8 अक्टूबर का राशिफल: किन 7 राशियों के जीवन में बनेगा धनलाभ का राजयोग?
आज के दिन गुरु ग्रह बृहस्पति का खास प्रभाव रहने वाला है। आज के दिन गुरु बृहस्पति अपनी स्थिति बदलने वाले हैं, जिससे सभी लोगों की कुंडली में कुछ खास बदलाव आएगा।

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- AI Generated
आज का दिन ग्रह-नक्षत्रों की बदलती चाल के नजरिए से बेहद खास है। आज के दिन गुरु बृहस्पति अपनी चाल बदलेंगे, जिसके प्रभाव से लोगों के जीवन में खास बदलाव आएगा। हालांकि, गुरु बृहस्पति ग्रह की चाल बदलने की वजह से मिथुन, सिंह और धनु राशि के लोगों को संभलकर रहना होगा। खासतौर पर लोगों को अपनी सेहत का खास ख्याल रखना होगा। गुरुवार को अश्विन महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी और चतुर्दशी तिथि का सुंदर संयोग बन रहा है। पंचांग के अनुसार गुरुवार का दिन देवगुरु बृहस्पति को समर्पित होता है, जो ज्ञान, धर्म और विकास के कारक हैं। अंक शास्त्र के अनुसार आज का मूलांक 8 है, जिसका स्वामी ग्रह शनि है। गुरु की कृपा और शनि के मूलांक का यह अद्भुत संयोग लोगों को कठिन समय में फैसले लेने की शक्ति देगा।
ग्रह-नक्षत्रों की चाल के हिसाब से आज के दिन लोगों को धैर्य और समझदारी से काम लेना चाहिए। चंद्रमा की स्थिति व्यक्ति के मन और भावनाओं पर गहरा प्रभाव डालेगी, जिससे करियर और व्यक्तिगत संबंधों में स्पष्टता आएगी। आज के दिन की ऊर्जा हमें जल्दबाजी से बचाकर स्थिरता और संतुलन की ओर ले जाती है। अगर सभी लोग आज ईमानदारी और सही रणनीति के साथ आगे बढ़ेंगे, तो आज के योग लोगों को सफलता और मानसिक शांति देंग
यह भी पढ़ें: पति की लंबी उम्र के लिए कई व्रत, पत्नी के लिए एक भी नहीं? मनुस्मृति से समझिए
राशिफल
मेष राशि
व्यापारिक मामलों में रुका हुआ धन वापस मिलने के योग हैं। निवेश के लिए समय शुभ है। जीवनसाथी के साथ बातचीत बनाए रखें। इसके साथ ही लव पार्टनर के साथ किसी सुखद यात्रा पर जा सकते हैं।
क्या करें: 'ॐ हनुमते नमः' का जप करें।
क्या न करें: किसी भी बहस में गुस्से पर से नियंत्रण न खोएं।
वृषभ राशि
नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों की तारीफ मिलेगी। वित्तीय स्थिति मजबूत रहेगी। प्रेम जीवन में नया उत्साह रहेगा। अविवाहितों के लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं।
क्या करें: मंदिर में घी का दीपक जलाएं ।
क्या न करें: वित्तीय लेन-देन के मामलों में किसी पर भरोसा न करें।
मिथुन राशि
व्यापार में नए सौदे तय हो सकते हैं। नौकरी में बदलाव की सोच रहे लोगों को सकारात्मक समाचार मिल सकता है। लव पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर गलतफहमी हो सकती है। शांति और बातचीत से मामले को सुलझाएं।
क्या करें: पक्षियों के लिए दाना-पानी रखें।
क्या न करें: नौकरी में किसी के खिलाफ अफवाहों का हिस्सा न बनें।
यह भी पढ़ें: गया जी में जर्मनी-यूक्रेन की महिलाओं ने किया पिंडदान, गरुड़ पुराण से समझें महत्व
कर्क राशि
आज का दिन काम के बोझ से भरा रह सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, इसलिए सोच-समझकर रुपये खर्च करें। प्रेम संबंधों में भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। जीवनसाथी आपकी हर परिस्थिति में हिम्मत बढ़ाएगा।
क्या करें: शिवलिंग पर कच्चा दूध और जल अर्पित करें।
क्या न करें: अपनी योजनाओं के पूरा होने से पहले उनका खुलासा न करें।
सिंह राशि
