5 सितंबर का राशिफल: आज मेष और मकर वालों को परिवार का साथ मिलेगा या नहीं?
आज के दिन पूरे देश में शिक्षक दिवस मनाया जा रहा है। इस वजह से लाखों विद्यार्थी अपने टीचर को गिफ्ट देते नजर आएंगे। जानें आज आपको किन उपायों को अपनाना चाहिए।

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- Gemini
आज का दिन कई लोगों के लिए सुखद रहेगा। आज के दिन जहां एक तरफ करोड़ों लोग जन्माष्टमी व्रत का पारण करेंगे, तो उन लोगों को कृष्ण जी का आशीर्वाद मिलेगा, जिन्होंने सच्चे मन से व्रत रखा था। आज लाखों लोगों को अपने करियर में नई राह दिखेगी, जो भविष्य में लोगों की सफलता का कारण बनेगी। हिंदू पंचांग के अनुसार आज की तिथि नवमी है। आज की तिथि का मूलांक 5 है, जो बुध ग्रह का नंबर माना जाता है। बुध बुद्धि, वाणी, व्यापार और निर्णय क्षमता का कारक माना जाता है। शनिवार का दिन होने के कारण कर्मफल दाता शनिदेव का प्रभाव लोगों पर बना रहेगा।
ग्रहों की स्थिति की बात करें तो आज सूर्य देव सिंह में विराजमान रहेंगे, जबकि चंद्रमा तुला राशि में रहेंगे। बुध और शुक्र की स्थिति से व्यापारिक फैसलों में अप्रत्याशित सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। मूलांक 5 और शनि-बुध के इस अद्भुत संयोजन से आज नए काम की शुरुआत करना सही रहेगा। आज के दिन लोगों को सतर्क रहकर कोई भी काम करना चाहिए।
यह भी पढ़ें: मथुरा, वृंदावन से बरसाना तक, कृष्ण जन्माष्टमी पर किन मंदिरों के करें दर्शन?
राशिफल
मेष राशिफल
दफ्तर में आज आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज आपको परिवार का साथ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक स्थान पर जाने का प्लान बन सकता है।
आज क्या करें: ऑफिस में प्लानिंग के तहत काम करें।
आज क्या न करें: जल्दबाजी में वित्तीय निर्णय लेने से बचें।
वृषभ राशिफल
नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापार में फंसा हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ होगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। पुराने मतभेद सुलझेंगे।
आज क्या करें: बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर नए काम की शुरुआत करें।
आज क्या न करें: दूसरों के साथ फिजूल की बहस में अपना समय बरबाद न करें।
मिथुन राशिफल
नौकरी में आपकी बुद्धि से सभी प्रभावित होंगे। नए सौदे फाइनल हो सकते हैं। प्रेम जीवन में नया मोड़ आ सकता है। अगर आप सिंगल हैं तो किसी खास व्यक्ति से मुलाकात संभव है।
आज क्या करें: अपनी स्किल्स को और बेहतर बनाने पर ध्यान दें।
आज क्या न करें: एक साथ कई कामों में हाथ न डालें।
यह भी पढ़ें: जन्माष्टमी के दिन कैसे मनाएं त्योहार, पूरे दिन क्या करना चाहिए? हर बात समझिए
कर्क राशिफल
आज काम का दबाव थोड़ा अधिक रह सकता है, लेकिन आपकी मेहनत रंग लाएगी। आर्थिक मामलों में सतर्कता बरतें। लव पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें। पारिवारिक मामलों में धैर्य से काम लेना बेहतर रहेगा।
आज क्या करें: योग और ध्यान के लिए थोड़ा समय निकालें।
आज क्या न करें: भावुक होकर कोई भी करियर संबंधी निर्णय न लें।
सिंह राशिफल
आज सिंह राशि के जातकों का आत्मविश्वास चरम पर रहेगा। सरकारी क्षेत्र से लाभ मिलने की पूरी संभावना है। व्यापार विस्तार की योजनाएं सफल होंगी। पार्टनर के साथ यादगार समय बीतेगा। आपके रिश्ते में विश्वास और गहराई बढ़ेगी।
