logo

मूड

ट्रेंडिंग:

Hariyali Teej 2026 Date: 14 या 15 अगस्त कब है? मुहूर्त और व्रत नियम जानें

Hariyali Teej 2026 Date: हरियाली तीज 2026 की तारीख को लेकर संशय बना हुआ है। जानिए 14 या 15 अगस्त में से किस दिन मनेगा पर्व, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और व्रत के जरूरी नियम।

Hariyali Teej 2026 Date

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- AI Generated

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

सनातन धर्म में Hariyali Teej को बेहद खास पर्व माना जाता है। इस पर्व में लाखों महिलाएं अपने पति और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए व्रत रखती हैं। इसके साथ ही महिलाएं अपने पति के साथ मिलकर महादेव की पूजा करती हैं। वहीं, अविवाहित लड़कियां भी व्रत रखती हैं ताकि उन्हें एक अच्छा पति मिले। धार्मिक परंपरा के अनुसार, इस पर्व पर शादीशुदा महिलाएं सोलह शृंगार करती हैं, साथ ही हरी चूड़ियां पहनती हैं।

 

हरियाली तीज में सिर्फ सुखी जीवन और समृद्धि की कामना नहीं की जाती, बल्कि इस पर्व में मानसून के आगमन की खुशी भी मनाई जाती है। इसी वजह से कई सुहागन महिलाएं सोलह शृंगार करने के बाद झूला झूलती हैं। साथ ही कई महिलाएं अपनी लोकभाषा में गीत भी गाती हैं। अब सवाल उठता है कि इस साल हरियाली तीज कब मनाई जाएगी? आइए जानते हैं।

 

यह भी पढ़ें: सावन महीने का पहला सोमवार, शिव भगवान की पूजा की विधि और नियम जानिए

Hariyali Teej 2026 Date: कब है हरियाली तीज?

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल 14 अगस्त की शाम 6 बजकर 46 मिनट पर हरियाली तीज की तिथि शुरू हो रही है, जो 15 अगस्त की शाम 5 बजकर 28 मिनट पर खत्म होगी। इस पर्व की उदया तिथि 15 अगस्त है। इसी वजह से 15 अगस्त को ही हरियाली तीज मनाना चाहिए। हरियाली तीज का ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04:50 से 05:35 तक रहेगा। इस समय जागकर भक्तों को पूजा-पाठ करनी चाहिए।

पूजा की विधि

इस पर्व में विशेष रूप से भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा की जाती है। साथ ही भक्तों को भगवान शिव के पूरे परिवार की भी पूजा करनी चाहिए। पूजा के दौरान भक्तों को शिवलिंग पर जलाभिषेक करना चाहिए। यह जलाभिषेक सिर्फ जल और कच्चे दूध से ही नहीं, बल्कि गंगाजल से भी करना चाहिए।

 

यह भी पढ़ें: साप्ताहिक राशिफल: सावन महीने के इस हफ्ते किन लोगों को मिलेगा महादेव का आशीर्वाद?

 

पूजा के दौरान भगवान शिव और मां पार्वती को वस्त्र अर्पित करें। साथ ही मां पार्वती को सोलह शृंगार का सामान चढ़ाएं। इसके साथ मिठाई और फल भी अर्पित करें। पूजा के अंत में हरियाली तीज की व्रत कथा का पाठ करें। इसके बाद प्रेम भाव से आरती करें।

हरियाली तीज के व्रत के नियम

  1. हरियाली तीज के पर्व पर निर्जला व्रत रखें। हालांकि, आप अपने स्वास्थ्य के अनुसार फलाहारी व्रत भी रख सकते हैं।
  2. जो व्यक्ति व्रत रखता है, उसे सुबह पूजा करने से पहले व्रत का संकल्प लेना चाहिए, वरना व्रत अधूरा माना जाता है।
  3. व्रत रखने वाले भक्तों को व्रत कथा पढ़नी या सुननी चाहिए, वरना व्रत अधूरा माना जाता है।
  4. इस दिन सुहागन महिलाओं को सोलह शृंगार करना चाहिए। खासतौर पर हरे रंग की चूड़ियां पहनें और हरे रंग की साड़ी या सूट धारण करें।
  5. हरियाली तीज का व्रत रखने वाली महिलाओं को रात के समय सोना नहीं चाहिए। साथ ही रात में जागरण करना चाहिए।

 

नोट: यह लेख धार्मिक मान्यताओं और गणनाओं पर आधारित है। हम इसकी पुष्टि नहीं करते हैं।

 

Related Topic:#Vrat Tyohar

और पढ़ें