logo

मूड

ट्रेंडिंग:

धनतेरस के दिन दीपावली के लिए क्या नहीं खरीदना चाहिए?

धनतेरस के मौके पर लोग सोना-चांदी और अन्य सामानों की खरीदारी करते हैं। क्या आपको पता है कि धनतेरस के दिन क्या नहीं खरीदना चाहिए? आइए जानते हैं।

dhanteras 2025

प्रतीकात्मक तस्वीर: Photo Credit: AI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

धनतेरस का पर्व समृद्धि, सौभाग्य और स्वास्थ्य की कामना का प्रतीक माना जाता है। इस अवसर पर लोग पारंपरिक रूप से सोना, चांदी और नए बर्तन खरीदते हैं, जिससे घर में धन और खुशहाली का वास होता है। ज्योतिष और पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, कुछ सामानों की खरीदारी इस दिन नहीं करनी चाहिए, क्योंकि उन्हें अशुभ माना जाता है और ये घर में नकारात्मक ऊर्जा ला सकती हैं।

 

मान्यता के अनुसार, धनतेरस के दिन लोहे या स्टील जैसी धातु की वस्तुएं, नुकीली चीजें, काले रंग की वस्तुएं, प्लास्टिक के सामान और टूट-फूट वाली चीजें खरीदने से बचना चाहिए। इन चीजों का घर में होना दरिद्रता, कलह और नकारात्मकता को आमंत्रित कर सकता है।

 

यह भी पढ़ें: धनतेरस 2025: कब और कैसे करनी है पूजा, क्या खरीदना होता है शुभ?

धनतेरस के दिन क्या न खरीदें?

लोहे के सामान

 

धनतेरस के दिन विशेषकर लोहे से बने सामान नहीं खरीदने चाहिए। क्योंकि लोहे को शनि देव से जुड़ा माना जाता हैं। इस दिन इनकी खरीदारी से बचना चाहिए, क्योंकि यह घर में नकारात्मकता और रुकावटें ला सकती हैं। 

 

नुकीले सामान 

 

धनतेरस के मौके पर धारदार वस्तुएं जैसे चाकू, कैंची, सुई, कील आदि की खरीदारी से बचें, क्योंकि इससे घर में अशांति और कलह फैल सकती है।  

 

यह भी पढ़ें: 19 या 20 अक्टूबर किस दिन मनाई जाएगी नरक चतुर्दशी?

 

काले रंग की चीजें 

 

धनतेरस के दिन काले रंग की वस्तुएं जैसे काले कपड़े, बर्तन आदि की खरीदारी से बचें, क्योंकि यह नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती हैं। 

 

प्लास्टिक के सामान

 

प्लास्टिक के सामान पर्यावरण के लिए हानिकारक होते हैं और धनतेरस के दिन इन्हें घर में लाना अशुभ माना जाता है।

 

टूटने-फूटने वाली चीजें 

 

धनतेरस के दिन टूटी-फूटी या खराब वस्तुओं की खरीदारी से बचें, क्योंकि इन्हें घर में लाना दरिद्रता और दुर्भाग्य को आमंत्रित करता है।


और पढ़ें