नौकरी में पुराने अटके प्रोजेक्ट फिर से शुरू हो सकते हैं। आर्थिक लाभ के योग हैं। लव लाइफ में मिठास बनी रहेगी। पार्टनर से कोई प्यारा उपहार मिल सकता है।
क्या करें:सूर्य देव को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें।
क्या न करें: अहंकार में आकर किसी सहकर्मी का अपमान न करें।
कन्या राशि
नौकरी-पेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। शेयर बाजार या प्रॉपर्टी में सोच-समझकर किया गया निवेश लाभ देगा। अपने बिजी शेड्यूल में से पार्टनर के लिए समय निकालें।
क्या करें: गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं।
क्या न करें: कोई भी बड़ा निर्णय जल्दबाजी या भावुकता में न लें।
यह भी पढ़ें: उमरा और हज दोनों में जाते हैं मक्का, हज को क्यों दिया गया है ज्यादा महत्व?
तुला राशि
कला, मीडिया और क्रिएटिव क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए बेहतरीन दिन है। दांपत्य जीवन में सामंजस्य रहेगा। सिंगल लोगों की किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।
क्या करें: मां लक्ष्मी की पूजा करें।
क्या न करें: काम को कल पर टालने की आदत से बचें।
वृश्चिक राशि
नौकरी में आपकी मेहनत का फल मिलेगा। व्यापार में नए पार्टनर जुड़ सकते हैं। आर्थिक मामलों में सतर्कता बरतें। लव पार्टनर के प्रति वफादार रहें और उनकी भावनाओं का सम्मान करें। रिश्तों में पारदर्शिता बनाए रखें।
क्या करें: सुंदरकांड का पाठ करें।
क्या न करें: वाहन चलाते समय लापरवाही न बरतें।
धनु राशि
नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। पैतृक संपत्ति से धन लाभ होने की संभावना है। लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा। पार्टनर के साथ मिलकर कहीं घूमने की योजना बन सकती है।
क्या करें: पीले रंग के कपड़े पहने।
क्या न करें: किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचें।
यह भी पढ़ें: 9 दिन, 9 रंग: कश्मीर से कन्याकुमारी तक कैसे बदल जाता है नवरात्रि का रूप?
मकर राशि
मूलांक 8 और शनि की स्थिति से मकर राशि वालों को कड़ी मेहनत का शानदार परिणाम मिलेगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल बेहतर होगा। परिवार का माहौल आनंदमय रहेगा।
क्या करें: शाम के समय पीपल के पेड़ के पास दीपक जलाएं।
क्या न करें: अपने लक्ष्यों से ध्यान न भटकने दें।
कुंभ राशि
नौकरी में सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाकर चलें। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, लेकिन उधारी के लेन-देन से बचना ही बेहतर है। लव पार्टनर के साथ संवादहीनता न होने दें।
क्या करें: शनिदेव के मंत्रों का जाप करें।
क्या न करें: किसी भी नकारात्मक सोच को खुद पर हावी न होने दें।
मीन राशि
शिक्षा से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता मिलेगी। नौकरी-पेशा लोगों को नए प्रोजेक्ट में धन निवेश के लिए समय उत्तम है। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। पार्टनर का पूरा सहयोग और प्रोत्साहन आपको मिलेगा।
क्या करें: माथे पर हल्दी का तिलक लगाएं।
क्या न करें: सेहत के मामले में लापरवाही बिल्कुल न बरतें।
नोट: यह लेख धार्मिक मान्यताओं और गणनाओं पर आधारित है। इसकी पुष्टि हम नहीं करते हैं।
और पढ़ें
Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies
CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | EDITORIAL POLICY | Sitemap




