाता है नवरात्रि का रूप?
राशिफल
मेष राशि
आज आप अपने पुराने अटके हुए काम निपटा पाएंगे। नौकरी में सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ बिताया गया समय आपके रिश्ते को और मजबूत बनाएगा।
आज क्या करें: समय पर काम पूरा करें।
आज क्या न करें: किसी भी विवाद या बहसबाजी में पड़ने से बचें।
वृषभ राशि
व्यापार में नए सौदे फाइनल हो सकते हैं, जिससे भविष्य में बड़ा मुनाफा होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। प्रेम जीवन में मिठास बनी रहेगी। पार्टनर के साथ किसी सुखद यात्रा या डिनर का प्लान बन सकता है।
आज क्या करें: लक्ष्यों को ध्यान में रखकर योजना बनाएं और आगे बढ़ें।
आज क्या न करें: दफ्तर में आलस बिल्कुल न दिखाएं।
मिथुन राशि
आज मूलांक 5 के प्रभाव से आपकी क्रिएटिविटी शिखर पर रहेगी। नौकरी में आपके काम की तारीफ होगी। लव पार्टनर के साथ अपने मन की बात खुलकर साझा करें। गलतफहमियां पूरी तरह से दूर होंगी।
आज क्या करें: योजनाओं पर तुरंत अमल करना शुरू करें।
आज क्या न करें: कड़वे बोल न बोलें।
यह भी पढ़ें: गया जी में जर्मनी-यूक्रेन की महिलाओं ने किया पिंडदान, गरुड़ पुराण से समझें महत्व
कर्क राशि
नौकरी में जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है, लेकिन आपकी मेहनत रंग लाएगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। किसी भी बड़े वित्तीय लेनदेन में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।
आज क्या करें: आज महत्वपूर्ण कामों को पहले निपटाएं।
आज क्या न करें: पुरानी बातों को सोचकर अपना मूड खराब न करें।
सिंह राशि
आपके आत्मविश्वास और लीडरशिप क्वालिटी पहले से बेहतर होगी। ऑफिस में आपके सुझावों का स्वागत किया जाएगा। रुका हुआ धन वापस मिलने के आसार हैं। लव लाइफ में उत्साह और नयापन रहेगा।
आज क्या करें: नए प्रोजेक्ट्स या अवसरों को हाथ से न जाने दें।
आज क्या न करें: अपने व्यवहार में अहंकार को जगह न दें।
कन्या राशि
आज नए लोगों से संपर्क लाभदायक सिद्ध होंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। दांपत्य जीवन में तालमेल और प्रेम बना रहेगा। आपस में बैठकर भविष्य की योजनाएं बनाएंगे।
आज क्या करें: रुपयों के खर्चों का सही हिसाब रखें।
आज क्या न करें: आत्मविश्वास में आकर कोई भी जल्दबाजी में निर्णय न लें।
यह भी पढ़ें: उमरा और हज दोनों में जाते हैं मक्का, हज को क्यों दिया गया है ज्यादा महत्व?
तुला राशि
आज का दिन आपके करियर के लिए बेहद संतुलित रहेगा। पुराने अटके प्रोजेक्ट पूरे होंगे। आर्थिक रूप से आज का दिन शुभ है। अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताएं। इससे आपसी रिश्तों में नया आकर्षण पैदा होगा।
आज क्या करें: ऑफिस में सहयोगियों के साथ मिलकर काम करें।
आज क्या न करें: अपनी सेहत की अनदेखी न करें।
वृश्चिक राशि
नौकरी में बदलाव होने की संभावना बन रही है। व्यापार में कॉम्पिटिशन के बावजूद अच्छा मुनाफा होगा। पैतृक संपत्ति से भी आर्थिक लाभ मिलने के आसार हैं। लव पार्टनर आपके हर फैसले में साथ देगा, जिससे विश्वास बढ़ेगा।
आज क्या करें: कठिन परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखें ।
आज क्या न करें: किसी तीसरे व्यक्ति के बहकावे में आकर कोई भी बड़ा निर्णय न लें।
धनु राशि
ऑफिस में आपके काम और प्रतिभा की सराहना होगी। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, जिससे व्यापार में लाभ हो सकता है। आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत होगी। लव पार्टनर के साथ रोमांटिक समय बिताने का अवसर मिलेगा।
आज क्या करें: धार्मिक कामों में थोड़ा समय बिताएं।
आज क्या न करें: किसी को भी आज के दिन उधार पैसा देने से बचें।
यह भी पढ़ें: पति की लंबी उम्र के लिए कई व्रत, पत्नी के लिए एक भी नहीं? मनुस्मृति से समझिए
मकर राशि
करियर में थोड़ी रुकावटें आ सकती हैं लेकिन लगन से आप सब हल कर लेंगे। पैसों के मामले में दिन मिला-जुला रहेगा। व्यस्त होने के कारण जीवनसाथी को समय कम दे पाएंगे, जिससे वे नाराज हो सकते हैं।
आज क्या करें: शांत मन से अपने काम पर ध्यान केंद्रित करें।
आज क्या न करें: गैर-जरूरी चीजों पर धन खर्च करने से पूरी तरह बचें।
कुंभ राशि
करियर में तरक्की के नए द्वार खुलेंगे। नए बिजनेस आइडिया पर काम शुरू करने के लिए आज का दिन श्रेष्ठ है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा और नए निवेश से लाभ मिलेगा। जीवनसाथी का हर मोड़ पर सहयोग मिलेगा।
आज क्या करें: नई तकनीकों को सीखने में अपना समय लगाएं।
आज क्या न करें: जोखिम भरे काम से दूर रहें।
मीन राशि
आज आप सहकर्मी के साथ मिलकर बेहतर काम कर पाएंगे। पुराने किए गए किसी निवेश से आज बढ़िया मुनाफा हो सकता है। लव पार्टनर के साथ चल रहा कोई पुराना मनमुटाव आज खत्म हो जाएगा।
आज क्या करें: सकारात्मक सोच रखें।
आज क्या न करें: नकारात्मक सोच वाले लोगों से दूरी बनाकर रखें।
नोट- यह राशिफल ज्योतिषीय मान्यताओं और गणनाओं पर आधारित है। इसकी पुष्टि हम नहीं करते हैं।
और पढ़ें
Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies
CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | EDITORIAL POLICY | Sitemap