आज क्या करें: सहकर्मियों के साथ टीम वर्क पर जोर दें।
आज क्या न करें: अपने स्वभाव में अहंकार न आने दें।
कन्या राशिफल
बुध का प्रभाव आपके लिए भाग्य के द्वार खोलेगा। नौकरी में बदलाव के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। रुका हुआ धन मिलने से बजट संतुलित होगा। लव लाइफ में छोटी-मोटी अनबन हो सकती है।
आज क्या करें: वित्तीय निवेश सोच समझ कर करें।
आज क्या न करें: किसी भी दस्तावेज पर बिना पढ़े साइन न करें।
यह भी पढ़ें: 14 या 15 सितंबर कब है गणेश चतुर्थी? जानें सही तारीख, मुहूर्त और पूजा की विधि
तुला राशिफल
चंद्रमा का आपकी राशि में होना आपको मानसिक शांति देगा। कला और रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़ा अवसर मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। दांपत्य जीवन में खुशहाली रहेगी।
आज क्या करें: अपने स्वास्थ्य और व्यक्तित्व निखार पर ध्यान दें।
आज क्या न करें: किसी अन्य व्यक्ति के व्यक्तिगत मामलों में दखल न दें।
वृश्चिक राशिफल
आज आपको दुश्मनों से सावधान रहने की जरूरत है। बेवजह के खर्चों पर लगाम लगाना जरूरी है। प्रेम संबंधों में गलतफहमी पैदा हो सकती है। अपने विचार स्पष्ट रखें और पार्टनर की सुनें।
आज क्या करें: शांत दिमाग से अपने पेंडिंग कामों को पूरा करें।
आज क्या न करें: किसी अनजान व्यक्ति पर आर्थिक मामलों में भरोसा न करें।
धनु राशिफल
आज भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। निवेश के लिए दिन बहुत शुभ है। नौकरी में आपके दिए गए सुझावों को स्वीकार किया जाएगा। जीवनसाथी के साथ समझदारी बढ़ेगी। एक-दूसरे का सहयोग करने से रिश्ता और मजबूत होगा।
आज क्या करें: किसी भी धार्मिक काम में लोगों की मदद करें।
आज क्या न करें: आलस के कारण हाथ में आए मौकों को न गंवाएं।
यह भी पढ़ें: क्या है इंसान का असली धर्म? गीता के श्लोकों से समझें क्यों कर्म का महत्व
मकर राशिफल
शनिदेव की कृपा से काम पर आपकी कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। उच्च अधिकारियों से सराहना मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग आपको संबल प्रदान करेगा। साथ में अच्छा समय बिताएंगे।
आज क्या करें: अपनी योजना को सिक्रेट रखकर आगे बढ़ें।
आज क्या न करें: काम के सिलसिले में अत्यधिक तनाव लेने से बचें।
कुंभ राशिफल
शिक्षा और विदेश से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यापार में नए साझेदार मिल सकते हैं। आर्थिक पक्ष पहले से बेहतर और मजबूत होगा। लव लाइफ में नया उत्साह देखने को मिलेगा। आप अपने पार्टनर को कोई सरप्राइज दे सकते हैं।
आज क्या करें: नए कौशल सीखने पर ध्यान दें।
आज क्या न करें: नकारात्मक विचारों वाले लोगों से दूरी बनाकर रखें।
मीन राशिफल
करियर में संभलकर चलने का दिन है। लेन-देन के मामलों में थोड़ी सावधानी बरतें। दोपहर के बाद परिस्थितियों में सुधार आएगा और लाभ होगा। लव पार्टनर के साथ बातचीत करें। आपका सहयोगी रवैया रिश्ते को बेहतर बनाएगा।
आज क्या करें: जरूरतमंदों की मदद करें।
आज क्या न करें: जोखिम भरे शेयरों या सट्टेबाजी में निवेश न करें।
नोट: यह राशिफल ज्योतिषीय मान्यताओं और गणनाओं पर आधारित है। इसकी पुष्टि हम नहीं करते हैं।
और पढ़ें
Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies
CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | EDITORIAL POLICY | Sitemap




