logo

मूड

ट्रेंडिंग:

ग्रह-नक्षत्रों की चाल से आज रहेंगे पॉजिटिव? पढ़ें आज का अपना राशिफल

आज के दिन ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव से कई लोग सकारात्मक महसूस करेंगे। इसके साथ ही आज कई लोगों को नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है, जिससे उन लोगों का मन खुश रहेगा।

राशिफल

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- AI Generated

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

शुक्रवार का यह दिन नक्षत्रों के प्रभाव से कई लोगों के लिए बेहद फलदायी और खास रहने वाला है। जहां एक तरफ कन्या राशि के लोगों को नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है, तो वहीं दूसरी तरफ धनु राशि के लोगों को भी आज के दिन नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, आज के दिन चतुर्दशी तिथि है। आज का मूलांक 9 है, जो ऊर्जा और साहस का प्रतीक है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, चंद्रमा आज कन्या राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पहले से सूर्य स्थित है। इसके अलावा, शुक्र और बुध ग्रह के प्रभाव से लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा।

 

आज की ऊर्जा मिली-जुली लेकिन सकारात्मक परिणाम देने वाली रहेगी। शुक्रवार का दिन होने से देवी लक्ष्मी की कृपा से लोगों को धनलाभ हो सकता है। इसके साथ ही वित्तीय मामलों में सुधार के लिए बेहतरीन अवसर मिलेंगे। व्यापार और पेशेवर जीवन में नए विचारों पर काम करने के लिए दिन शुभ है। मूलांक 9 और कन्या राशि के चंद्रमा का प्रभाव लोगों के साहस और निर्णय लेने की क्षमता को बढ़ाएगा, जिससे रुके हुए काम पूरे हो पाएंगे।

 

यह भी पढ़ें: महिलाओं के दूसरी शादी करने पर क्या कहती है मनुस्मृति? जान लीजिए

राशिफल

मेष राशि

 

अगर आप व्यापारी हैं तो आज के दिन योजना बनाकर काम करें। व्यर्थ में रुपये खर्च करने से बचें। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ पुराने मतभेद सुलझेंगे।

क्या करें: जरूरतमंद को भोजन का दान करें।

क्या न करें: गुस्से में आकर कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें।

 

वृषभ

 

व्यापारी व्यक्ति के लिए आज का दिन बेहद लाभदायक रहेगा। लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। लव पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा, जिससे मन खुश रहेगा।

क्या करें: देवी लक्ष्मी के मंदिर में लाल फुल या मिश्री अर्पित करें।

क्या न करें: फिजूलखर्ची से बचें।

 

मिथुन

 

नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन थोड़ा भागदौड़ वाला रहेगा, लेकिन परिणाम सकारात्मक मिलेंगे। लव पार्टनर के साथ थोड़ी गलतफहमी हो सकती है। धैर्य से काम लें और बातों को स्पष्ट रखें।

क्या करें: भगवान गणेश को दूर्वा चढ़ाएं।

क्या न करें: किसी सहकर्मी की चुगली में शामिल न हों।

 

यह भी पढ़ें: नवदुर्गा ही नहीं, देवी के हैं और भी रूप; कौन-सी देवी किस शक्ति की हैं प्रतीक?

 

कर्क

 

नौकरी में आपके काम की तारीफ होगी। शेयर बाजार या प्रॉपर्टी में निवेश के लिए समय शुभ है। लव पार्टनर आपकी भावनाओं को समझेगा। परिवार के साथ किसी मनोरंजक यात्रा की योजना बन सकती है।

क्या करें: शिवलिंग पर कच्चा दूध अर्पित करें।

क्या न करें: भावनाओं में बहकर कोई आर्थिक लेन-देन न करें।

 

सिंह

 

पैसों के मामले में आज दूसरों पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें। आज के दिन कोई नई जमीन न खरीदें। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। लव पार्टनर के साथ तालमेल अच्छा रहेगा ।

क्या करें: सूर्य देव को तांबे के लोटे से अर्घ्य दें।

क्या न करें: अपने भीतर अहंकार न आने दें।

 

कन्या

 

चंद्रमा के आपकी राशि में होने से मानसिक शांति रहेगी। करियर में प्रगति के योग हैं। जीवनसाथी के साथ कोई सरप्राइज प्लान कर सकते हैं। प्रेम संबंध पहले से अधिक मजबूत और भरोसेमंद होंगे।

क्या करें: गाय को हरा चारा खिलाएं।

क्या न करें: काम को टालने की आदत से आज दूर रहें।

 

यह भी पढ़ें:  पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखना जरूरी है या नहीं? धर्म ग्रंथों समझें

 

तुला

 

विदेशी काम से जुड़े लोगों को बड़ा लाभ होगा। हालांकि, काम का दबाव थोड़ा बढ़ सकता है। बजट बनाकर चलें। लव लाइफ में थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। पार्टनर को समय दें और उनकी बात सुनें।

क्या करें: छोटी कन्याओं को खीर या मिठाई खिलाएं।

क्या न करें: लेन-देन के मामलों में आंख मूंदकर भरोसा न करें।

 

वृश्चिक

 

आर्थिक रूप से आज का दिन काफी शुभ रहने वाला है। रुका हुआ धन मिलने की पूरी संभावना है। लव पार्टनर के साथ समझदारी बढ़ेगी। सिंगल जातकों के लिए कोई नया प्रस्ताव आ सकता है।

क्या करें: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

क्या न करें: जोखिम भरे कामों में अपनी पूंजी लगाने से बचें।

 

धनु

 

करियर के लिहाज से दिन बेहद फलदायी है। वेतन वृद्धि से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। कारोबारी यात्रा सफल रहेगी। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।

क्या करें: भगवान विष्णु की पूजा करें।

क्या न करें: किसी अनजान व्यक्ति पर बहुत जल्दी विश्वास न करें।

 

यह भी पढ़ें: 9 दिन, 9 रंग: कश्मीर से कन्याकुमारी तक कैसे बदल जाता है नवरात्रि का रूप?

 

मकर

 

आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। धार्मिक या सामाजिक कामों से जुड़े लोगों की तारीफ होगी। आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। प्रेम जीवन में रोमांस और उत्साह रहेगा।

क्या करें: शनिदेव के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

क्या न करें: काम में लापरवाही न बरतें।

 

कुंभ

 

करियर में कुछ नई चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन अपनी बुद्धिमत्ता से आप उन्हें पार कर लेंगे। लव पार्टनर के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। बातचीत बनाए रखें और एक-दूसरे का समर्थन करें।

क्या करें: पक्षियों को दाना डालें और पानी की व्यवस्था करें।

क्या न करें: गाड़ी चलाते समय लापरवाही न करें।

 

मीन

 

कारोबार में बड़ा मुनाफा मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन का मौका मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। पुरानी कड़वाहट खत्म होगी और आपसी प्रेम गहरा होगा।

क्या करें: केले के वृक्ष की पूजा करें।

क्या न करें: किसी विवादित मामले में दखल देने से बचें।

 

नोट: यह लेख धार्मिक मान्यताओं और गणनाओं पर आधारित है। इसकी पुष्टि हम नहीं करते हैं।

Related Topic:#Astrology News

और पढ़ें